RRB NTPC परीक्षा 28 नवंबर 2020 को आयोजित होने वाली है। इसका मतलब है कि परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने के लिए एक महीने से भी कम समय बचा है। अंतिम तैयारी और अब तक अपनी तैयारी की प्रैक्टिस करने के लिए उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट/टेस्ट सीरीज देनी चाहिए। इस लेख में हम चर्चा करेंगे कि कैंडिडेट्स को सेल्फ एनालिसिस क्यों करना चाहिए और RRB NTPC मॉक टेस्ट को हल करने के बाद यह महत्वपूर्ण क्यों है। आइए सबसे पहले RRB NTPC 2020 के परीक्षा पैटर्न को देखें।
RRB NTPC 2020: परीक्षा पैटर्न
Sections | Maximum Marks |
General Awareness | 40 |
Mathematics | 30 |
General Intelligence and Reasoning | 30 |
Total | 100 |
Total no of questions – 100 | Time – 90 Minutes |
RRB NTPC Mock Tests 2020
उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट देना महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें अपनी गलतियों से सीखने में मदद मिलती है। ये अभ्यास परीक्षाएं हैं जो फाइनल से पहले होती है। यह उन्हें उनकी अब तक की तैयारी का अवलोकन करने में मदद करेगा और उन्हें उनकी ताकत और कमजोरियों के बारे में एक आईडिया देगा।
जानिए मॉक टेस्ट हल करने के बाद आत्म विश्लेषण क्यों जरुरी है?
मॉक टेस्ट देने के बाद उम्मीदवार को अपने स्वयं के प्रदर्शन का विश्लेषण करने की आवश्यकता क्यों जरूरी है? RRB NTPC मॉक टेस्ट देने के बाद स्व-विश्लेषण क्यों महत्वपूर्ण है,आइए इस पर नजर डालते हैं:
- गलतियों की पुनरावृत्ति से बचाव: जब उम्मीदवार मॉक टेस्ट देने के बाद अपने स्वयं के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हैं तो वे उन गलतियों से परिचित होते है जो वे अक्सर कर देते हैं। परिचित होने के बाद उम्मीदवार अन्य मॉक टेस्ट या वास्तविक परीक्षा में भी उन गलतियों को दोहराने से आसानी से बच सकते हैं।
- तैयारी की स्थिति की जानकारी: मॉक टेस्ट देने और आत्म-विश्लेषण करने के बाद उम्मीदवारों को यह पता चलता है कि वे जिस परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, उसके लिए उनकी तैयारी का स्तर क्या है? उन्हें पता चल जाएगा कि कौन से क्षेत्र तैयार नहीं हैं जिसके वे अधिक अभ्यास करके सुधार कर सकते हैं।
- रणनीति बनाने में सहायक: इससे उम्मीदवार को अपनी रणनीति में बदलाव करना आसान होगा और परीक्षा में अधिक कुशल और प्रभावी प्रयास करने के सहायक होगा।
- मजबूत विषय को मजबूती प्रदान करने और कमजोर विषय को कम करने में सहायक: आत्म-विश्लेषण करने के बाद उम्मीदवारों को उन क्षेत्रों के बारे में पता चलेगा जिनमें वे कमजोर हैं और ऐसे क्षेत्र जिसमें वे मजबूत हैं। अधिक से अधिक अभ्यास करके कमजोरियों को कम किया जा सकता है और मजबूत विषय को उत्कृष्ट होने के लिए अधिकतम प्रयास किया जा सकता है।
Click Here For Best Study material for RRB NTPC Exam 2020
You May Also Like to Read :
- Click Here to View RRB NTPC Stage-2 Exam Pattern
- RRB NTPC Previous year Cut Off | 1st & 2nd Stage Examination
RRB NTPC Salary, Job Profile | RRB NTPC Syllabus 2020 | RRB NTPC Exam Pattern |
---|---|---|
RRB NTPC Previous Year Papers | RRB NTPC Exam Analysis | RRB NTPC Latest Updates |