SSC GD Constable सैलरी 2022
SSC GD Constable Salary 2022: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा BSF, CISF, ITBP, CRPF में कॉन्सटेबल जनरल ड्यूटी पद (GD) और AR में राइफलमैन के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए SSC GD परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। देश के सबसे प्रतिष्ठित संगठनों में से एक होने के नाते, SSC सरकारी विभागों / मंत्रालयों में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए हर साल कई परीक्षाओं का आयोजन करता है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), और असम राइफल्स में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए SSC द्वारा आयोजित SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार उपस्थित होते हैं।
SSC GD Constable Notification 2022
SSC GD Salary 2022
कर्मचारी चयन आयोग ने 27 अक्टूबर 2022 को SSC GD (कांस्टेबल) 2022 आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जारी की गई रिक्तियों की कुल संख्या 24,369 है जिसे SSC GD 2022 परीक्षा के माध्यम से भरा जाना है। इस लेख में, हम SSC GD के वेतन पर चर्चा करने जा रहे हैं।
SSC GD Constable Salary 2022: ओवरव्यू
कर्मचारी चयन आयोग ने 27 अक्टूबर 2022 को SSC GD Constable Notification 2022 जारी किया है। महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए निम्न तालिका देखें।
Exam Conducting Body | Staff Selection Commission (SSC) |
Post Name | Constable |
SSC GD Vacancy 2022 | 24,369 |
Pay Scale | Pay Level-3 (Rs 21700-69100) |
Category | Salary |
Online Application Mode | Online |
Exam Mode | Online |
Exam Type | National Level Exam |
Notification released | 27th October 2022 |
Job Location | Across India |
Age Limit | 18-23 years |
Educational Qualification | 10th Pass |
Official Website | www.ssc.nic.in |
SSC GD सैलरी
चूंकि यह विभाग, गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए SSC GD का वेतन भी काफी अधिक है। SSC GD का बेसिक वेतन 21,700 से Rs.69,100 तक भिन्न-भिन्न होता है। यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि उम्मीदवार SSC GD को करियर विकल्प के रूप में चुनते हैं।
नीचे दी गई तालिका में कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी की वेतन संरचना दी गयी हैं।
Basic SSC GD Salary | Rs. 21,700 |
Transport Allowance | 1224 |
House Rent Allowance | 2538 |
Dearness Allowance | 434 |
Total Salary | Rs. 25,896 |
Net Salary | Rs. 23, 527 |
उपर्युक्त वेतन के अलावा, SSC GD वेतन में कई अन्य लाभ और भत्ते शामिल हैं, जो निम्नलिखित हैं:
- परिवहन भत्ता
- चिकित्सा सुविधाएं
- पेंशन स्कीम
- वार्षिक पेड लीव
- सुरक्षा भत्ता (Security allowances)
- फील्ड अलाउंस (Field allowances)
SSC GD जॉब प्रोफ़ाइल:
अन्य सरकारी पदों की तुलना में SSC GD का वेतन अधिक है। इस पद के कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी अधिक हैं। इसमें आने वाले पद निम्नलिखित हैं-
- GD Constable in BSF
- GD Constable in ITBP
- GD Constable in CISF
- GD Constable in SSB
- GD Constable in CRPF
- GD Constable in Assam Rifles
- GD Constable in SSF
SSC GD प्रमोशन (SSC GD Promotion)
चूकी SSC GD Constable को पदोन्नती के बाद, उन्हें एक सीनियर हेड कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें एक पुलिस स्टेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है। पदों में पदोन्नति के साथ SSC GD का वेतन भी बढ़ता है।
SSC GD कांस्टेबल को आगे निम्नलिखित पद पर पदोन्नत किया जा सकता है:
- सीनियर कांस्टेबल
- हेड कांस्टेबल
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
- सब इंस्पेक्टर
- इंस्पेक्टर