Latest SSC jobs   »   SSC GD के विगत वर्षों के...   »   SSC GD के विगत वर्षों के...

SSC GD के विगत वर्षों के GK/GS प्रश्न

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD कांस्टेबल 2021 की भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट @ ssc.nic.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। कर्मचारी चयन आयोग ने 17 जुलाई 2021 को अधिसूचना जारी की थी। SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक निर्धारित है। 

जैसा की SSC GD परीक्षा की तिथि जारी की जा चुकी है, SSC GD 2021 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तैयारी हो जाना चाहिए। हम यहाँ आपके सपनों को पूरा करने और अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए आए हैं. हम SSC GD 2021 परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न प्रदान कर रहे हैं. GK/GS सर्वाधिक स्कोरिंग है और इसमें 50 अंकों के 25 प्रश्न हैं। उम्मीदवार GK/ GS से संबंधित सभी प्रश्नों के लिए नीचे दिए गए वीडियो देख सकते हैं। यह प्रश्न उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो SSC GD 2021 में उपस्थित हो रहे हैं।

आपकी तैयारी के लिए प्रश्न:

1. भारत के वित्त आयोग का प्रमुख कार्य क्या है?

Ans: राज्यों और केंद्र के बीच राजस्व वितरण

2. यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ है?

Ans: पेरिस

3. जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

Ans: अवंती वर्मन

4. भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Ans: गंगा

5. लाल ग्रह क्या है?

Ans: मंगल ग्रह

6. WHO का मुख्यालय कहाँ है?

Ans: जिनेवा

7. भारत का कौन सा राज्य सर्वाधिक घने वनों से आच्छादित है?

Ans: मध्य प्रदेश

8. गेटवे ऑफ इंडिया कहाँ है?

Ans: मुंबई

9. भारत में शीत फसल के मौसम को किस नाम से जाना जाता है?

Ans: रबी

10. टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कौन हैं?

Ans: अनिल कुंबले

11. भारत में तिब्बत से होकर बहने वाली नदी कौन-सी है?

Ans: ब्रह्मपुत्र

12. किसी राज्य का राज्यपाल बनने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

Ans: 35 वर्ष

13. कुल्लू घाटी कहाँ स्थित है?

Ans: हिमाचल प्रदेश

14. मचकुंड विद्युत परियोजना किस क्षेत्र में स्थित है?

Ans: कोरापुट

15. कौन सी पर्वत श्रृंखलाएं भारत के दक्षिणी और उत्तरी भागों को अलग करती हैं?

Ans: सतपुड़ा

16. जैन गुफाओं के लिए कौन सा स्थान प्रसिद्ध है?

Ans: खंडगिरी

17. कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?

Ans: एनी बेसेंट

18. पांड्य शासकों का राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र है?

Ans: मदुरै

19. विश्व की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी ?

Ans: वेलेंटीना टेरेस्कोवा

20. सुंदरवन मुख्य रूप से किस वन्यजीव के लिए संरक्षित हैं?

Ans: बाघ

You may also like to read this:

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *