Home   »   SSC CPO 2023 के लिए ऑनलाइन...   »   UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023

UPSSSC लेखाकार परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती 2023, 530 पदों के लिए अधिसूचना जारी

UPSSSC लेखाकार परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती 2023– उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 530 रिक्तियों को भरने के लिए लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार (ऑडिटर) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में लेखांकन और लेखा परीक्षक की भूमिकाओं में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अधिसूचना एक शानदार अवसर है। जो उम्मीदवार UPSSSC लेखाकार (ऑडिटर) परीक्षक भर्ती 2023 लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वह UPSSSC लेखाकार परीक्षक और सहायक लेखाकार (ऑडिटर) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC लेखाकार परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन लिंक 11 जुलाई 2023 से सक्रिय हो गया है। उम्मीदवार UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023 की वैकेंसी के लिए 11 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते है। आप UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है। एक बार जब लिंक सक्रिय हो जायेगा तो हम उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट ऑनलाइन लिंक इस लेख में नीचे प्रदान करेंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए SSC ADDA के पेज को बुकमार्क करें।

UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023- अवलोकन

UPSSSC लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और सहायक लेखाकार भर्ती 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अवलोकन की जांच कर सकते हैं।

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023- अवलोकन
विभाग का नाम   उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
भर्ती का नाम   UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023
वैकेंसी   530
ऑनलाइन पंजीकरण तिथियाँ  11 जुलाई से 1 अगस्त तक
वर्ग   Govt. Jobs 2023
आवेदन का मोड़   ऑनलाइन
 जॉब लोकेशन   उत्तर प्रदेश
आधिकारिक वेबसाइट   http://upsssc.gov.in/

UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023- नोटिफिकेशन PDF

उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 530 रिक्तियों को भरने के लिए लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार (ऑडिटर) की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से इस अधिकारिक पीडीएफ की जांच कर सकते हैं।

UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023 नोटिफिकेशन पीडीएफ

UPSSSC लेखाकार परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती 2023- अप्लाई ऑनलाइन

इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए 11 जुलाई 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हम यहां भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक प्रदान कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2023 है।

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 अप्लाई ऑनलाइन (लिंक सक्रिय)

UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023- महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी    6 जुलाई 2023
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि    11 जुलाई 2023 (लिंक एक्टिव )
ऑनलाइन पंजीकरण की लास्ट डेट    1 अगस्त 2023
शुल्क भुगतान और फॉर्म संशोधित करने की अंतिम तिथि    8 अगस्त 2023
परीक्षा तिथि    सूचित किया जायेगा।

UPSSSC लेखाकार परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती 2023- वैकेंसी डिटेल्स (Vacancy Details)

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए जारी की गई अधिसूचना में इस बार 530 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार रिक्ति वितरण की विस्तृत जांच नोटिफिकेशन पीडीएफ में कर सकते है।

पद का नाम वैकेंसी
लेखा परीक्षक 529
सहायक अकाउंटेंट 1

UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023- शैक्षिक योग्यता (qualification)

पद का नाम शैक्षिक  योग्यता
लेखा परीक्षक B.Com/ PG in Accounting + O Level Computer Diploma
सहायक अकाउंटेंट B.Com/ PG in Accounting + O Level Computer Diploma

UPSSSC लेखाकार परीक्षक भर्ती 2023- आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु- 40 वर्ष

UPSSSC लेखाकार परीक्षक (ऑडिटर) भर्ती 2023- आवेदन के चरण

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के चरण यहां दिए गए हैं:

1. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. मुख्यपृष्ठ पर, लाइव विज्ञापन खंड पर जाएं और “UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।

3. आपको एक नए लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा। अपने पीईटी-2022 पंजीकरण नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें।

4. आवेदन पत्र के अनुसार अपना शैक्षिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।

5. आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, सत्यापन कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

6. दिए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

7. एक बार आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए UPSSSC लेखा परीक्षक एप्लिकेशन फॉर्म 2023 को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

UPSSSC वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना और यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही ढंग से भरी गई हो।

 

Sharing is caring!

FAQs

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए कितनी वैकेंसी जारी की गई हैं?

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 अधिसूचना में जारी वैकेंसी की कुल संख्या 530 है।

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक से या आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए अप्लाई फॉर्म कब से एक्टिव होंगे?

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए 11 जुलाई से अप्लाई फॉर्म का लिंक एक्टिव हो जायेगा।

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 1 अगस्त 2023 है।

UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

21 से 40 वर्ष के उम्मीदवार UPSSSC लेखा परीक्षक भर्ती 2023 में अप्लाई कर सकते हैं।