Home   »   सरकारी नौकरियाँ 2024   »   UP पुलिस की नई भर्तियों में...

UP पुलिस की नई भर्तियों में अब लागू होगा नार्मलाइजेशन सिस्टम, देखें नोटिस

UP पुलिस भर्ती 2023-24

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही बंपर भर्ती की घोषणा करने वाला है। आगामी अधिसूचना कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और कई अन्य पदों सहित 62,000 से अधिक पदों के लिए वैकेंसियों की घोषणा करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा। वैकेंसियों की खबरों के बीच UPPRPB ने एक नोटिस भी जारी किया है।

इस नोटिस के मुताबिक बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के लिए नॉर्मलाइजेशन सिस्टम अपनाने की घोषणा की है। यूपी पुलिस भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की गई है। उम्मीदवार इस नोटिस की विस्तार से जांच करने के लिए लिए दिए गए नोटिस को पढ़ सकते हैं।

UP पुलिस की नई भर्तियों में अब लागू होगा नार्मलाइजेशन सिस्टम, देखें नोटिस_3.1

आखिर क्या है नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम?

UPPRPB द्वारा हाल ही मे जारी किए गए नोटिस के अनुसार अब आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम लागू करने की जानकारी दी है। इस नए नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम के अंतर्गत निम्नलिखित बिदुंओं को शामिल किया गया है।

  • यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार चयन प्रक्रिया को एकाधिक पालियों में आयोजित किया जाएगा।
  • परीक्षा के बाद, मार्किंग नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाएगा।
  • विभिन्न पालियों में अलग-अलग पेपर सेट का इस्तेमाल होगा।
  • यहाँ, अलग-अलग सेट में दिए गए प्रश्नों के आधार पर निश्चित मार्क्स तैयार किए जाएंगे।
  • इन मार्क्स के आधार पर ही बराबर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

जल्द होगी 62,000 से भी अधिक वैकेंसियों की घोषणा

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही अधिससूचना जारी होगी जिसमें 62,000 से भी ज्यादा वैकेंसियों की घोषणा की जाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) अस्सिटे्ट ऑपरेटर, हेड ऑपरेटर और कर्मशाला भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा की है। घोषित नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षा जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगी। इसके अलावा भर्ती बोर्ड ने वैकेंसियों की डिटेल्स की जानकारी भी साझा की थी। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स इस प्रकार है।

पद पदों की संख्या
कंप्यूटर ऑपरेटर 872
उप निरीक्षक यूपी एसआई 2469
कुशाल खिलाड़ी 521
लिपिक संवर्ग 545
कांस्टेबल 52,699
कंप्यूटर प्रोग्रामर 55
जेल वार्डर 2833
रेडियो ऑपरेटर 2430

Sharing is caring!

FAQs

नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम क्या है ?

UPPRPB द्वारा हाल ही मे जारी किए गए नोटिस के अनुसार अब आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए एक नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम लागू करने की जानकारी दी है। इस नए नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम के अंतर्गत कई बिदुंओं को शामिल किया गया है। जिनकी जानकारी ऊपर लेख में दी गई है।

नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम कब से लागू होगा?

नॉर्मलाइजेशन मार्किंग सिस्टम आगामी यूपी पुलिस की परीक्षाओं में लागू होगा।Normalization system