UPSC सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2020, upsconline.nic.in पर जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। एडमिट कार्ड, UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर UPSC हॉल टिकट 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा तक एडमिट कार्ड को बचाकर रखना चाहिए। इस परीक्षा में दो-दो घंटे के 2 पेपर होंगे। यहाँ नीचे दिए गए लिंक से UPSC सिविल सेवा एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करें और अपने परीक्षा शहर और केंद्र का विवरण देखें।
Click Here To Download The Official Notice
UPSC सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2020: यहाँ से करें डाउनलोड
नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आगे के उपयोग के लिए आप एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
Click here to read Instructions and download UPSC Civil Services Admit card 2020
UPSC एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें?
UPSC CSE एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल प्रक्रिया को करें:
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं या दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- “E-admit card for UPSC examinations” पर क्लिक करें।
- दिए गए डाउनलोड ई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को देखें और “yes” पर क्लिक करें।
- आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
UPSC IAS Syllabus 2020: Check Detailed Subject-wise Syllabus
UPSC IAS प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2020:
UPSC IAS के प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 2 पेपर होते हैं। प्रीलिम्स केवल स्क्रीनिंग होती है। इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है:
Paper | Subject | Marks | Duration |
---|---|---|---|
Paper 1 | General Studies (GS) | 200 marks | 2 Hours |
Paper 2 | Aptitude Test | 200 marks | 2 Hours |
UPSC IAS 2020 Exam: Syllabus, Eligibility, Age Limit, Exam Dates, Exam Pattern
UPSC सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2020: परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश:
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक सत्र में ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित (मूल) फोटो पहचान पत्र के साथ ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
- सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के अंतिम परिणामों की घोषणा तक उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड को बचाकर रखना चाहिए।
- एग्जामिनेशन वेन्यू में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा यानी सुबह 09:20 बजे फॉरनून सेशन और दोपहर 2:20 बजे दोपहर के सेशन के लिए।
- उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल/कमरे के साथ-साथ वेन्यू के परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता के सभी मापदंडों का पालन करना चाहिए।
- सभी उम्मीदवारों के लिए मास्क / फेस कवर पहनना अनिवार्य है। बिना मास्क / फेस कवर के उम्मीदवारों को वेन्यू में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन के अलावा दिए गए उत्तर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
UPSC IAS Cut Off Prelims & Mains
Looking for the free study material for UPSC IAS Exam 2020? Register Here