RRB NTPC स्टेशन मास्टर का वेतन
रेलवे स्टेशन मास्टर की नौकरी, RRB द्वारा अधिसूचित ग्रेजुएट लेवल की सबसे पसंदीदा जॉब में से एक है।अब छात्र स्टेशन मास्टर के लिए पात्रता मानदंड और नियुक्त होने के बाद मिलने वाले वेतन के बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे।रेलवे में रेलवे भर्ती बोर्ड, अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए RRB NTPC भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। इसने 2019 में RRB NTPC के लिए 35,208 रिक्तियों को जारी किया है। स्टेशन मास्टर, RRB द्वारा स्नातक स्तर की श्रेणी में अधिसूचित टॉप लेवल के पदों में से एक है। RRB NTPC 2019 के अंतर्गत सभी RRB को मिलाकर स्टेशन मास्टर के लिए कुल 6865 रिक्तियों को जारी किया गया है। इस पोस्ट में, हम स्टेशन मास्टर के वेतन, जॉब प्रोफ़ाइल और पात्रताओं पर चर्चा करेंगे। इसमें 7 वें वेतन आयोग के अनुसार कुल-इन हैण्ड वेतन के बारे में भी बात की जाएगी।
रेलवे स्टेशन मास्टर रिक्ति और वेतन
स्टेशन मास्टर का प्रारंभिक वेतन 35400 है जिसमें कुल रिक्तियां 6865 हैं।
RRB NTPC स्टेशन मास्टर |
||
7वें CPC में लेवल |
प्रारंभिक वेतन (Rs.) |
कुल रिक्तियां(सभी RRB को मिलाकर) |
6 | 35400 | 6865 |
7 वें वेतन आयोग के अनुसार RRB NTPC स्टेशन मास्टर वेतन:
स्टेशन मास्टर की प्रशिक्षण अवधि 78 दिन है जो पहले 5 साल के बॉन्ड के साथ 2 वर्ष थी। प्रशिक्षण के दौरान प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 रुपये है और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह 4200 रुपये हो जाता है।
प्रशिक्षण अवधि |
78 दिन (पहले 2 वर्ष)
|
|
---|---|---|
वेतन | प्रशिक्षण के दौरान | ग्रेड पे -2800रु. |
प्रशिक्षण के बाद | ग्रेड पे -4200 | |
पहला वेतन | 49,000रु.(लगभग) | |
बॉन्ड | 5 वर्ष |
महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, HRA इत्यादि जैसे भत्ते को जोड़कर कुल वेतन नीचे दिया गया है। स्टेशन मास्टर का कुल इन-हैण्ड सैलरी लगभग 50,466 रुपये होती है। उनकी शिफ्ट के आधार पर उन्हें रात का भत्ता भी दिया जाता है।
I.
|
मूल वेतन
|
35,400/-
|
---|---|---|
II. | ग्रेड पे | 4200/- |
III. | महंगाई भत्ता ( वर्तमान में मूल वेतन का 17%) | 6018/- |
IV. | यात्रा भत्ता(नियत ) | 2016/- |
V. | HRA ( स्थान के अनुसार परिवर्तित)- न्यूनतम | 2832/- |
कुल वेतन(I) + (II) + (III) | 50,466/- |
स्टेशन मास्टर को मिलने वाले भत्ते:
भारतीय रेलवे के स्टेशन मास्टर को वेतन के साथ मिलने वाले भत्ते निम्नलिखित है:
- रात्रि ड्यूटी भत्ता 2700 रुपये प्रति माह।
- ओवरटाइम का भत्ता (OTA)।
- यात्रा और अन्य भत्ते
- छुट्टियों में बदलाव(lieu holidays) का मुआवजा।
- भारतीय रेलवे द्वारा जारी एक यात्रा कार्ड जो कर्मचारी और उसके परिवार के सदस्यों को 3AC में पूरे भारत में मुफ्त यात्रा प्रदान करता है।
- 8 किमी से अधिक की स्थानीय यात्रा के लिए मील-भत्ता(mileage allowance) के साथ दैनिक भत्ता।
- दिव्यांग महिलाओं के बच्चे के देखभाल और के लिए विशेष भत्ता और शैक्षणिक भत्ता।
