SSC JE Exam Pattern for Paper I and II : SSC JE Tier 1 Exam नवंबर 2022 में आयोजित होगी. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) JE (जूनियर इंजीनियर्स) परीक्षा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और क्वांटिटी सर्वेक्षण एवं अनुबंध के लिए उम्मीदवारों की भर्ती हेतु आयोजित की जाती है। SSC JE भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 के विस्तृत SSC JE परीक्षा पैटर्न के बारे में जानना चाहिए।
SSC JE परीक्षा पैटर्न : पेपर-I (SSC JE Exam Pattern: Paper-I)
SSC JE पेपर 1 में 2 घंटे की अवधि में 200 प्रश्न हल करने होते हैं। SSC JE पेपर 1 को 3 सेक्शन में विभाजित किया गया है: सामान्य बुद्धिमता, सामान्य जागरूकता और सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल)। SSC JE पेपर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 में जनरल इंजीनियरिंग की किसी एक स्ट्रीम में उपस्थित होना चाहिए। उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि एक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है।
Papers | No. Of Questions | Maximum Marks | Duration & Timings |
---|---|---|---|
(i) General Intelligence & Reasoning | 50 | 50 | 2 Hrs. |
(ii) General Awareness | 50 | 50 | |
Part –A General Engineering (Civil & Structural) OR | 100 | 100 | |
Part-B General Engineering (Electrical) OR | |||
Part-C General Engineering (Mechanical) | |||
Total | 200 | 200 |
- पेपर 1 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
- इसमें 3 खंड होते हैं जैसे- सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल)।
- प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खंड 1 और 2 समान हैं। खंड 3 में, उम्मीदवारों को सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में से अपने संबंधित विषयों को चुनना होगा।
- खंड 1 और 2 में 50 प्रश्न होते हैं। ये खंड उम्मीदवार की योग्यता और सामान्य तर्कशक्ति एवं जागरूकता के ज्ञान का परीक्षण करते हैं। खंड 3 में 100 प्रश्न होते हैं और यह सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग से चुने गए विषय पर उम्मीदवार के ज्ञान का परीक्षण करता है।
- सामान्य इंजीनियरिंग के पेपर- I और पेपर- II में, उम्मीदवार को केवल आवेदन पत्र में भरे गए भाग को हल करना होगा।
SSC JE परीक्षा पैटर्न: पेपर-II (लिखित परीक्षा)
पेपर 2 एक लिखित परीक्षा है और इंजीनियरिंग में उम्मीदवारों की विशेषज्ञता पर आधारित है। जो अभ्यर्थी पेपर 1 को क्लियर करेंगे, वे पेपर 2 में उपस्थित होने के योग्य होंगे। इसमें कुल 300 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। SSC JE परीक्षा पैटर्न पेपर II के विवरण यहां दिए गए हैं।
Paper – II | Marks | Time |
---|---|---|
Part-A General Engineering (Civil & Structural) | 300 | 2 Hrs. |
OR | ||
Part- B General Engineering (Electrical) | 300 | 2 Hrs. |
OR | ||
Part-C General Engineering (Mechanical) | 300 | 2 Hrs. |
- SSC JE पेपर 2 लिखित परीक्षा है, जो ऑफ़लाइन आयोजित की जाती है।
- प्रश्न पत्र 300 अंकों का होता है और 2 घंटे में हल करना होता है।
- पेपर 2 एक कन्वेंशनल प्रकार की परीक्षा है, उम्मीदवारों को पार्ट A- सिविल एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, पार्ट B- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या पार्ट C- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में से विषय चुनना होता है।
- उम्मीदवारों को अपने स्लाइड-रूल, कैलकुलेटर, लॉगरिदम टेबल और स्टीम टेबल को पेपर- II में लाने की अनुमति होती है।
- पेपर -2 में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
SSC JE परीक्षा संबंधी ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें:
- जनरल इंजीनियरिंग के लिए पेपर- I और पेपर- II में, उम्मीदवार को केवल उम्मीदवार द्वारा भरे गए आवेदन पत्र में चुने गए विकल्प को हल करना होगा।
- जो परीक्षार्थी, जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के पद के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पेपर- I और पेपर- II के पार्ट A (सिविल एंड स्ट्रक्चरल) को हल करना हैं, वहीं जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए आने वाले उम्मीदवारों को ) पार्ट-B(इलेक्ट्रिकल) का को हल करना है और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पेपर- I और पेपर- II के पार्ट-C (मैकेनिकल) को हल करना है, ऐसा नहीं करने पर उनकी उत्तर पुस्तिका (पेपर II) का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
- पेपर-I में एक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
- उम्मीदवारों को केवल पेपर -2 के लिए अपने स्वयं के स्लाइड-रुल, कैलकुलेटर, लॉग टेबल और स्टीम टेबल लाने की अनुमति है। उन्हें पेपर -1 में इसके उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
- पेपर -1 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किये गए अंक को नॉर्मलाईज किया जाएगा, और नॉर्मलाईज अंको के आधार पर अंतिम मेरिटऔर कट-ऑफ अंक निर्धारित की जाएगी।
- पेपर- I + पेपर- II में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
SSC JE परीक्षा संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. SSC JE Tier 1 परीक्षा कब होगी?
Ans. SSC JE Tier-1 परीक्षा नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
Q. SSC JE Tier 1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी या ऑफलाइन?
Ans. SSC JE Tier-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Q. क्या SSC JE Tier 1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
Ans. हां, पेपर 1 में नेगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स की कटौती की जाएगी।
Q. SSC JE Tier-2 परीक्षा कितने देर की है?
Ans. SSC JE पेपर 2, 300 अंकों का है और इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।