SSC फुल फॉर्म: SSC का फुल फॉर्म स्टाफ सिलेक्शन कमीशन(कर्मचारी चयन आयोग) होता है,यह भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाला संगठन है। SSC विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने का एक सर्वोच्च निकाय है। SSC को पहले अधीनस्थ सेवा आयोग कहा जाता था। अब, यह कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है। SSC संगठन, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अंतर्गत आता है, जिसमें एक अध्यक्ष, दो सदस्य और एक सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक होता है। SSC के वर्तमान अध्यक्ष ब्रज राज शर्मा हैं।आइए SSC के फुल फॉर्म इसकी कार्यप्रणाली आदि के बारे में विस्तार से जानते है।
Click here for Free Study Material For SSC Exams 2020-2021
SSC का गठन कब और कैसे किया गया?
1975 में, भारत सरकार ने संगठन के लिए सुधारों का सुझाव देने के लिए अधीनस्थ सेवा आयोग नामक एक आयोग का गठन किया। इसके बाद, सितंबर 1977 में अधीनस्थ सेवा आयोग का नाम बदलकर कर्मचारी चयन आयोग कर दिया गया। आयोग द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग के कार्यों को भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत मंत्रालय और अन्य संविधान में पुनः परिभाषित किया गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन(SSC का फुल फॉर्म), 1 जून 1999 से कार्य करना प्रारंभ किया।
SSC के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:
- कर्मचारी चयन आयोग का मुख्यालय- नई दिल्ली
- आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in
- अध्यक्ष: ब्रज राज शर्मा
- क्षेत्रीय कार्यालय- इलाहाबाद, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, बैंगलोर
रीजन का नाम | राज्यों का नाम | SSC क्षेत्रीय वेबसाइट |
---|---|---|
MP Sub-Region | Madhya Pradesh (MP), and Chhattisgarh | www.sscmpr.org |
Western Region | Maharashtra, Gujarat, and Goa | www.sscwr.net |
North Western Sub-Region | J&K, Haryana, Punjab, and Himachal Pradesh (HP) | www.sscnwr.org |
Central Region | Uttar Pradesh (UP) and Bihar | www.ssc-cr.org |
KKR Region | Karnatka Kerala Region | www.ssckkr.kar.nic.in |
Eastern Region | West Bengal (WB), Orrisa, Sikkim, A&N Island and Jharkhand | www.sscer.org |
Southern Region | Andhra Pradesh (AP), Punduchery, and Tamilnadu | www.sscsr.gov.in |
North Region | Delhi, Rajasthan, and Uttarakhand | www.sscnr.net.in |
North Eastern Region | Assam, Arunachal Pradesh, Meghalaya, Manipur, Tripura, Mizoram, and Nagaland | www.sscner.org.in |
SSC द्वारा कौन सी परीक्षा आयोजित की जाती है?
संगठन मुख्य रूप से विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। यह संगठन, सभी महत्वपूर्ण निर्णय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग(DoPT) के स्वीकृति के बाद लेता है क्योंकि यह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अधीनस्थ कार्यालय के रूप में कार्य करता है। इसके साथ, SSC निम्नलिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है:
- SSC Combined Graduate Level Examination (SSC CGL)
- SSC Combined Higher Secondary Level Exam (SSC CHSL)
- SSC CPO
- SSC Junior Engineer
- Junior Hindi Translator
- SSC GD Constable
- SSC MTS (Multitasking Staff)
- Selection Post
- Stenographer Grade C & D
SSC शैक्षणिक योग्यता:
परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास से स्नातक तक होनी चाहिए।
SSC CGL – CGL क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है?
CGL का फुल फॉर्म कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम(संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) है। SSC भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष करता है। SSC CGL में शामिल होने के लिए, कुछ शैक्षिक मापदंड हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक है। यदि कोई उम्मीदवार SSC CGL परीक्षा में क्रैक करता है, तो उसे ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए भर्ती किया जाएगा।विभिन्न SSC CGL ग्रुप B पदों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है:
- Assistant Audit Officer
- Assistant Accounts Officer
- Assistant Section Officer
- Assistant/ Superintendent
- Inspector of Income Tax
- Inspector, (Central Excise)
- Inspector (Preventive Officer)
- Inspector (Examiner)
- Assistant Enforcement Officer
- Sub Inspector
- Inspector Posts
- Divisional Accountant
- Inspector
- Sub Inspector
- Junior Statistical Officer
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooks
CHSL का फूल फॉर्म कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल(संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय) परीक्षा है। SSC विभिन्न विभागों, मंत्रालयों आदि के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय(CHSL) परीक्षा का आयोजित करता है। CHSL परीक्षा के अंतर्गत, उम्मीदवारों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) पद, पोस्टल असिस्टेंट(PA) / सोर्टिंग असिस्टेंट (SA) पद, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और डेटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड-A के रूप में चयन होता है। ।
CPO का फुल फॉर्म सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन(केंद्रीय पुलिस संगठन) परीक्षा है। ग्रेजुएट इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, यदि वे दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) और सीआईएसएफ(CISF) में सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के रूप में भर्ती होना चाहते हैं।
SSC GD का फुल फॉर्म जनरल ड्यूटी (GD) है। SSC GD पद के लिए भर्ती SSC और गृह मंत्रालय द्वारा परस्पर सहमति ज्ञापन (MoU) के अनुसार किया जाता है। SSC सीमा सुरक्षा बल (BSF), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), राष्ट्रीयअन्वेषण एजेंसी (NIA), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी)में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल SSC GD परीक्षा आयोजित करता है।SSC जूनियर इंजीनियर की भर्ती नीचे उल्लेखित विभागों के लिए की जाती है:
- Central Water Organization
- Central Water Commission
- Central Public Works Department
- Department of Posts
- Military Engineer Services
- Farakka Barrage Project
- Border Road Organization
- Central Water and Power Research Station
- Directorate of Quality Assurance
- National Technical Research Organization
SSC Stenographer – SSC स्टेनोग्राफर क्या है?
SSC स्टेनोग्राफर, भारत सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में स्टेनोग्राफर ग्रेड C(अराजपत्रित पद) और ग्रेड D के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए आयोजित होने वाली एक परीक्षा है। यह परीक्षा SSC द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है। स्टेनोग्राफर परीक्षा 10 से 12 सितंबर 2020 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार रिक्ति, पात्रता मापदंड आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।