Home   »   टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत :...

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत: यहाँ देखें आगामी सरकारी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी जानकारियां

ओलंपिक खेल एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन हैं जो हर चार साल में एक बार गर्मियों के दौरान और एक बार सर्दियों के दौरान होता हैं। पहला आधुनिक ओलंपिक 1896 में एथेंस, ग्रीस में आयोजित किया गया था। ओलंपिक खेलों का उद्देश्य गर्मियों और सर्दियों के खेलों के कुछ पूर्वनिर्धारित ग्रुप में दुनिया के बेहतरीन पुरुष और महिला एथलीटों को एक साथ लाना है। इन प्रतियोगिताओं में से प्रत्येक में विजेताओं को अब आम तौर पर उनकी जीत के बाद चार साल की अवधि के लिए अपने खेल में चैंपियन माना जाता है। न्यूनतम आयु 16 वर्ष और खेल के अनुसार निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में आने वाले पुरुष और महिला दोनों इसमें भाग ले सकते हैं।

टोक्यो ओलंपिक

2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक प्रारंभ में 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसे 12 महीने के लिए आगे बढ़ाकर 2021 में पुनर्निर्धारित किया गया। हालाँकि, इस आयोजन को अभी भी 4 साल के ओलंपियाड चक्र को बचाने के लिए 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के रूप में जाना जाता है। इसकी चली आ रही परंपरा के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन 2020 में होने चाहिए, लेकिन कोरोनावायरस के कारण, ओलंपिक 2021 में टोक्यो में हो रहा हैं। टोक्यो जापान की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को हुआ था। यह खेल 8 अगस्त 2021 तक चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में दुनिया भर के सभी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पिछला ओलंपिक 2016 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित किया गया था। ओलंपिक एक पैटर्न के अनुसार आयोजित होता हैं जिसके पहले दिन उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाता हैं।

टोक्यो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह

टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2021 को ओलंपिक स्टेडियम, टोक्यो में हुआ था और औपचारिक रूप से एम्परर नारुहितो द्वारा शुरू हुआ था। टोक्यो ओलंपिक 2020 का थीम “Moving Forward: United by Emotion” है। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में, भारत राष्ट्रों की परेड में 205 टुकड़ियों में से 21वें स्थान पर था।

भारत की ओर से बॉक्सर मैरी कॉम और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने ध्वजवाहक के रूप में 21 वें नंबर पर मार्च किया। टीमों ने आयोजन समिति द्वारा चुनी गई भाषा, आमतौर पर मेजबान शहर में प्रमुख भाषा के अनुसार वर्णानुक्रम में स्टेडियम में प्रवेश किया।

RRB NTPC Exam Related Links

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत: यहाँ देखें आगामी सरकारी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी जानकारियां_50.1

ओलंपिक प्रतीक : Olympics Symbol

इसका प्रतीक पांच इंटरलॉकिंग रिंग हैं, जो नीले, पीले, काले, हरे और लाल रंग के होते हैं, जिन्हें “ओलंपिक रिंग” कहा जाता है। ओलंपिक ध्वज में एक सफेद बैकग्राउंड होता है, जिसमें केंद्र के भीतर पांच इंटरलॉकिंग रिंग होते हैं: नीला, पीला, काला, हरा और लाल। यह डिजाइन प्रतीकात्मक है; यह ग्रह के पांच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करता है, जो ओलंपिक से एकजुट होते है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत: यहाँ देखें आगामी सरकारी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सभी जानकारियां_60.1

ओलंपिक मेडल

अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स अवार्ड में प्रत्येक खेल के लिए तीन मेडल प्रदान किया जाता है जिसे स्वर्ण, रजत और कांस्य कहा जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः ये पुरस्कार प्राप्त होते हैं। 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 339 इवेंट में मेडल प्रदान किया जाएगा, जो 33 विभिन्न खेलों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

यहां खेल की पूरी सूची दी गयी है, साथ ही इसमें प्रत्येक खेल के भीतर होने वाली इवेंट की संख्या भी लिखी हुई हैं : एक्वेटिक्स(49), तीरंदाजी (5), एथलेटिक्स (48), बैडमिंटन (5), बेसबॉल / सॉफ्टबॉल (2), बास्केटबॉल (4), मुक्केबाजी (13), कैनोइंग (16), साइकिलिंग (22), घुड़सवारी (6), तलवारबाजी (12), फील्ड हॉकी (2), फुटबॉल (2), गोल्फ (2), जिमनास्टिक (18), हैंडबॉल (2), जूडो (15), कराटे (8), पेंटाथलॉन (2), रोइंग (14), रग्बी (2), सेलिंग (10), शूटिंग (15), स्केटबोर्डिंग (4), स्पोर्ट क्लाइंबिंग (2), सर्फिंग (2) टेबल टेनिस (5), ताइक्वांडो (8), टेनिस (5), ट्रायथलॉन (3), वॉलीबॉल (4), वेटलिफ्टिंग (14) और कुश्ती (18)।

नीचे दी गई तालिका में आपको भारत के साथ-साथ टोक्यो ओलंपिक में सबसे अधिक पदक प्राप्त करने वाले 3 सर्वोच्च देशों की जानकारी दी गयी हैं।

Country Gold Silver Bronze Total
United States 39 41 33 113
China 38 32 18 88
Japan 27 14 17 58
Great Britain 22 21 22 65
India 1 2 4 07

भारत : टोक्यो ओलंपिक

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने 7 अगस्त 2021 को भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नीरज चोपड़ा के सम्मान में 7 अगस्त को भाला फेंक दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा दूसरे व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर 41 साल बाद इतिहास रच दिया है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता है। रवि दहिया और बजरंग पुनिया ने क्रमशः पुरुषों की 57 किग्रा कुश्ती में रजत पदक और पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा कुश्ती में कांस्य पदक जीता।

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने 1 अगस्त 2021 को मुसाशिनो फॉरेस्ट प्लाजा में तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में चीन की ही बिंग जिओ को 21-13 21-15 से हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता जो टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत का पहला पदक हुआ। मीराबाई चानू के 31 जुलाई 2021 को महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में यह मेडल जीता। ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में यह भारत का पहला सिल्वर मेडल है।

यह भारत के लिए ऐतिहासिक जीत हैं क्योंकि इस साल भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते हैं।

 

2024 का ग्रीष्मकालीन ओलंपिक कहाँ आयोजित होगा?

2024 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन पेरिस में होगा। वहीं 2028 में, यह लॉस एंजिल्स की मेजबान में होगी।

Tokyo Olympics 2020 : FAQ

Q. ओलंपिक हॉकी 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत ने किस टीम को हराया?

उत्तर: ब्रिटेन

Q.टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन थे?

उत्तर: बॉक्सर मैरी कॉम और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह

Q. किस देश ने अब तक सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीते हैं?

उत्तर: USA
Q. ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह में कितने रिंग होते हैं?

उत्तर: 5 रिंग होते हैं।

नवीनतम अपडेट सबसे पहले पाने के लिए यहाँ से हमारा टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें

You may also like to read this:

Sharing is caring!

FAQs

ओलंपिक हॉकी 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत ने किस टीम को हराया?

टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन थे?

टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन थे?

बॉक्सर मैरी कॉम और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह

किस देश ने अब तक सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीते हैं?

USA

ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह में कितने रिंग होते हैं?

5 रिंग होते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *