Home   »   MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए...   »   MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए...

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए बदलावों की सूची

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए जिलों की सूची

31 अक्टूबरः 2000 तक मध्यप्रदेश राज्य में जिलो की संख्या 61 थी जो 12 संभागो में बटे हुए थे।

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए बदलावों की सूची_2.1

  • इस समय उतरी जिला – मुरैना
  • दक्षिण में- सुकमा
  • पूर्व में – जशपुर
  • पश्चिम में – झाबुआ जिले थे।

लेकिन 1 नवम्बर सन 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नाम का राज्य बना इस नवगठित राज्य में 16 जिले एवं 3 संभाग मध्यपदेश से दिए गये जिससे मध्यपदेश को आकार के साथ साथ खनिज ,एवं धान की कृषि भूमि का नुकसान हुआ साथ हे साथ अव मध्यप्रदेश में जिलो की संख्या घट कर 45 तथा संभाग 9 रह गये।इससे पहले मध्यप्रदेश सम्पूर्ण भारत का सबसे बड़ा राज्य था यह गौरव् खो गया जिसे राजस्थान ने धारण किया। इस समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे तो वही राज्यपाल भाई महावीर थे।

नक्शे में यह परिवर्तन हुआ –

  • उतरी जिला – मुरैना
  • दक्षिण में -पूर्वी निमाड {वर्तमान खंडवा}
  • पश्चिम – झाबुआ
  • पूर्व – सीधी

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए बदलावों की सूची_3.1

आगे चल कर पुनः

2003 में  3 नए जिले बने जो निम्न है।

  • खंडवा से  – बुरहानपुर {जो मध्यप्रदेश दक्षिण का जिला बन गया }
  • गुना से – अशोकनगर
  • शहडोल से – अनुपपुर

इस प्रकार नक्शे में बदलाव हमे दक्षिण जिले के रूप में देखने मिलता है साथ हे साथ जिलो की संख्या जो 45 थी वह 2003 में 48 हो गई तथा संभाग 9 हे रहे।

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए बदलावों की सूची_4.1

ठीक 5 वर्ष के बाद 2008 में २ और नये जिले बने।

  • झाबुआ से – अलीराजपुर
  • सीधी से- सिंगरौली
  • इन 2 जिलो ने मध्यप्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलो में बदलाव किया।
  • मध्यप्रदेश का पूर्वी जिला सिंगरौली
  • तो पश्चिमी जिला  अलीराजपुर

मध्यप्रदेश का नक्शा 24 मई 2008 के बाद-

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए बदलावों की सूची_5.1

मध्यप्रदेश सरकार ने 2013 में शाजापुर से अलग कर के मध्यप्रदेश को 51वां जिला आगरमालवा दिया।

  • 1 अक्टूबर 2018 को टीकमगढ़ से अलग निवाडी 52वां जिला बना और इसी के साथ मध्यप्रदेश के 13 जिलो की सीमा की जगह 14 जिलो की सीमा उत्तरप्रदेश राज्य से लगने लगी।

अब ठीक 5 वर्ष के बाद 2023 में जिले बनाने का मंजर देखने मिला 2023 में 3 नये जिले बनाये गये है। जो निम्न है –

  • रीवा से अलग – मउगंज
  • सतना से अलग – मैहर
  • छिंदवाड़ा से अलग – पंदुरना और इस प्रकार जिलो की संख्या 55 तो हो गई है साथ ही पड़ोसी राज्यों जैसे महाराष्ट्र के साथ अब १० जिलो की सीमा  जिलो की सीमा लगेगी जो पहले 9 थी। वही उत्तरप्रदेश के साथ 14 जिलो के स्थान पर अब 15 जिलो की सीमा लगेगी।

मउगंज-

  • कुल तहसील 3- मउगंज, नइगड़ी हनुमाना
  • सीमाए – उत्तर – रीवा , प्रयागराज {उत्तरप्रदेश}
  • पूर्व- सीधी , मिर्जापुर {उतरप्रदेश}
  • पश्चिम- रीवा
  • दक्षिण – सीधी

 मैहर-

  • तहसील- मैहर , अमरपाटन , रामनगर
  • उतर – सतना
  • दक्षिण- कटनी ,उमरिया,शहडोल
  • पश्चिम- पन्ना
  • पूर्व- सीधी एवं रीवा

पंदुरना-

  • तहसील – पंदुरना, सौसर
  • सीमाए- पूर्व- छिंदवाड़ा, नागपुर
  • पश्चिम- बैतूल
  • दक्षिण- अमरावती ,नागपुर
  • उत्तर – छिंदवाड़ा

नक्शे में बदलाव-

MP के मानचित्र में प्रदर्शित नए बदलावों की सूची_6.1

Sharing is caring!

FAQs

मध्य प्रदेश का भूगोल क्या है?

मध्य प्रदेश मध्य भारत में स्थित है और क्षेत्रफल के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यह पांच अन्य राज्यों से घिरा हुआ है और इसमें विविध परिदृश्य हैं जिनमें पठार, पहाड़ियाँ और घाटियाँ शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्र और जिले कौन से हैं?

मध्य प्रदेश को दस प्रशासनिक प्रभागों में विभाजित किया गया है, जिन्हें "संभाग" के नाम से जाना जाता है, जिन्हें आगे 52 जिलों में विभाजित किया गया है।