Home   »   साल 2024 के महत्वपूर्ण समिट और...

वर्ष 2024 के महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलनों एवं कॉन्फ्रेसों की सूची

साल 2024 में विश्व भर में विभिन्न समिट और कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जा रहे हैं, जो कई क्षेत्रों में नवीनतम विकास, अनुसंधान, और विचार-विमर्श का केंद्र बनेंगे। ये सम्मेलन और समिट विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होंगे। इस लेख में, हम साल 2024 के महत्वपूर्ण समिट और कॉन्फ्रेंस की पूरी लिस्ट प्रस्तुत करेंगे, जिससे आप जान सकें कि इस वर्ष के कौन से सम्मेलन और समिट वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होंगे।

भारत के प्रमुख शिखर सम्मेलनों की सूची

भारत में कई प्रमुख शिखर सम्मेलन और कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाते हैं, जो विभिन्न उद्योगों, क्षेत्रों और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। ये सम्मेलन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार, पर्यावरण, स्वास्थ्य, और शिक्षा सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श और ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। यहाँ भारत के कुछ प्रमुख शिखर सम्मेलनों की सूची दी गई है:

प्रमुख शिखर सम्मेलनों की सूची
शिखर सम्मेलन आयोजन / अध्यक्ष आयोजन समय
G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली, भारत सितंबर 2023
SCO शिखर सम्मेलन भारत जुलाई 2023
BRICS शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका अगस्त 2023
BIMSTEC सम्मेलन थाईलैंड 2024
G7 शिखर सम्मेलन जापान मई 2023
43rd ASEAN शिखर सम्मेलन जकार्ता, इंडोनेशिया सितंबर 2023
1st I2U2 शिखर सम्मेलन भारत इजरायल अमेरिका और UAE जुलाई 2022
COP-28 संयुक्त अरब अमीरात नवंबर 2023
NATO शिखर सम्मेलन लिथुआनिया जुलाई 2023
COP15 (मरुस्थलीकरण) आबिदजान, कोटे डी आइवर मई 2022
35 वा APEC सम्मेलन अमेरिका 2023
UNESCO विश्व धरोहर समिति भारत जुलाई 2024
9वा रायसीना डायलॉग नई दिल्ली फरवरी 2024
7वा हिंद महासागर सम्मेलन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया फरवरी 2024
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन दुबई, UAE फरवरी 2024
13th WTO मंत्री स्तरीय सम्मेलन अबू धाबी, UAE फरवरी 2024
वाइब्रेंट गुजरात समिट गांधीनगर, गुजरात जनवरी 2024
9वा भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव फरीदाबाद, हरियाणा जनवरी 2024
AI शिखर सम्मेलन नई दिल्ली दिसंबर 2023
27वा विश्व निवेश सम्मेलन नई दिल्ली दिसंबर 2023
2nd वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट भारत के नेतृत्व में नवंबर 2023
पादप स्वास्थ्य प्रबंधन सम्मेलन हैदराबाद, भारत नवंबर 2023
AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन ब्रिटेन नवंबर 2023
विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन बर्लिन, जर्मनी अक्टूबर 2023
विश्व कॉफी सम्मेलन बेंगलुरु, कर्नाटक सितंबर 2023
9वा राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन उदयपुर, राजस्थान अगस्त 2023
WHO पारंपरिक औषधि शिखर सम्मेलन गांधीनगर, गुजरात अगस्त 2023
तीसरा विश्व हिंदू सम्मेलन बैंकॉक, थाईलैंड जुलाई 2023
18th विश्व संस्कृत सम्मेलन केनबरा, ऑस्ट्रेलिया जनवरी 2023
संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन न्यूयॉर्क, USA 2023
22nd विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन नई दिल्ली 2023
12th विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी देश 2023
वह वर्ल्ड TB शिखर सम्मेलन वाराणसी 2023
19th विश्व वन्यजीव सम्मेलन पनामा 2022
17th प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर, मध्य प्रदेश 2023
वैश्विक बाजरा सम्मेलन नई दिल्ली 2023
4th कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव कोलकाता 2023
7th अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन भोपाल, मध्य प्रदेश 2023

प्रमुख संगठन और शिखर सम्मेलन 2024

साल 2024 में, प्रमुख संगठन और शिखर सम्मेलन विश्वभर में महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ये संगठन और सम्मेलन राजनीतिक, आर्थिक, पर्यावरणीय, सामाजिक, और सांस्कृतिक विषयों पर विचार-विमर्श और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। यहां 2024 के कुछ प्रमुख संगठनों और शिखर सम्मेलनों की सूची दी गई है:

G-20 शिखर सम्मेलन

G20 विश्व के 19 बड़े देशों और EU (यूरोपियन यूनियन) से मिलकर बना हुआ समूह है, विश्व की उभरती हुई अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2023 में भारत में आयोजित G20 सम्मेलन में अफ्रीकन यूनियन (AU) को भी शामिल किया गया है। G20 की स्थापना 1999 में हुई थी।
2023 में 18th G-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली, भारत में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन की थीम “वसुधैव कुटुंबकम” है। अगला 19th G20 शिखर सम्मेलन 2024 में ब्राजील में आयोजित होगा।

G7 विश्व के सात बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह है। G-7 में संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान सदस्य हैं। G7 की स्थापना 1975 में हुई थी। मई 2023 में G7 का 49वा संस्करण जापान के हिरोशिमा में आयोजित हुआ। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अगले वर्ष 2024 में इटली में आयोजित किया जाएगा।

SCO का फुल फाॅर्म Shanghai Corporation Organization है। SCO की स्थापना 2001 में हुई थी और इसका मुख्यालय बीजिंग में है। भारत और पाकिस्तान 2017 में शामिल हुए। वर्तमान में SCO में 9 सदस्य देश रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान (नवीनतम शामिल सदस्य) हैं। 2023 में SCO के 23rd संस्करण का आयोजन भारत की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से किया जाएगा। अगले वर्ष 2024 में कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित किया जाएगा।

ब्रिक्स विश्व की 5 उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है, इसकी स्थापना 2006 में हुई थी।वर्तमान में, BRICS के 10 सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इथोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र हैं। 15th ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2023 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। 16th BRICS Summit 2024 में ब्राजील की जगह रूस में आयोजित होगा।

BIMSTEC का पूरा नाम Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation है। बिम्सटेक की स्थापना 1997 में हुई थी और इसका सचिवालय ढाका में है। बिम्सटेक में 7 सदस्य देश भारत, बांग्लादेश, म्यानमार, थाईलैंड, श्रीलंका, नेपाल, भूटान हैं। पांचवा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन वर्चुअल रूप से हुआ, जिसकी अध्यक्षता श्रीलंका ने की थी। इस शिखर सम्मेलन का विषय “एक लचीला क्षेत्र की ओर, समृद्ध अर्थव्यवस्थाएं, स्वस्थ लोग” था। 19वीं बिम्सटेक मंत्री स्तरीय बैठक 2023 बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुई। BIMSTEC का 16th शिखर सम्मेलन 2024 में थाईलैंड में आयोजित हुआ।

  • ASEAN – Association of South East Asian Nations.
  • आसियान की स्थापना 1967 में 10 दक्षिण पूर्वी देशों द्वारा की गई।
  • आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है।
  • वर्तमान में आसियान में कुल 11 देश सदस्य हैं –
    1. थाईलैंड,
    2. म्यांमार,
    3. इंडोनेशिया,
    4. मलेशिया,
    5. सिंगापुर,
    6. वियतनाम,
    7. कंबोडिया,
    8. लाओस,
    9. ब्रूनेई,
    10. फिलिपींस,
    11. तिमोर लेस्ते
  • तिमोर लेस्ते, ASEAN का नवीनतम सदस्य देश हैं।
  • सितंबर 2023 में आसियान का 43rd शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया में आयोजित हुआ।
  • NATO – North Atlantic Treaty Organization
  • नाटो एक अंतरराष्ट्रीय सैन्य संगठन है।
  • नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 में हुई थी और इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
  • वर्तमान में, NATO के 32 सदस्य देश हैं।
  • 2023 में फिनलैंड और 2024 में स्वीडन NATO के दो नए सदस्य देश बने हैं।
  • 2023 में NATO का 33वा शिखर सम्मेलन जुलाई 2023 में लिथुआनिया में आयोजित हुआ था।
  • 2024 में नाटो का 34 वां शिखर सम्मेलन वॉशिंगटन डीसी (USA) में होगा।
  • भारत 4 देशों के साथ टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता आयोजित करता है।
  • यह चार देश है –
    • भारत – अमेरिका (2+2)
    • भारत – रूस (2+2)
    • भारत-ऑस्ट्रेलिया (2+2)
    • भारत – जापान (2+2)
  • भारत और इन देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्रियों की बैठक होती है।
  • APEC – Asia Pacific Economic Cooperation.
  • इसकी स्थापना 1989 में की गई थी और मुख्यालय सिंगापुर में है।
  • 2023 में 35 वा संस्करण अमेरिका में आयोजित हुआ।
  • 2024 में 36th एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन पेरू में होगा।
  • सार्क दक्षिण एशियाई देशों का क्षत्रिय संगठन है।
  • इसका पूरा नाम है – दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (South Asian Association for Regional Cooperation – SAARC)
  • सार्क की स्थापना 1985 में ढाका में हुई थी।
  • सार्क का मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में है।
  • सार्क में 8 सदस्य देश हैं –
    1. अफगानिस्तान (नवीनतम सदस्य)
    2. बांग्लादेश
    3. भूटान
    4. भारत
    5. मालदीव
    6. नेपाल
    7. पाकिस्तान
    8. श्रीलंका
  • 2016 के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों में तनाव के कारण SAARC का शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है |
  • अगला सम्मेलन इस्लामाबाद में प्रस्तावित है |
  • UNFCCC Full Form – United Nations Framework Convention on Climate Change.
  • COP-26 (2021) का आयोजन ग्लास्गो, स्कॉटलैंड में हुआ था |
  • COP-27 (2022) – मिस्र
  • COP-28 (2023) – UAE
  • COP-29 (2024 ) – बाकू, अज़रबैजान
  • भारत द्वारा विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 2014 रायसिना डॉयलॉग सम्मेलन का आयोजन किया जाता है |
  • 2024 में नई दिल्ली में इसके 9वें संस्करण का आयोजन किया गया |
  • ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे |
  • इस सम्मेलन की थीम – “Chaturanga: Conflict, Contest, Cooperate, Create“ है।

भारत के प्रमुख शिखर सम्मेलन और कॉन्फ्रेंस देश के विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे भारत को एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलती है। भारत के प्रमुख शिखर सम्मेलनों की सूची हमें यह बताती है कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार, ज्ञान का आदान-प्रदान, और उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई अवसर मौजूद हैं। ये शिखर सम्मेलन और कॉन्फ्रेंस विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, और मनोरंजन सहित विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

Sharing is caring!

FAQs

विश्व आर्थिक मंच क्या है?

वैश्विक आर्थिक और सामाजिक चिंताओं पर चर्चा करने और उन्हें संबोधित करने के लिए विश्व आर्थिक मंच के लिए दावोस, स्विट्जरलैंड में उद्योग, राजनीति, शिक्षा और नागरिक समाज के अंतर्राष्ट्रीय नेताओं का सालाना आयोजन होता है।

आसियान शिखर सम्मेलन क्या है?

10 आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) के सदस्य देशों के नेता क्षेत्रीय आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर बहस करने और एक साथ काम करने के लिए आसियान शिखर सम्मेलन में इकट्ठा होते हैं। हर साल, आसियान शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाता है, और प्रत्येक सदस्य राज्य इसे एक बार होस्ट करता है।