Home   »   SSC JE 2024 अधिसूचना जारी, देखें...

SSC JE 2024 अधिसूचना जारी, देखें क्या हैं पात्रता मानदंड, चेक करें आवेदन शुल्क और अन्य विवरण

SSC JE 2024 Notification Out: कर्मचारी चयन आयोग ने सिविल, मैकेनिकल, QS&C और इलेक्ट्रिकल जैसी विभिन्न भागों में जूनियर इंजीनियर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए SSC JE 2024 अधिसूचना जारी की है। कुल 968 रिक्तियों की घोषणा की गई है, जिसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया 28 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। दिए गए पोस्ट में SSC JE अधिसूचना 2024 पर पूरा विवरण शामिल है।

SSC JE अधिसूचना 2024

SSC परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 28 मार्च, 2024 को जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की। वे भारतीय उम्मीदवार जिनके पास सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, बी.ई., बी.टेक., एएमआईई (पार्ट ए और पार्ट बी), बी.एससी (इंजीनियरिंग), एम.ई., एम.टेक और एम. एससी (इंजीनियरिंग) है और उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं है, इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC JE भर्ती 2024: हाइलाइट्स

SSC JE अधिसूचना 2024
भर्ती बोर्ड कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
पद का नाम जूनियर इंजीनियर (JE)
रिक्तियाँ 968
चयन प्रक्रिया
  • पेपर 1
  • पेपर 2
  • दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक अधिसूचना की PDF डाउनलोड लिंक
अप्लाई ऑनलाइन लिंक ssc.gov.in

SSC JE 2024 परीक्षा तिथि

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी SSC JE अधिसूचना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। SSC JE अधिसूचना में अन्य विवरणों के साथ ही CBT पेपर 1 की संभावित तिथियों की जानकरी भी दी है। CBT पेपर 1 परीक्षा 04 जून 2024 से 06 जून 2024 तक आयोजित की जाने की संभावना है, हालाँकि CBT पेपर 2 की तिथियों के विषय में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।

SSC JE भर्ती 2024, पात्रताएँ और रिक्तियाँ

SSC JE 2024 अधिसूचना 28 मार्च 2024 को जारी कर दी गई है और आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इंजीनियरिंग के वे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष SSC ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदो पर भर्ती के लिए कुल 968 रिक्तियाँ जारी की हैं। उम्मीदवार इन रिक्तियों का विस्तृत और विभागवार विवरण इस लेख में दी गई अधिसूचना PDF से देख सकते हैं।

SSC JE 2024 अधिसूचना जारी, देखें क्या हैं पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क और अन्य विवरण_3.1

SSC JE पात्रताएँ

आयु सीमा

SSC JE 2024 के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि DoP&T OM No. 14017/70/87-Estt.(RR) दिनांक 14.07.1988 के अनुसार 01-08-2024 निर्धारित की गई है। साथ ही आयु सीमा में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

नोट – कुछ पदों के लिए आयु सीमा 32 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना PDF पर जाएं।

शैक्षिक पात्रता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा

SSC JE 2024 आवेदन शुल्क

जूनियर इंजीनियर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, किसी उम्मीदवार को ₹100 आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा, जो अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हैं, भूतपूर्व सैनिक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और महिलाओं को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।

SSC JE 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

SSC JE 2024 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, आपको नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों को फॉलो करना होगा।

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “Apply” सेक्शन पर जाएँ।
  • “जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2024 सिलेक्ट करें।
  • आवेदन पत्र में बताए अनुसार आवश्यक बुनियादी और शैक्षिक विवरण भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें,
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।

Sharing is caring!

FAQs

SSC JE 2024 अधिसूचना कब जारी की गई थी?

SSC ने 28 मार्च 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC JE 2024 अधिसूचना जारी की है।

SSC JE 2024 के लिए कौन पात्र है?

जिन उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित डिग्री है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC JE 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी?

SSC JE 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 28 मार्च 2024 को शुरू हो चुकी है।

SSC JE 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

SSC JE 2024 के लिए चयन प्रक्रिया पेपर 1 और पेपर 2 है।