- महिला उम्मीदवारों को पोस्टिंग के दौरान विशेषाधिकार मिलता है। महिला उम्मीदवार ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में तैनात होती हैं।
- विशेष मुआवजा भत्ता(आदिवासी/अनुसूचित क्षेत्र)।
Click here to know RRB NTPC Salary
स्टेशन मास्टर (SM) की जॉब प्रोफाइल
- स्टेशन पर चलने वाली ट्रेनों का प्रभारी स्टेशन मास्टर (SM) होता है।
- वह सिग्नलों को ऑपरेट करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सब कुछ नियमों के अनुसार हो।
- यह स्टेशन मास्टर का मुख्य काम है सभी यात्री सुविधाओं को अपने स्टेशन चुस्त-दुरुस्त रखना, और यह सुनिश्चित करता है कि रेल यात्री को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
- वह अपने स्टेशन पर ट्रेनों से आने जाने वाले की देखभाल करने के लिए भी बाध्य है।
- स्टेशन मास्टर (ASM) को शिफ्ट में काम करना पड़ता है।
- इसके अलावा, वह स्टेशन के रखरखाव और स्वच्छता के लिए भी जिम्मेदार है।
- छोटे स्टेशनों पर, स्टेशन मास्टर्स को वाणिज्यिक जॉब जैसे टिकट/पार्सल बुकिंग, रिजर्वेशन आदि सौंपी जाती है।
- वे सभी मामलों में रेल यात्री की मदद करने वाले हैं। किसी भी आवश्यकता/ दुर्घटना के मामले में, स्टेशन मास्टर अपने स्टेशन पर प्रबंधक की भूमिका निभाता है और बचाव अभियान आदि का ध्यान रखता है।
रेलवे स्टेशन मास्टर कैरियर ग्रोथ
RRB स्टेशन मास्टर का कैरियर ग्रोथ रिक्तियों पर निर्भर करता है और उन्हें 10 साल बाद स्वचालित रूप से उच्च-स्तर पर पदोन्नत किया जाता है।
स्टेशन मास्टर शैक्षणिक योग्यता
रेलवे स्टेशन मास्टर आयु सीमा
RRB NTPC स्टेशन मास्टर: मेडिकल
इस पद के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक चिकित्सा मानक A-2 हैं। उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए नीचे दिए गए चिकित्सा मानदंडों को पूरा करना चाहिए।
क्रम. स. | चिकित्सा मानक | समान्य फीटनेस | दृश्य तीक्ष्णता |
---|---|---|---|
1 | A-2 | Physically fit in all respects |
दूर दृष्टि: 6/9, 6/9 बिना चश्में के (फॉगिंग टेस्ट नहीं) निकट दृष्टि: Sn 0.6, बिना चश्में के 0.6 और वर्नान्धता, द्विनेत्र टेस्ट, रात्रि दृष्टि और मायोपिया टेस्ट पास करना होगा। |
स्टेशन मास्टर चयन प्रक्रिया
RRB NTPC के अंतर्गत स्टेशन मास्टर के लिए चयन प्रक्रिया में 4 चरण शामिल होंगे, जिसमें 2 ऑनलाइन परीक्षाओं के बाद कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन होगा।
- पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q. स्टेशन मास्टर का वेतन कितना है?
Ans. स्टेशन मास्टर का प्रारंभिक वेतन 48,696 रु. होता है।
Q. स्टेशन मास्टर का पे स्केल(pay scale) क्या है?
Ans. स्टेशन मास्टर का पे स्केल(pay scale) 6 है।
Q. स्टेशन मास्टर के ट्रेनिंग के बाद का ग्रेड पे(Grade Pay) वेतन क्या है?
Ans.स्टेशन मास्टर का ट्रेनिंग के बाद का ग्रेड पे(Grade Pay) 4200 रु. होता है।
Are you preparing for Railways Exams? Register Now to get free study material