स्टेनोग्राफी स्किल वाले कई उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पूरे वर्ष इन्तजार करते हैं क्योंकि यह एक बढ़िया अवसर प्रदान करता है। इस पद पर मिलने वाले लाभों के साथ इसका काम इसे बेहतर बनाता है। अभ्यर्थी इस लेख में पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए महत्पूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 10 अक्टूबर 2020 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर 2020 से 04 नवम्बर 2020 |
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2020 | 29 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 |
स्किल टेस्ट परीक्षा | बाद में अधिसूचित की जाएगी |
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु मापदंड:
SSC स्टेनोग्राफर 2020 परीक्षा के लिए आयु मानदंड है:
स्टेनोग्राफर ग्रेड ’C’: अधिसूचना के अनुसार,स्टेनोग्राफर ग्रेड C के लिए आवेदक की आयु 01-08-2020 को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड ’D’: अधिसूचना के अनुसार,स्टेनोग्राफर ग्रेड D के लिए आवेदक की आयु 01-08-2020 को 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।–
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
आयु में छूट: आयु में छूट का उल्लेख नीचे किया गया है:
S.No | Category | Age Relaxation |
---|---|---|
1 | ST/SC | 5 years |
2 | OBC | 3 years |
3 | PH + Gen | 10 years |
4 | PH + OBC | 13 years |
5 | PH + SC/ST | 15 years |
6 | Ex-Servicemen (Gen) | 3 years |
7 | Ex-Servicemen (OBC) | 6 years |
8 | Ex-Servicemen (SC/ST) | 8 years |
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
SSC स्टेनोग्राफर 2019 भर्ती के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवार को 01-08-2020 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
नोट: केवल वे उम्मीदवार जिनके पास स्टेनोग्राफी में आवश्यक कौशल है, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
SSC स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया में 2 चरण शामिल हैं:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- स्टेनोग्राफी में स्किल टेस्ट
Click here to apply for SSC Stenographer 2020
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में कुल 3 खंड होते हैं जिन्हें 2 घंटे की समयावधि में हल करना होता हैं। विस्तृत परीक्षा पैटर्न नीचे तालिका में दिया गया है:
Part | Subject | No of Questions | Marks | Exam Duration |
---|---|---|---|---|
I. | General Intelligence and Reasoning | 50 | 50 | 2 hours |
II. | General Awareness | 50 | 50 | |
III. | English Language & Comprehension | 100 | 100 | |
Total | 200 | 200 |
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक यानि 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- नॉर्मलाईजेशन: कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किये गए अंक, यदि कई शिफ्ट में आयोजित किए जाते हैं, तो उन्हें नॉर्मलाईज किया जाएगा और अंतिम मेरिट का निर्धारण करने के लिए नॉर्मलाईज अंकों का उपयोग किया जाएगा।
स्टेनोग्राफी की स्किल परीक्षा:
S. No. | Post Name | Language Of Skill Test | Duration |
---|---|---|---|
1 | Stenographer Grade ‘D’ | English | 50 min |
2 | Hindi | 65 min | |
3 | Stenographer Grade ‘C’ | English | 40 min |
4 | Hindi | 55 min |
- नोट: जो उम्मीदवार हिंदी में स्टेनोग्राफी टेस्ट लेने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियुक्ति के बाद अंग्रेजी स्टेनोग्राफी और इसके विपरीत जो अंग्रेजी में स्टेनोग्राफी टेस्ट लेने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियुक्ति के बाद हिंदी स्टेनोग्राफी सीखने की आवश्यकता होगी, जिसमें असफल होने पर उनके नियुक्ति के लिए विभाग उनकी परिवीक्षा को मंजूरी नहीं करेगा।
- परीक्षा के दौरान उम्मीदवार की स्किल टेस्ट के माध्यम की परवाह किए बिना उपयोगकर्ता कार्यालय की कार्यात्मक आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों को अंग्रेजी/हिंदी स्टेनोग्राफर के रूप में कार्य करना होगा।
Click here to check detailed notification for SSC Stenographer
Preparing for SSC Stenographer Exam? Register now to get free study material.
- SSC Stenographer Salary : Job Profile & Career Growth
- SSC Stenographer Exam Pattern For Tier – 1 and 2
- SSC Stenographer Syllabus 2019: Check Detailed Syllabus
- Check Latest Calendar released by SSC
- Visit forum.adda247.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on forum.adda247.com