Home   »   SSC सिलेक्शन पोस्ट सिलेबस 2025: यहाँ...

SSC सिलेक्शन पोस्ट सिलेबस 2025: यहाँ देखें चरण 13 परीक्षा का डिटेल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

SSC Selection Post Syllabus in Hindi

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने चयन पद चरण 13 परीक्षा 2025 के लिए विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी किया है. यह सिलेबस आगामी SSC चयन पद चरण 13 परीक्षा 2025 की तैयारी शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण है. सही दिशा में तैयारी करने के लिए सिलेबस को समझना और परीक्षा पैटर्न पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। SSC शैक्षिक योग्यता के विभिन्न स्तरों के लिए विभिन्न चयन परीक्षा आयोजित करता है. इस लेख में, SSC चयन पद चरण 13 सिलेबस 2025 की पूरी जानकारी दी गई है.

SSC चयन पद चरण 13 परीक्षा 2025: मुख्य बिंदु

  • परीक्षा स्तर: मैट्रिक, 10+2 (हायर सेकेंडरी), स्नातक।
  • विषय: सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, संख्यात्मक अभिक्षमता, और अंग्रेजी भाषा।
  • कुल प्रश्न: 100
  • अधिकतम अंक: 200
  • नकारात्मक अंकन: 0.50 अंक की कटौती।
  • समय सीमा: 60 मिनट

 

एसएससी चयन पोस्ट चरण 13 चयन प्रक्रिया 2025

एसएससी चयन पद चरण 13 अधिसूचना 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन पदों के अनुसार किया जाएगा और पहला चरण यानी लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) सभी पदों के लिए अनिवार्य होगा। अन्य चरणों का उल्लेख नीचे किया गया है-

SSC Selection Post-Phase Selection Process 2025
S. No. Stage
1 Written Exam (CBT)- Compulsory
2 Skill test (If needed)
3 PST (If needed)
4 Document Verification (Compulsory)

 

SSC चयन पद चरण 13 परीक्षा पैटर्न 2025

परीक्षा में 4 मुख्य विषय शामिल होंगे। नीचे परीक्षा का विस्तृत पैटर्न दिया गया है:

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
सामान्य बुद्धिमत्ता 25 50
सामान्य जागरूकता 25 50
संख्यात्मक अभिक्षमता 25 50
अंग्रेजी भाषा 25 50
कुल 100 200

 

SSC चयन पद चरण 13 सिलेबस 2025

मैट्रिक स्तर सिलेबस

सामान्य बुद्धिमत्ता:

  • समानता और भिन्नता
  • स्थान दृश्य और कल्पना
  • समस्या समाधान
  • अरिथमेटिक संख्या श्रृंखला
  • गैर-मौखिक श्रृंखला

सामान्य जागरूकता:

  • भारत और उसके पड़ोसी देश
  • इतिहास और संस्कृति
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य
  • सामान्य राजनीति

संख्यात्मक अभिक्षमता:

  • संख्या प्रणाली
  • प्रतिशत
  • औसत
  • लाभ और हानि
  • समय और दूरी

अंग्रेजी भाषा:

  • व्याकरण और शब्दावली
  • वाक्य संरचना
  • समानार्थी और विलोम शब्द

हायर सेकेंडरी स्तर पाठ्यक्रम

सामान्य बुद्धिमत्ता:

  • शब्दार्थ और संख्या समानता
  • वेन आरेख
  • सांकेतिक वर्गीकरण
  • समस्या समाधान

सामान्य जागरूकता:

  • इतिहास, संस्कृति और भूगोल
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • आर्थिक परिदृश्य

संख्यात्मक अभिक्षमता:

  • त्रिकोणमिति
  • रेखीय समीकरण
  • ज्यामिति
  • सांख्यिकी चार्ट

अंग्रेजी भाषा:

  • त्रुटि पहचान
  • क्लोज़ टेस्ट
  • गद्यांश समझ

स्नातक स्तर सिलेबस

सामान्य बुद्धिमत्ता:

  • सांकेतिक संचालन
  • निर्णय-निर्माण
  • डेटा विश्लेषण

सामान्य जागरूकता:

  • भारतीय इतिहास और राजनीति
  • संविधान
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी

संख्यात्मक अभिक्षमता:

  • सांख्यिकी चार्ट
  • मिश्रण और आरोप
  • साझेदारी व्यवसाय

अंग्रेजी भाषा:

  • लेखन कौशल
  • व्याकरण और शब्दावली

SSC सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा की तैयारी के सुझाव

  1. प्रत्येक विषय के हस्तलिखित नोट्स तैयार करें।
  2. सामान्य जागरूकता के लिए 6 महीने के करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें।
  3. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
  4. नियमित रूप से मॉक टेस्ट और क्विज़ का अभ्यास करें।

 

SSC चयन पद चरण 13 सिलेबस 2025 PDF

SSC चयन पद चरण 13 परीक्षा 2025 के लिए सिलेबसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Download SSC Selection Post Phase 13 Syllabus 2025

SSC सिलेक्शन पोस्ट सिलेबस 2025: यहाँ देखें चरण 13 परीक्षा का डिटेल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न_3.1

Sharing is caring!

SSC सिलेक्शन पोस्ट सिलेबस 2025: यहाँ देखें चरण 13 परीक्षा का डिटेल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न_4.1

FAQs

मैं SSC चयन पोस्ट चरण 13 का पूरा सिलेबस कहां से प्राप्त कर सकता हूं?

छात्र इस पोस्ट में SSC चयन पोस्ट चरण 13 का पूरा सिलेबस देख सकते है. और अपनी SSC चयन पोस्ट चरण 13 परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते है

SSC चयन पोस्ट चरण 13 परीक्षा 2025 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

SSC चयन पोस्ट चरण 13 परीक्षा 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों यानी CBT और स्किल टेस्ट में होगी।

SSC चयन पोस्ट चरण 13 का सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार लेख में दिए गए सीधे लिंक से SSC चयन पोस्ट चरण 13 का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.