SSC स्टेनोग्राफर परिक्षा तिथि
कर्मचारी चयन आयोग ने 5 से 7 मई 2020 तक SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा निर्धारित की है। यह परीक्षा केंद्र सरकार के संगठनों में ग्रेड C और D स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। अब, चूंकि देश 3 मई तक लॉकडाउन में है, इसलिए SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
SSC Stenographer Online test Series
Exam | SSC Stenographer |
Post | Grade C and D |
Date of Online Examination | 5th to 7th May |
Selection Procedure | Computer Based Test and Skill Test |
Click here for official notice
SSC द्वारा SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा को स्थगित करने के बारे में आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अन्य अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
SSC स्टेनोग्राफर Tier 1 परीक्षा पैटर्न
SSC स्टेनोग्राफर के लिए परीक्षा पैटर्न में 3 सेक्शन होते हैं जो कि जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन हैं। परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे होगी।
Part | Subject | No of Questions | Marks | Exam Duration |
---|---|---|---|---|
I. | General Intelligence and Reasoning | 50 | 50 | 2 hours |
II. | General Awareness | 50 | 50 | |
III. | English Language & Comprehension | 100 | 100 | |
Total | 200 | 200 |
इस बीच, भारत 3 मई तक लॉकडाउन में है और केवल आवश्यक सेवाओं उपलब्ध है। इस घातक महामारी से निपटने के लिए सभी सरकारी नौकरी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे घर पर रहें और परीक्षाओं की तैयारी करें। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा और चीजें वापस सामान्य हो जाएंगी, परीक्षा की तारीखें जारी हो जाएंगी।