SSC CGL टीयर 1 में पिछले वर्षों की परीक्षा में पूछे गए गणित के प्रश्न:-
आपकी सुविधा के लिए, हम पिछले वर्षों के SSC CGL टियर 1 परीक्षा में संबंधित टॉपिक से पूछे गए प्रश्नों की सही संख्या बता रहे हैं। विभिन्न टॉपिक से पूछे गए प्रश्नों की संख्या लगभग समान थी, केवल अंतर प्रश्नों के कठिनाई स्तर में था। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
S.No. | Topics | No. Of Questions asked in SSC CGL 2016 |
No. Of Questions asked in SSC CGL 2017 |
No. Of Questions asked in SSC CGL 2018-19 |
No. Of Questions asked in SSC CGL 2019-20 |
---|---|---|---|---|---|
1 | Ratio | 1 | 1 | 1 | 1 |
2 | Average | 1 | 1 | 1 | – |
3 | Number System | 1 | 1 | 1 | 2 |
4 | Simplification | – | – | 1 | 1 |
5 | Time & Work | – | 1 | 1 | 1 |
6 | Time, Speed & Distance | 1 | 1 | 1 | 1 |
7 | S.I. & C.I. | 1 | 1 | 1 | 1 |
8 | Profit & Loss/ Discount | 2 | 2 | 2 | 2 |
9 | Coordinate Geometry | – | – | – | – |
10 | Geometry | 5 | 4 | 4 | 2 |
11 | Mensuration | 2 | 1 | 1 | 3 |
12 | Trigonometry | 2 | 3 | 3 | 3 |
12 | Percentage | 1 | 1 | 1 | 1 |
12 | Algebra | 4 | 4 | 3 | 3 |
13 | DI | 4 | 4 | 4 | 4 |
Total Questions | 25 | 25 | 25 | 25 |
अधिक अंक स्कोर करने के लिए, सबसे पहले, आपको सबसे अधिक प्रश्नों वाले टॉपिक को जानना होगा और फिर उस पर काम करना शुरू करना होगा। बस याद रखें, सटीकता और टाइम मैनेजमेंट क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में अधिक स्कोर करने की कुंजी है। आइए क्वांट सेक्शन में विषयवार तैयारी करने के लिए अपनाई जाने वाली स्ट्रेटजी पर एक नज़र डालते हैं:
1. ज्यामिति / क्षेत्रमिति
2. बीजगणित / त्रिकोणमिति / ऊँचाई और दूरी
बीजगणित में घन, वर्ग और त्रिकोणमितीय अनुपात और इसकी सर्वसमिका के मूल सूत्र शामिल होते हैं। इस खंड से प्रश्न दोहराया जा सकता है जिसके लिए आपको पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना होगा। बीजगणित से 2-3 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को न्यूनतम समय में हल करना सुनिश्चित करें। यदि आपको उन्हें हल करने का कोई तरीका नहीं मिलता है तो दिए गए विकल्पों से कुछ प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। परीक्षा के लिए उपयोगी सभी त्रिकोणमितीय सर्वसमिका जानें। कुल मिलाकर 5-6 प्रश्न बीजगणित, त्रिकोणमिति और ऊँचाई और दूरी से पूछे जा सकते हैं।
3. अनुपात / प्रतिशत / लाभ, हानि और छूट
प्रतिशत की मूल अवधारणाएं और अनुपात लाभ, हानि और छूट जैसे अध्यायों की नींव हैं। जल्द हल करने के लिए, आपको प्रतिशत के संदर्भ में 30 तक के सभी आंशिक मान को याद रखना होगा। लाभ, हानि, और छूट 4 शर्तों के आसपास घूमती है वह है- C.P, S.P, M.P और डिस्काउंट। C.P, S.P, M.P की अवधारणा और M.P पर दी गई छूट और उनके बीच के संबंध को समझें। जितना हो सके किताबों से अभ्यास करें। यह आपको प्रश्नों को जल्दी और सही हल करने में मदद करेगा।
यहाँ पायें गणित के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक के नोट्स
समय, गति और दूरी के बीच का संबंध आपकी बहुत मदद कर सकता है। वेग की अवधारणा आपको ट्रेनों, नावों और धारा संबंधी प्रश्नों को हल करने में मदद करेगा। ये सभी टॉपिक एक ही अवधारणा पर आधारित हैं। गन और बुलेट के प्रश्न, ट्रेन दुर्घटना के प्रश्न, समयानुसार बढ़ती / घटती गति का प्रभाव, इन प्रश्नों को अक्सर परीक्षा में पूछा जाता है। इन टॉपिक से कुल मिलाकर 3-4 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
5. समय और कार्य/ पाइप और टंकी
समय और कार्य के सवालों को LCM विधि की मदद से हल किया जा सकता है जो प्रश्नों को हल करते समय बहुत कम समय लेता है। एक दिन के अंतर से कार्य करना(alternate work), कार्यक्षमता, और कार्य और मजदूरी की अवधारणा कवर करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदु हैं। इन प्रश्नों को हल करने के लिए अपनी स्वयं की ट्रिक का उपयोग करना सुनिश्चित करें।
6. डेटा इंटरप्रेटेशन(आंकड़ा निर्वचन)
SSC CGL में अन्य टॉपिक की तुलना में DI को एक आसान विषय माना जाता है। किसी भी टॉपिक को हल्के में न लें क्योंकि परीक्षा आश्चर्य से भरी हो सकती है और कुछ भी आ सकता है इसलिए आपको पहले से तैयार रहना होगा।
अब, टियर -1 2019 परीक्षा से पहले के दिनों में, आप जो सबसे अच्छा कर सकते हैं वह हैं दिन में दो बार ऑनलाइन मॉक टेस्ट देना शुरू कर दीजिये और अपने प्रदर्शन का अच्छी तरह से विश्लेषण कीजिए। बाकी समय, पिछले वर्षों के प्रश्नों को हल कीजिए। जितनी आप अधिक अभ्यास करेंगे, उतनी ही प्रश्नों को बहुत बेहतर गति से हल करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी और इससे निश्चित रूप से आपका अपना मनोबल बढ़ेगा।
हमारी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। Adda247 के साथ सीखें, समझें और सफलता पायें।
SSC Calendar 2021 Out Check CGL, CHSL, MTS, JE Exam Dates
Preparing for SSC Exams in 2020-21? Register now to get free study material
SSC CGL 2020 CAPSULE General Awareness And General Science: Free PDF | Download Now
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooks