Home   »   SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024, 861...

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024, 861 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024

वर्ष 2024-25 के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग में कुल 861 रिक्तियों के लिए SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 अधिसूचना की घोषणा की गई है। ऑनलाइन आवेदन लिंक 10 अप्रैल 2024 से सक्रिय है और आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2024 यानी आज है। संबंधित भर्ती प्रक्रिया के संबंध में नीचे उल्लिखित विस्तृत जानकारी देखें।

SECR नागपुर अपरेंटिस 2024 अधिसूचना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर डिवीजन अपनी आधिकारिक साइट https://secr. Indianrailways.gov.in/ पर अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। SECR भर्ती 2024 अपरेंटिस पदों के लिए 861 रिक्तियां हैं। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार यहां आवेदन कर सकते हैं। SECR नागपुर अपरेंटिस 2024 अधिसूचना नागपुर डिवीजन में विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसमें फिटर, बढ़ई, वेल्डर, COPA, प्लंबर, पेंटर, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट आदि शामिल हैं। उम्मीदवार नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 अधिसूचना नीचे दिए गए लिंक से देखें।

SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2024 Notification – Download Link

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024: अवलोकन

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 विभिन्न रिक्तियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण देख सकते हैं।

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024: अवलोकन
संगठन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
पद ट्रेड अपरेंटिस
रिक्तियाँ 861
डिवीज़न नागपुर
जारी अधिसूचना 10 अप्रैल 2024
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू 10 अप्रैल 2024
ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 मई 2024 (अंतिम तिथि)
परीक्षा तिथि जारी की जानी है
एप्लीकेशन का मोड ऑनलाइन
आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष
चयन प्रक्रिया मेरिट-आधारित
वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in/

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 रिक्ति

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे वर्कशॉप मोतीबाग के लिए नागपुर डिवीजन में एक्ट अपरेंटिस के 861 रिक्त पदों को भर रहा है। नीचे दी गई तालिका से ट्रेड-वार रिक्ति वितरण की जाँच करें।

SECR नागपुर डिवीजन के लिए रिक्ति
1. फिटर 90
2. कारपेंटर 30
3. वेल्डर 19
4. COPA 114
5. इलेक्ट्रीशियन 185
6. स्टेनोग्राफर (English)/ सेक्रेटेरियल असिस्टेंट 19
7. प्लंबर 24
8. पेंटर 40
9. वायरमैन 60
10 इलेक्ट्राॅनिक मैकेनिक 12
11. डीज़ल मैकेनिक 90
12. अपहोलस्टर (ट्रिमर) 02
13. मशीनिस्ट 22
14. टर्नर 10
15. डेंटल लैबोरेट्री टेक्नीशियन 01
16. हाॅस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नीशियन 02
17. हेल्थ सैनेट्री इंस्पेक्टर 02
18. गैस कटर 07
19. स्टेनोग्राफर (हिंदी) 08
20. केबल ज्वाइंटर 10
21. डिजिटल फोटोग्राफर 00
22. ड्राइवर-कम-मैकेनिक (लाइट मोटर वैहिकल) 02
23. मैकेनिक मशीन टूल मेन्टेनेंस 12
24. मैसन (Building Constructor) 27
SECR वर्कशॉप मोतीबाग के लिए रिक्तियाँ
1. फिटर 35
2. वेल्डर 07
3. कार्पेंटर 04
4. पेंटर 12
5. टर्नर 02
6. सेक्रेटेरियल स्टेनो (Eng) प्रैक्टिस 03
7. इलेक्ट्रीशियन 10
कुल 861

SECR नागपुर अपरेंटिस ऑनलाइन आवेदन 2024

एसईसीआर नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक नागपुर डिवीजन के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी www.apprenticeshipindia.gov.in पर 10 अप्रैल 2024 से सक्रिय है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2024 यानी आज है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन का कोई अन्य तरीका नहीं है और आवेदन में कोई विस्तार नहीं है।

SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2024 – Registration

SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2024 – Login

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों की आसानी के लिए, हमने उनके ऑनलाइन आवेदन को सफलतापूर्वक जमा करने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका प्रदान की है।

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं और पोर्टल के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए ‘लॉगिन/रजिस्टर’ टैब पर क्लिक करें।

चरण 2: ‘Candidate’ पर क्लिक करें और फिर ‘Register As a Candidate’ विकल्प का चयन करें।

चरण 3: अपना ईमेल आईडी और फोन नंबर भरें। यदि आप चुनते हैं कि आप एक आईटीआई छात्र हैं, तो उस स्थिति में, आपको अपना आईटीआई रोल नंबर प्रदान करना होगा।

चरण 4: रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एप्लिकेशन पोर्टल पर लॉग इन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

चरण 5: निर्धारित फॉर्मैट में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और जिस श्रेणी में आप आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए लागू ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए शुल्क भुगतान रसीद और आवेदन पत्र का प्रिंट लें।

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 पात्रता मानदंड

भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना pdf में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना और समझना होगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार है:

आयु सीमा

  • 10 अप्रैल 2024 तक न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष है।
  • 10 अप्रैल 2024 तक अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष है।
  • आयु में छूट SC/ ST/ OBC/ PWD उम्मीदवारों के लिए नीचे दिए गए नियमों के अनुसार लागू होती है।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवारों के पास मैट्रिकुलेशन या समकक्ष, प्रासंगिक ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI), NCVT/ SCVT होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना चाहिए।

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

  • अपरेंटिस पद के लिए नागपुर डिवीजन में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा।
  • प्रत्येक ट्रेड में मेरिट सूची न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ मैट्रिक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 स्टाइपेंड

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी सरकारी नियमों के अनुसार स्टाइपेंड के पात्र होंगे। 2 गुड्स ITI कोर्स के लिए स्टाइपेंड 8050 रुपये और 1 साल के ITI कोर्स के लिए 7700 रुपये होगा। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से 1 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।

pdpCourseImg

Sharing is caring!

FAQs

क्या SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 अधिसूचना जारी हो गई है?

हां, SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 अधिसूचना 10 अप्रैल 2024 को जारी की गई है।

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए कितनी रिक्तियों की घोषणा की गई है?

नागपुर डिवीजन और वर्कशॉप मोतीबाग के तहत SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए घोषित रिक्तियों की कुल संख्या 861 है।

SECR नागपुर अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2024 है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

TOPICS: