समय, गति और दूरी : Time, Speed and Distance के नोट्स और इस पर आधारित प्रश्न इस पोस्ट में दिए गए हैं। समय, गति और दूरी प्रति वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न बैंकिंग, SSC, CAT और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले एक महत्वपूर्ण विषय है। प्रश्नों को हल करते समय, आप उत्तर पाने के लिए सही फॉर्मूला और ट्रिक्स का इस्तेमाल करते समय confuse हो सकते हैं। इस पोस्ट में, हम उदाहरणों के साथ समय, गति, दूरी और सापेक्ष गति से संबंधित महत्वपूर्ण फ़ॉर्मूला पर चर्चा करने जा रहे हैं। स्टडी नोट्स आपको इस विषय से संबंधित प्रश्नों को आसानी से हल करने में मदद करेंगे।
Time, Speed & Distance Formula : समय, गति और दूरी का फार्मूला
b) जब दूरी स्थिर है
जब समय स्थिर है
दूरी ∝ गति
जब गति स्थिर है
c) औसत गति = (कुल दूरी)/(लिया गया कुल समय)
जब दूरी बराबर है
Time Speed & Distance : प्रश्न
Q1. एक कार लखनऊ से मुंबई तक जाने में एक ट्रक द्वारा लिये गये समय से आधा समय लेती है. एक ट्रक को समान यात्रा पूरी करने में 20 घंटे लगते हैं. यदि कार की गति 120 किमी/ घंटा है तो ट्रक की गति कितनी है?
Q2. श्वेता जब अपनी गति को 24 किमी/घंटा से 30 किमी/घंटा तक बढ़ा देती है तो उसे एक निश्चित दूरी को तय करने में सामान्य समय से एक घंटा कम लगता है. आमतौर पर श्वेता द्वारा तय की जाने वाली दूरी कितनी है?
Q3. कृपलानी 20 किमी/घंटा की गति से स्कूल जाती है और 4 मिनट देर से स्कूल पहुंचती है. अगली बार, वह 25 किमी/घंटा की गति से स्कूल जाती है और निर्धारित समय से 2 मिनट पहले स्कूल पहुंचती है. उसके स्कूल की दूरी कितनी है?
Q4. उदय आधी दूरी ट्रेन द्वारा 120 किमी/घंटा की गति से तय करता है और शेष दूरी कार द्वारा 80 किमी/घंटा की गति से तय करता है. उसकी औसत गति कितनी है?
Q5. अपनी सामान्य गति के 4/5 गति से चलते हुए, दीवांग अपने क्लब 15 मिनट देर से पहुंचता है. इस दूरी को तय करने के लिए उसके द्वारा लिये जाने वाला सामान्य समय कितना है?
सापेक्ष गति सूत्र और इसपर आधारित प्रश्न (Relative Speed Formula & Questions)
(a) जब दो वस्तुएं समान दिशा में गतिमान हैं, मान लीजिये दोनों वस्तुओं की गति S_A & S_B है.
(b) जब दो वस्तुएं विपरीत दिशा में गतिमान हैं, मान लीजिये दोनों वस्तुओं की गति S_A & S_B है
(c) जब दो वस्तुएं एक दूसरे की ओर गतिमान हैं, तो उनके द्वारा मिलने में लगा समय
(d) जब दो वस्तुएं विपरीत दिशा में गतिमान हैं, तो उनके द्वारा मिलने में लगा समय
(e) यदि दो व्यक्ति A और B,समान समय में P और Q से एक दूसरे की ओर चलना शुरू करते हैं और एक दूसरे को पार करने के बाद वह Q और P तक पहुँचने में T₁ और T₂ घंटे का समय लेते है.
Q1. 2 स्थानों R और S के बीच की दूरी 42 किमी है. अनीता R से S की ओर 4 किमी/घंटा की एक समान गति के चलना शुरू करती है और समान समय पर रोमिता समान गति के साथ S से R की ओर चलना शुरू करती है. वे 6 घंटे के बाद एक-दूसरे से मिलते हैं. रोमिता की गति कितनी है?
Q2. दो शहरों A और B के बीच की दूरी 330 किमी है. एक ट्रेन सुबह 8 बजे A से चलना शुरू करती है और 60 किमी/घंटा की गति से B की ओर यात्रा करती है. एक अन्य ट्रेन B सुबह 9 बजे चलना शुरू करती है और 75 किमी/घंटा की गति से A की ओर यात्रा करती है. वे किस समय मिलेंगे?
Q3. एक चोर भागु राम को पुलिसकर्मी पकड़ सिंह 200 मीटर की दूरी से देखा लेता है. एक-दूसरे को देखने के बाद वह दौड़ना शुरू करते हैं। 5 किमी / घंटा में गति से भाग रहा भागु राम, 7 किमी/घंटा की गति से भाग रहे पकड़ सिंह द्वारा पकड़े जाने से पहले कितनी दूरी तय करता है?
Q4. एक ट्रेन सुबह 9 बजे पर A से B की ओर चलना शुरू करती है और B तक यात्रा करने में 6 घंटे का समय लेती हैं. एक अन्य ट्रेन सुबह 10 बजे पर B से A की ओर चलना शुरू करती है और A तक यात्रा करने में 8 घंटे का समय लेती हैं. दोनों ट्रेन कब मिलेंगी?
Q5. अभिनव सुबह 6 बजे मुंबई से निकलता और सुबह 10 बजे बैंगलोर पहुंचता है. प्रवीण सुबह 8 बजे पर बैंगलोर से निकलता है और सुबह 11:30 बजे पर मुंबई पहुंचता है. वे किस समय एक-दूसरे को पार करते हैं?
Speed Time and Distance: FAQ
Q. गति, समय और दूरी के बीच क्या संबंध है?
Ans: यदि आपको तय की गई दूरी और उसमें लगने वाला समय ज्ञात है, तो आप किसी वस्तु की औसत गति ज्ञात कर सकते हैं। गति का सूत्र है:- गति = दूरी ÷ समय.
Q. आप गति दूरी और समय की गणना कैसे जल्दी करते हैं?
Ans: गति = दूरी ÷ समय सूत्र का उपयोग करके, आप गति दूरी और समय की गणना कर सकते हैं।
Click here for SSC CGL Tier 2 Free Quizzes of all Topics
Click here for more Maths Study Notes
SSC CGL Exams Related Links
SSC CGL | SSC CGL Salary |
SSC CGL Exam pattern | SSC CGL Admit Card |
SSC CGL Cut Off | SSC CGL Result |
SSC CGL Syllabus | SSC CGL Exam Analysis |
SSC CGL Answer Key |