SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने @ssc.nic.in पर SSC स्टेनोग्राफर की री-शिड्यूल एग्जाम की परीक्षा तिथि जारी की है। SSC स्टेनोोग्राफर ग्रेड C & D के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए SSC स्टेनो 2020 अधिसूचना 10 अक्टूबर 2020 को निकली थी, SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा के बारे में एक स्पष्ट नजरिया प्रदान करने के लिए, हम आपको वे सभी विवरण प्रदान कर रहे हैं ताकि आप तदनुसार तैयारी करने की योजना बना सकें। SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि और SSC स्टेनो परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी गई है।
नवीनतम अपडेट: SSC ने स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। नए SSC कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा को, जो 29 मार्च से 31 मार्च 2021 तक आयोजित की जानी थी, स्थगित कर दिया है। नई परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी, यह आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा है।
Click here to download the Official Notification of SSC Stenographer Exam Date Postponed
Click Here To Check SSC Calendar
SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि:-
कोरोनवायरस के प्रकोप को देखते हुए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, SSC ने 5 से 7 मई 2020 तक आयोजित होने वाली स्टेनोग्राफर परीक्षा 2019 को स्थगित कर दिया था। पुनः उसे स्थगित किया गया है जो 29 मार्च से 31 मार्च 2021 तक आयोजित की जानी थी। नई परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी, यह आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा है।
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
SSC स्टेनोग्राफर अधिसूचना जारी होने की तारीख | 20 सितम्बर 2019 |
2019-20 के SSC स्टेनोग्राफर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि | 20 सितम्बर 2019 |
2019 के SSC स्टेनोग्राफर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अक्टूबर 2019 |
SSC स्टेनोग्राफर 2019-20 परीक्षा तिथि (संशोधित) | |
SSC स्टेनोग्राफर 2019-20 रिजल्ट की तिथि | शीघ्र घोषित की जाएगी |
Click here to download the official notice for SSC Stenographer Revised Exam Date
SSC स्टेनोग्राफर 2020-21: महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
SSC स्टेनोग्राफर ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि | 10 अक्टूबर 2020 |
SSC स्टेनोग्राफर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14 नवम्बर 2020 |
एसएससी आशुलिपिक ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान कीअंतिम तिथि | 14 नवम्बर 2020 |
SSC स्टेनोग्राफर की परीक्षा तिथि | Postponed |
स्टेनोग्राफर के महत्वपूर्ण लिंक:-
SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा पैटर्न:-
SSC स्टेनोग्राफर के कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 2 घंटे में 3 सेक्शन होते करने होते हैं। विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिका में दी गयी है:
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | परीक्षा अवधि |
---|---|---|---|---|
I. | General Intelligence and Reasoning | 50 | 50 | 2 hours |
II. | General Awareness | 50 | 50 | |
III. | English Language & Comprehension | 100 | 100 | |
Total | 200 | 200 |
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ का नकारात्मक अंकन होगा।
- नॉर्मलाईजेशन: यदि परीक्षा कई पालियों में आयोजित की जाती हैं, तो कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए अंक का नॉर्मलाईजेशन किया जाएगा और अंतिम मेरिट का निर्धारण करने के लिए इस नॉर्मलाईज अंकों का उपयोग किया जाएगा।
SSC स्टेनोग्राफर पात्रता मापदंड:-
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C & D के लिए आयु सीमा :
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘D’
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 27 वर्ष
आयु में छूट:-
क्रम. संख्या | कैटेगरी | आयु में छूट |
---|---|---|
1 | ST/SC | 5 years |
2 | OBC | 3 years |
3 | PH + Gen | 10 years |
4 | PH + OBC | 13 years |
5 | PH + SC/ST | 15 years |
6 | Ex-Servicemen (Gen) | 3 years |
7 | Ex-Servicemen (OBC) | 6 years |
8 | Ex-Servicemen (SC/ST) | 8 years |