हर साल SSC विभिन्न पदों की भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करता है। SSC आशुलिपिक परीक्षा(SSC Stenographer Exam) SSC या कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। भर्ती प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2020 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के साथ शुरू की गई थी।
इस परीक्षा में तीन खंड शामिल होते हैं; जनरल इंटेलिजेंस या रीजनिंग, अंग्रेजी और जीके। रीजनिंग और जीके में से प्रत्येक सेक्शन से 50 प्रश्न होंगे और अकेले अंग्रेजी में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें आपको 2 घंटे की अवधि में attempt करना होगा। जैसा कि परीक्षा 29 से 31 मार्च के लिए निर्धारित है, हम आपके सपनों को प्राप्त करने के लिए परीक्षा से ठीक पहले आपको एक स्टडी प्लान प्रदान कर रहे हैं।
SSC Stenographer Salary 2020 : After 7th Pay Commission
एसएससी स्टेनोग्राफर 2020-21: महत्वपूर्ण तिथियाँ(SSC Stenographer 2020-21: Important Dates)
Activity | Dates |
---|---|
SSC Stenographer Notification Release Date | 10th September 2020 |
SSC Stenographer Admit Card | March 2021 |
Commencement of SSC Stenographer Grade C and D exam | 29th to 31st March 2021 |
एसएससी स्टेनोग्राफर 2020-21: परीक्षा पैटर्न(SSC Stenographer 2020-21: Exam Pattern)
एसएससी स्टेनोग्राफर 2020 परीक्षा 2 अलग-अलग फेज में आयोजित की जाएगी। पहला स्तर ग्रेड सी और डी परीक्षा है जिसमें एमसीक्यू शामिल है और यह ऑनलाइन आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के आयोजित होने के बाद, एसएससी द्वारा विभिन्न डोमेन में अपने कौशल सेट का परीक्षण करने के लिए एक परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।
- एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- स्टेनोग्राफी में कौशल परीक्षाएसएससी स्टेनोग्राफर 2020 ग्रेड सी और डी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का विवरण नीचे दिया गया है:
Section Asked | No. of Questions | Maximum Marks | Time Allotted |
---|---|---|---|
General Awareness | 50 | 50 | 2 Hours |
English Language and Comprehension | 100 | 100 | |
General Intelligence and Reasoning | 50 | 50 | |
Total Marks | 200 | 200 |
हम आपको परीक्षा की तैयारी के लिए दैनिक study plan प्रदान कर रहे हैं। इससे उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के अनुसार योजना बनाने में मदद मिलेगी और सभी विषयों को अंतिम परीक्षा के लिए कवर करना आसान होगा।