SSC JHT 2019 Answer Key:– 26 नवम्बर को आयोजित SSC JHT 2019 के परीक्षा की Answer Key ऑफिसियल साईट ssc.nic.in पर जारी हो गयी है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, 26 नवम्बर 2019 को पूरे देश के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित हुई थी। SSC ने अब SSC JHT 2019 की फाईनल Answer Key जारी की है।
SSC JHT 2019 की Answer Key कैसे चेक करें?
- SSC JHT 2019 के Answer Key के लिए SSC के ऑफिसियल वेबसाइट अर्थात् ssc.nic.in पर जाएं।
- लॉग इन के ऑफिसियल लिंक पर क्लीक कीजिए।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड इंटर कीजिए।
- लॉग इन पर क्लिक कीजिए, जो आपको ऑफिसियल Answer Key पर ले जायेगा।
- आपका Answer Key स्क्रीन पर आ जायेगा, जहाँ से आप अपने अंक निकाल सकते हैं
SSC JHT Answer Key 2019: Official Notice
SSC JHT Answer Key 2019: Click here to check the Answer key
SSC JHT 2019 की Answer key से कुल अंक कैसे निकालें?
- स्क्रीन पर दिख रहे Answer key में सही उत्तर और अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विकल्प को दिखाया गया है।
- सही और गलत उत्तर की संख्या को निकालिए।
- सही उत्तर को एक से गुना कीजिए और स्कोर निकालिए।
- गलत उत्तर को 0.25 से गुना कीजिए और नकारात्मक अंक निकालिए।
- धनात्मक अंक से ऋणात्मक अंक को घटाइए। कुल अंक निकालने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:-
(सही प्रश्नों की संख्या x 1) – (गलत प्रश्नों की संख्या x 0.25) = कुल अंक