UP SI Exam Analysis: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 3 चरणों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। भर्ती के लिए परीक्षा बोर्ड द्वारा 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। हम आपको परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से सीधे दैनिक विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं।
यह विश्लेषण आपको परीक्षा के स्तर और परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगा। विश्लेषण के बाद, अधिकांश उम्मीदवारों को परीक्षा के कठिनाई स्तर से परिणाम के बारे में जानने में मदद मिलती हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी जिसमें 400 अंकों के लिए 160 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 3 पालियों में आयोजित की जाएगी जिसका विवरण नीचे दिया गया है:.
UP पुलिस SI भर्ती 2021: संशोधित परीक्षा तिथियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक परीक्षा आयोजित करेगा।
परीक्षा का नाम | परीक्षा का चरण | परीक्षा की तिथि | शिफ्ट का समय |
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 | चरण 1 | 12 से 17 नवंबर 2021 | शिफ्ट 1 – 09:00 AM To 11:00 AM
शिफ्ट 2 – 12: 30 PM to 2:30 PM शिफ्ट 3 – 4:00 PM to 6:00 PM |
चरण 2 | 20 से 25 नवंबर 2021 | ||
चरण 3 | 27 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 |
UP पुलिस परीक्षा पैटर्न
- यूपी पुलिस SI के लिए परीक्षा सामान्य हिंदी को छोड़कर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी
- यूपी पुलिस SI परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए समय अवधि 120 मिनट (02 घंटे) है
- यूपी SI ऑनलाइन परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी जिसमें कुल 160 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा
- प्रत्येक खंड में 40 प्रश्न और 100 अंक होंगे.
- यूपी पुलिस SI परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है.
- प्रत्येक विषय में योग्यता अंक 35 अंक होंगे।
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | कुल समय |
General Hindi सामान्य हिंदी |
40 | 100 | 120 मिनट का कुल समय |
Basic Law/ Constitution/General Knowledge मूल कानून / संविधान /सामान्य ज्ञान |
40 | 100 | |
Numerical & Mental Ability Test संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण |
40 | 100 | |
Mental Aptitude Test/Intelligence Quotient Test/Reasoning मानसिक योग्यता परीक्षण/इंटेलिजेंस क्वोटिएंट टेस्ट/रीजनिंग |
40 | 100 | |
Total | 160 | 400 |
UP पुलिस SI परीक्षा विश्लेषण:
बुनियादी कानून/संविधान/सामान्य ज्ञान
इस खंड में प्रश्नों की संख्या 100 अंकों के लिए 40 होगी। प्रश्न जल्द ही नीचे अपडेट किए जाएंगे। करंट अफेयर्स, खेल और प्राचीन इतिहास से ज्यादातर सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा का स्तर मध्यम था।
- IPC 23 से संबंधित प्रश्न
- मेनका गांधी मामले से संबंधित प्रश्न
- यदि आपके पास लाइसेंस नहीं है, तो आपको कितना जुर्माना देना होगा?
- मीरा बाई चानू से संबंधित एक प्रश्न
- केशवानंद भारती केस [1973] से संबंधित एक प्रश्न
- बलवंत राय मेहता से संबंधित एक प्रश्न
- वित्त आयोग किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है? [अनुच्छेद-280]
- विटामिन-D का वैज्ञानिक नाम क्या है ?
- 69वें संशोधन से एक प्रश्न
- एकवर्थ समिति से संबंधित प्रश्न?
- बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष?
- परमानंद कटारा केस किससे संबंधित है?
- चीन की संसद कहलाती है ?
- अनुच्छेद 152 किससे संबंधित है?
- स्लाइनेक्स सैन्य अभ्यास?
- भारत का प्रथम जेंडर पार्क कहाँ है ?
- अकबरनामा कितने भागों में लिखा गया है?
- बक्सा कहाँ है?
- जनहित याचिका किस न्यायाधीश द्वारा शुरू की गई है?
- कालिंजर किला कहा पर है ?
- IMF का मुख्यालय?
- ओलम्पिक लॉरेल पुरस्कार किसको दिया जाता है ?
- AMWAY के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?
- थाईलैंड की राजधानी क्या है?
- राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित एक प्रश्न
- प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा से संबंधित प्रश्न
- अनुच्छेद 20 से पूछा गया एक प्रश्न
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण
इसमें पूछे गए प्रश्न मध्यम स्तर के थे। इसमें 100 अंकों के लिए कुल 40 प्रश्न पूछे गए थे. प्रश्न नीचे दिए गए हैं. संख्यात्मक परीक्षण खंड बहुत आसान थी.इस खंड में रीजनिंग के 10 सवाल पूछे गए थे.
- पाई चार्ट प्रतिशत: 3-4 प्रश्न
- CI और SI: 1-2 प्रश्न
- औसत:2
- म.स.प और ल.स.म:1-2
- क्षेत्रमिति:
- समय और कार्य: 2 प्रश्न
- लाभ हानि: 3-4 प्रशन
मानसिक योग्यता परीक्षण/बुद्धिमत्ता भागफल परीक्षण/रीजनिंग
मानसिक योग्यता परीक्षण/बुद्धिमत्ता भागफल परीक्षण/रीजनिंग. पूछा गया विषय नीचे दिया गया है। प्रश्न जल्द ही अपडेट किए जाएंगे।
- सिलोग:2-3
- एनालॉगी:2
- असमानता
- लॉजिकल रीजनिंग से 4-5 सवाल पूछे गए थे.
- संख्या श्रंखला 4-5 प्रश्न
- पासा संबंधित एक प्रश्न
- कथन और निष्कर्ष:4-5
- श्रृंखला: 4-5 [मध्यम]
- कैलेंडर: 1
You may also like to read this:
UP SI Exam Analysis Shift 1:FAQ
Q. यूपी SI परीक्षा कितनी पाली में आयोजित की जाएगी?
Ans: परीक्षा 3 पालियों में होगी।
Q.UP SI शिफ्ट 2 परीक्षा का स्तर क्या था?
Ans: परीक्षा का स्तर मध्यम था