Home   »   UPSSSC लेखपाल भर्ती 2020: 8000 लेखपाल...

UPSSSC लेखपाल भर्ती 2020: 8000 लेखपाल की भर्ती की अधिसूचना अक्टूबर में होगी जारी

UPSSSC लेखपाल भर्ती 2020: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC राजस्व विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी करने वाला हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को इसमें 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पूरी तैयारी हो गयी है। इसके अंतर्गत UPSSSC 8000 रिक्तियां जारी करेगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन महीने के भीतर परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन लिंक अक्टूबर 2020 में जारी होने की उम्मीद है।

UP लेखपाल भर्ती 2020: रिक्ति विवरण

राजस्व विभाग में UPSSSC लेखपाल भर्ती 2020 का रिक्ति विवरण नीचे दिया गया है।

Post Name Vacancies
Lekhpal (लेखपाल) 7019
Revenue Inspector (राजस्व निरीक्षक) 1073
Senior Assistant (वरिष्ठ सहायक) 53
Junior Assistant (कनिष्ठ सहायक) 104
Total 8000

UP लेखपाल भर्ती: आयु सीमा

  • General: 18 – 37 वर्ष
  • OBC (Non-Creamy Layer): 18 – 40 वर्ष
  • SC/ST: 18 – 42 वर्ष

UP लेखपाल भर्ती: पात्रता मापदंड

  • CC कोर्स के साथ 12 वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है।
  • किसी भी विषय में स्नातक होनी चाहिए।

UPSSSC Exam Calendar 2020-21: Check Upcoming UPSSSC Exam Dates

UP लेखपाल भर्ती: चयन प्रक्रिया

यह पहली बार होगा कि लेखपाल ग्रुप सी के लिए भर्ती पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा।

UPSSSC लेखपाल भर्ती 2020 के लिए एक ही लिखित परीक्षा होगी। पहले एक लिखित परीक्षा हुआ करती थी, उसके बाद एक साक्षात्कार होता था। लेकिन इस वर्ष एक ही परीक्षा होगी जो एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे।

  • चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।
  • साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा।

UP लेखपाल भर्ती: वेतन

21700 – 69100रु. प्रतिमाह

UP लेखपाल भर्ती 2020 के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट @ upsssc.gov.in पर जाएं
  • Registration- New User बटन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता आदि दर्ज करें।
  • अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

Click Here To Visit Official Website

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2020 अधिसूचना कब जारी होगी?

Ans. उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती 2020 अधिसूचना अक्टूबर 2020 में जारी होने की उम्मीद है।

Q. इस भर्ती के माध्यम से कितने रिक्त पद भरे जाएंगे?

Ans.यूपी लेखपाल भर्ती के लिए 8000 रिक्तियां जारी होने की उम्मीद है।

Q. UPSSSC लेखपाल पद के लिए चयन का तरीका क्या है?

Ans. UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए एक लिखित परीक्षा होगी।

Are you preparing for Uttar Pradesh State Level Examinations? Register now to get free study material

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *