Home   »   EMRS JSA भर्ती 2023   »   EMRS JSA भर्ती 2023

EMRS JSA परीक्षा तिथि 2023, 759 वैकेंसियों के लिए एडमिट कार्ड जारी

EMRS JSA भर्ती 2023

EMRS JSA भर्ती 2023: NESTS ने वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर EMRS JSA भर्ती 2023 के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 759 वैकेंसियों के लिए शुरू किए गए भर्ती अभियान का सबसे पहला चरण यानी आवेदन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और परीक्षा 17 दिसंबर 2023 (शाम की पाली) को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने EMRS JSA भर्ती के लिए सफलतापूर्वक अपना नामांकन दर्ज कराया है, उनके एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए गए हैं। EMRS जूनियर सचिवालय सहायक भर्ती 2023 से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

EMRS JSA 2023- परीक्षा की तारीख आउट

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) द्वारा 759 JSA रिक्तियों के लिए EMRS JSA परीक्षा तिथि 2023 जारी की गई है। प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, EMRS JSA परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 03 घंटे यानी दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होगी। अब EMRS JSA परीक्षा के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी जोरों से शुरू कर दें। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

EMRS JSA भर्ती 2023- अधिसूचना PDF

EMRS JSA भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध थी। अधिसूचना पीडीएफ में सभी महत्वपूर्ण विवरण हैं जो उम्मीदवारों को जारी रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले जानना चाहिए। EMRS JSA भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है इसलिए वेबसाइट पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

EMRS JSA भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ-डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

EMRS JSA भर्ती 2023: अवलोकन

EMRS JSA भर्ती 2023 विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए 1493 रिक्तियों के लिए आधिकारिक तौर पर जारी की गई है। नीचे दी गई तालिका में, उम्मीदवार EMRS JSA भर्ती 2023 का पूरा अवलोकन देख सकते हैं।

EMRS JSA भर्ती 2023

पद का नाम जूनियर सचिवालय सहायक
रिक्तियाँ 759
परीक्षा का स्तर राष्ट्रीय
ऑनलाइन आवेदन की तिथियाँ अक्टूबर 2023
EMRS JSA परीक्षा की तारीख 17 दिसंबर 2023
श्रेणी सरकारी नौकरियाँ 2023
आवेदन का मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in
WhatsApp चैनल से जुड़ें Click Here
Telegram चैनल से जुड़ें Click Here

EMRS JSA भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन करें

EMRS JSA भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2023 में समाप्त हो चुकी। जूनियर सचिवालय सहायक पद के लिए उपलब्ध 759 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक महीने (लगभग) का समय प्रदान किया गया था।

EMRS JSA भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन लिंक (Link Inactive)

EMRS JSA भर्ती 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने और उसके सुधार और परीक्षा तिथियों से संबंधित सभी तिथियां यहां दी गई हैं। किसी भी महत्वपूर्ण घटना को चूकने से बचने के लिए उम्मीदवारों को सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए।

इवेंट तिथियाँ
EMRS JSA भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीऍफ़ जून 2023
EMRS ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू जून 2023
EMRS ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त 19 अक्टूबर 2023
ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने की तारीख 20 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक
EMRS प्रवेश पत्र 2023 14 दिसंबर 2023
EMRS JSA परीक्षा तिथि 17 दिसंबर 2023
EMRS परीक्षा तिथि 2023 (अन्य पदों के लिए) 16, 23 और 24 दिसंबर 2023

EMRS JSA भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण

EMRS JSA भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के सरल चरण नीचे दिए गए हैं:

चरण 1: EMRS की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।

चरण 2: अब करियर टैब पर क्लिक करें और वहां आपको करियर विकल्प मिलेंगे।

चरण 3: यहां आपको टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती लिंक मिलेगा।

चरण 4: “आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” खोजें और बटन पर टैब करें।

चरण 5: अपना नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम जैसी सभी आवश्यक जानकारी भरें।

चरण 6: सभी प्रासंगिक दस्तावेज़ निर्दिष्ट आकार और प्रारूप में अपलोड करें।

चरण 7: अंत में, सबमिट करने से पहले पुष्टि करें कि पंजीकृत जानकारी सत्य और सटीक है।

चरण 8: इसके बाद, निर्धारित तरीके से आवेदन शुल्क जमा करें।

चरण 9: आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें

EMRS JSA भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (बारहवीं कक्षा) का प्रमाण पत्र और अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

EMRS JSA भर्ती 2023: आयु सीमा

पद-वार आयु-सीमा नीचे उल्लिखित है।

Post Age Limit
Junior Secretariat Assistant Not exceeding 30 years

EMRS JSA भर्ती 2023: वेतन

जूनियर सचिवालय सहायक पद वेतन स्तर 2 के अंतर्गत आता है, जिसका वेतनमान 19,900 रुपये से 63,200 रुपये है। अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

Post Pay Level Pay Scale Allowances
Junior Secretariat Assistant Level-2 Rs.19900-63200/- HRA, DA, TA etc.

pdpCourseImg

Sharing is caring!

FAQs

EMRS JSA 2023 परीक्षा कब आयोजित होगी?

EMRS JSA परीक्षा 2023 17 दिसंबर 2023 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

EMRS JSA भर्ती 2023 के तहत कितनी रिक्तियां जारी की गई हैं?

EMRS JSA भर्ती 2023 के तहत गैर-शिक्षण पदों के लिए 759 रिक्तियां जारी की गई हैं।

EMRS JSA परीक्षा 2023 किस पाली में आयोजित की जाएगी?

जूनियर सचिवालय सहायक पद के लिए EMRS परीक्षा 2023 शाम की पाली (03 बजे से शाम 06 बजे) में आयोजित की जाएगी।

क्या EMRS JSA एडमिट कार्ड जारी हो गया है?

हाँ, EMRS JSA एडमिट कार्ड 14 दिसंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।