SSC MTS Apply Online 2021: कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य केन्द्रीय सेवा समूह ’सी’ के गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद के लिए SSC MTS (मल्टीटास्किंग स्टाफ) परीक्षा का आयोजन करता है। SSC MTS,10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। SSC MTS 2021 की अधिसूचना 05 फरवरी 2021 को आधिकारिक वेबसाइट @ ssc.nic.in पर जारी की गई है।
Latest Updates: आयोग ने SSC MTS 2020 के शुल्क भुगतान के संबंध में एक छोटा नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2021 थी। हालांकि, बैंक 29.03.2021 को होली (अवकाश) के कारण बंद था। इसे ध्यान में रखकर चालान के माध्यम से भुगतान की तिथि अब 05.04.2021 से 06.04.2021 तक निर्धारित की गयी हैं। हालांकि शर्त यह हैं कि चालान 25.03.2021 (23.30 बजे) से पहले generate किया गया हो। SSC MTS 2021 के लिए आवेदन शुल्क 100 / – रु. हैं।
Click here to download the Notice regarding Fee Payment
Click here to download the Official PDF SSC MTS 2021
नोट: हर साल लाखों उम्मीदवार SSC MTS परीक्षा में शामिल होते हैं। 2019 में, लगभग 19,19,004 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एमटीएस परीक्षा 2020-21 के लिए टेंटेटिव रिक्तियों की संख्या लगभग 7000 होगी।
एमटीएस परीक्षा का सबसे बड़ी खासियत इसका पात्रता मानदंड है जो 10 वीं पास या समकक्ष हैं। अन्य सरकारी परीक्षाओं की तरह, जहाँ चयन प्रक्रिया दो चरणों की होती है, एमटीएस परीक्षा में निम्नलिखित दो चरण भी शामिल हैं:
- Paper 1: Computer Based Test (CBT)
- Paper 2: Descriptive Test
Click here to download the Official PDF SSC MTS 2021
SSC MTS 2021 Online Application: महत्वपूर्ण तिथियाँ
हाल ही में जारी SSC MTS 2021 परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है-
Activity | Dates |
---|---|
SSC MTS Notification Release Date | February 05, 2021 |
SSC MTS Online Registration Process | February 05, 2021 |
Last date to fill SSC MTS Online form | March 21, 2021 |
Last date for making online fee payment: | March 23, 2021 |
Last date for generation of offline Challan: | March 25, 2021 |
Last date for payment through Challan: | March 29, 2021 |
Admit Card will Release on | June 2021 (tentative) |
SSC MTS Exam Dates (Paper I) | July 01 to 20, 2021 |
SSC MTS Paper I Result | September 2021 (tentative) |
SSC MTS Exam Dates (Paper-II) | November 21, 2021 |
Click here to register yourself for SSC MTS Recruitment 2020-21: Free Study Material
SSC MTS 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नीचे SSC MTS के लिए ऑनलाइन आवेदन 2021 की प्रक्रिया दी गयी है:
- उम्मीदवार को SSC MTC application form भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- वैध मोबाइल नंबर(Valid Mobile Number)
- वैध ईमेल आईडी(valid Email ID)
- आधार संख्या (यदि उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवार वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस,
- स्कूल / कॉलेज आईडी या नियोक्ता आईडी (सरकारी / सार्वजनिक उपक्रम / निजी) का उपयोग कर सकते हैं)
- मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र (बोर्ड, रोल नंबर और पासिंग वर्ष के बारे में जानकारी भरने के लिए)।
- पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो की स्कैन की गई कॉपी।
- उम्मीदवार के सिग्नेचर की स्कैन की हुई कॉपी
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
2. एसएससी एमटीएस ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट – ssc.nic.in पर जाएं।
3. “Register Now” पर क्लिक करें।
4. एक नया पेज खुलेगा। अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा 10 की परीक्षा का विवरण, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य बुनियादी विवरण दर्ज करें।
5. सभी विवरणों की जांच करें और इसे submit करें। आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को OTP का उपयोग करके सत्यापित किया जाएगा।
SSC MTS परीक्षा 2021-21 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:
SSC MTS Syllabus | SSC MTS Notification |
SSC MTS Exam Pattern | SSC MTS Exam Dates |
SSC MTS Previous Year Exam Analysis |
6. एक ‘Registration Number’ और ऑटो-जनरेट पासवर्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
7. अब SSC MTS परीक्षा के लिए खुद को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
8. दिए गए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। एक बार लॉगिन करने के बाद पासवर्ड बदलें।
9. व्यक्तिगत, संपर्क, शैक्षणिक विवरण, परीक्षा केंद्र वरीयता और अन्य विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
10. सभी विवरण भरने के बाद एक घोषणा फॉर्म दिखाई देगा। अब आपको final submit करना है।
11. अब आपको परीक्षा के केंद्र के बारे में विवरण भरना होगा।
12. निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
13. शुल्क भुगतान से छूट नहीं होने पर शुल्क भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
14. विवरण सही है यह सुनिश्चित करने के लिए सभी विवरणों की जांच करें। चेक बॉक्स ’I Agree’ पर क्लिक करके घोषणा पूरी करें और कैप्चा कोड भरें। इसके बाद, ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करें।
15.अब एसएससी एमटीएस आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
SSC MTS Application 2021- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. मैं एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए कब आवेदन कर सकता हूं?
A. एसएससी एमटीएस ऑनलाइन आवेदन 05 फरवरी, 2021 से शुरू हैं।
Q2. SSC MTS 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
A. SSC MTS परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2021 है
Q3. SSC MTS परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
A. SSC MTS आवेदन शुल्क 100 रु. है। हालांकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को इसके भुगतान से छूट दी गई है।
Q4. SSC MTS के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
A. SSC MTS परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Q5. आवेदन के लिए उच्चतम योग्यता क्या है?
A. केवल 10 वीं पास या समकक्ष।