Home   »   भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और...

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और उनका कार्यकाल_2.1

भारत एक लोकतांत्रिक देश होने के कारण हर 5 साल पर भारत के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव करवाए जाते हैं। जहां अमेरिका दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है वही भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है क्योंकि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान में कई संविधानो का मिश्रण देखने को मिलता है।

आखरी बार देश में लोकसभा चुनाव यानी कि प्रधानमंत्री चुनाव 2019 में करवाए गए थे जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतकर दोबारा भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव जीतकर नरेंद्र मोदी पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे। अगर हम बात करें देश के पहले प्रधानमंत्री की तो आजादी के बाद 1947 ई. में पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 ई. तक भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

भारत के प्रधानमंत्री का क्रमवार संक्षिप्त विवरण

क्रमांक  नाम कार्यकाल             टिप्पणी 
1 जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964
16 साल286 दिन
भारत के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति।
2 गुलजारी लाल नंदा 27 मई 1964 से 9 जून 1964
13 दिन
पहले कार्यवाहक प्रधानमन्त्री, सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहे।
3 लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966
1 वर्ष216 दिन
इन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय “जय जवान जय किसान” नारा दिया था।
4 गुलजारी लाल नंदा 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 13 दिन
5 इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977
11 साल59 दिन
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री।
6 मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
2 साल126 दिन
सबसे वृद्ध (81वर्ष) प्रधानमन्त्री और पद से इस्तीफ़ा देने वाले पहले प्रधानमंत्री।
7 चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980
170 दिन
अकेले ऐसे पीएम जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया।
8 इंदिरा गांधी 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984
4 साल291 दिन
प्रधानमंत्री पद दूसरी बार संभालने वाली पहली महिला।
9 राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989  5 साल32 दिन सबसे युवा प्रधानमन्त्री (40 वर्ष)।
10 विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 343 दिन पहले PM जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पद छोड़ा था।
11 चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
223 दिन
समाजवादी जनता पार्टी से सम्बंधित।
12 पी. वी. नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996
4 साल, 330 दिन
दक्षिण भारत से पहले PM।
13 अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई 1996 से 1 जून 1996
16 दिन
केवल 1 वोट से सरकार गिरी थी।
14 एच. डी. देव गौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 324 दिन जनता दल से सम्बंधित थे।
15 इंदर कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998    332 दिन व्यक्तिगत रूप से भारत के 13वें PM।
16 अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004
6 साल64 दिन
पहले गैर-कांग्रेसी PM जिन्होंने कार्यकाल पूरा किया।
17 मनमोहन सिंह 22 मई 2004 से 26 मई 2014
10 साल2 दिन
पहले सिख प्रधानमन्त्री।
18 नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से अब तक दूसरे गुजराती PM, पहले मोरारजी थे। चौथे PM हैं जो कि लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे।

भारत के प्रधानमंत्री का विस्तृत विवरण

जवाहर लाल नेहरू

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कश्मीरी पंडित थे । इन्हीं के जन्मदिवस पर बालदिवस मनाया जाता है । इन्होंने समृद्ध भारत के आधारशिला रखी थी । गुटनिरपेक्षता की नीति एवं पंचशील के सिद्धांत के प्रबल समर्थक रहे । भारत में IIT, IIM, BARC जैस संस्थानों की नींव रखी थी । हालांकि इनके प्रधानमंत्रित्व काल में ही चीन से युद्ध में भारत की पराजय हुई ।

गुलजारी लाल नंद

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना किया । ये भारत के दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे हैं। जिन्हें भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। इन्होनें गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लिया था। ये 99 वर्ष पूर्ण करके परलोक सिधारे थे। इन्होनें श्रम और रोजगार मंत्रालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

लाल बहादुर शास्त्री

श्वेत क्रांति एवं हरित क्रांति के नायक । जय जवान जय किसान का नारा दिया । रेलवे में थर्ड क्लास की शुरुआत एवं महिला कंडक्टरों की नियुक्ति का फैसला ।  लाल बहादुर शास्त्री जी के नेतृत्व में ही भारत पाकिस्तान से साल 1965 का युद्ध जीता था।

इंदिरा गांधी

विभिन्न बैंकिंग संस्थाओं का राष्ट्रीयकरण, बांग्लादेश को आज़ादी, राजाओं की प्रिवीपर्स को समाप्ति की घोषणा । ऑपरेशन ब्लू स्टार इन्हीं के कार्यकाल में किया गया । इंदिरा गांधी ने देश को परमाणु शक्ति बनाने की दिशा में भी काम किया।

मोरारजी देसाई

मोरारजी रणछोड़जी देसाई एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1977 से 1979 के बीच जनता पार्टी द्वारा गठित सरकार का नेतृत्व करते हुए भारत के चौथे प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह ने 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 के बीच भारत के 5वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें “भारत के किसानों का चैंपियन” कहा जाता है।

राजीव गांधी

राजीव गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1984 से 1989 तक भारत के छठे प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1984 में अपनी माँ की हत्या के बाद 40 वर्ष की आयु में पदभार संभाला। राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री हैं।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिनका संक्षिप्त नाम वी.पी. सिंह है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो 1989 से 1990 तक भारत के 7वें प्रधान मंत्री और मांडा के 41वें राजा बहादुर थे।

चंद्रशेखर

चन्द्र शेखर सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 के बीच भारत के 8वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

पी. वी. नरसिम्हा राव

पामुलपर्थी वेंकट नरसिम्हा राव एक भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के 9वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें अक्सर “भारतीय आर्थिक सुधारों के जनक” के रूप में जाना जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी

परिवहन और संचार के क्षेत्र में तरक्की, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में काम । कारगिल युद्द में भारत की विजय , संचार क्रांति के क्षेत्र में अहम योगदान । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत , 14 वर्ष तक के आयुवर्ग के लिए मुफ़्त शिक्षा की शुरुआत ।

एच. डी. देव गौड़ा

हरदानहल्ली डोड्डेगौड़ा देवेगौड़ा कर्नाटक राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के 11वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

इंदर कुमार गुजराल

इंद्र कुमार गुजराल एक भारतीय राजनयिक, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे, जिन्होंने अप्रैल 1997 से मार्च 1998 तक भारत के 12वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनेता हैं जो 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री रहे हैं। वह भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री हैं।

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र दामोदरदास मोदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत के 14वें प्रधान मंत्री और 2014 से भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। श्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को भारत के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जो कार्यालय में उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत थी।

सम्मान व पुरस्कार

  • 2009 में एफ़डीयाई मैगजिंन ने मोदी को एफडीआई पर्सनॅलिटी ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा।
  • श्री पूना गुजराती बंधु समाज ने इन्हें गुजरात रत्न के सम्मान से सुशोभित किया है।
  • कंप्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया ने मोदी को ई-रत्न का सम्मान दिया।
  • 2006 में इंडिया टुडे मैगज़ीन के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मोदी को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया।
  • 2012 के टाइम मेगज़ीन के एशियाई संकरण में मोदी को कवर पृष्ठ पर स्थान दिया गया।
  • ई-प्रशासन के लिए सीएसआई अवॉर्ड।
  • आपदा कमी के लिए यूएन ससाकवा अवॉर्ड।
  • कॉमनवेल्थ असोसियेशन ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड मेनेजमेंट की ओर से प्रशासनिक नवीकरण अवॉर्ड।
  • यूनेस्को अवॉर्ड।

पुस्तकें व प्रलेख

मोदी जी ने जिन पुस्तकों की रचना की हैं वे हैं –

  • सेतुबन्ध – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता लक्ष्मणराव इनामदार की जीवनी के सहलेखक (2001 में)
  • आँख आ धन्य छे (गुजराती कविताएँ)
  • कर्मयोग
  • आपातकाल में गुजरात (हिंदी)
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत (नरेंद्र मोदी के भाषणों का संकलन; संपादक प्रदीप पंडित)
  • ज्योतिपुंज (आत्मकथन – नरेंद्र मोदी)
  • सामाजिक समरसता (नरेंद्र मोदी के लेखों का संकलन)
  • एक्जाम वॉरियर्स (अंग्रेजी)

Sharing is caring!

FAQs

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे।

मोदी से पहले कौन थे पीएम?

नरेंद्र मोदी से पहले डॉ. मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री थे।

भारत का 13 दिन का प्रधानमंत्री कौन है?

भारत के 13 दिन के प्रधान मंत्री गुलज़ारीलाल नंदा हैं।

भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष तक होता है?

भारत के प्रधनमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है।