कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CPO पेपर 1 परीक्षा का शिफ्ट-1, आज 23 नवंबर, 2020 को सफलतापूर्वक आयोजित किया है। इस लेख में, हम परीक्षा, उसके कठिनाई स्तर और उसमें पूछे गए प्रश्नों का विश्लेषण करेंगे। यह परीक्षा पुलिस विभागों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। शिफ्ट-1 परीक्षा अब समाप्त हो गई है और उम्मीदवार SSC CPO टियर 1 परीक्षा के विश्लेषण का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। यहाँ पर हम ओवरऑल एनालिसिस के साथ-साथ सेक्शन-वाइज एनालिसिस और गुड एटेम्पट के बारे में इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।
SSC CPO टियर 1 शिफ्ट 1 का ओवरऑल एनालिसिस और गुड एटेम्पट
SSC CPO टियर 1 परीक्षा में 50-50 प्रश्नों के चार सेक्शन होते हैं, जिसे उम्मीदवारों को 2 घंटे की अवधि में हल करना होता है। शिफ्ट-1 ओवरऑल मध्यम स्तर का था और गुड एटेम्पट निम्नलिखित है:
Section | Level | Good Attempts |
English Language | Easy-Moderate | 36-38 |
Quantitative Aptitude | Moderate | 29-34 |
General Intelligence | Easy | 44-48 |
General Awareness | Moderate | 32-34 |
Overall | Moderate | 141-149 |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : अंग्रेजी भाषा
यह सेक्शन उम्मीदवार के grammar, vocabulary, और reading skills के ज्ञान की जांच करता है, और उन्हें इसी आधार पर आंका जाता है। इस सेक्शन में 50 प्रश्न हैं। इस परीक्षा में narration और active/passive voice से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था। आइए हम उन टॉपिक को देखें जो आज की परीक्षा के पाली 1 में पूछे गए थे।
Idioms:-
- Call on,
- A dry run
One word substitution:-
- A woman with dark brown hair
- To have one’s heart in one’s boots.
- to be deeply depressed
Antonym-> Blissful
Topic | No of Questions | Level |
Sentence Improvement | 4-5 | Easy-moderate |
Error Detection | 6-7 | Moderate |
Idioms/Phrases | 3-4 | Easy-moderate |
Reading Comprehension | 10 | Easy |
Antonym/ Synonym | 7 | Easy |
One word substitution | 5 | Easy |
Spelling check | 5 | Easy |
Indirect Direct | – | |
Cloze test | 5 | Easy-moderate |
Misc | 3-4 | Easy-moderate |
Total | 50 | Easy-moderate |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : गणित
इस सेक्शन को पूरी परीक्षा में सबसे अधिक समय लेने वाला सेक्शन माना जाता है और इसमें 50 प्रश्न होते हैं। इसमें उम्मीदवारों को उनके गणनात्मक कौशल के आधार पर आंकी जाती है। आइए हम उन सवालों पर चर्चा करें जो आज की इस पाली में पूछे गए थे-
Topic | No of Questions | Level |
S.I. | 1 | Easy-moderate |
Ratio & Proportion | – | |
Profit/Loss | 5-6 | Easy |
Mensuration | 6-7 | Easy-moderate |
Trigonometry | 6-7 | Moderate |
Algebra | 3-4 | Easy |
Time and Work/ Pipe & Cistern | 6 | Easy-moderate |
Geometry | 6-7 | Easy-moderate |
Speed and Distance | 5-6 | Easy-moderate |
Average & Percentage | 5-6 | Easy-moderate |
DI (Pie Chart) | 5 | Moderate |
Total | 50 | Moderate |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : जनरल इंटेलीजेन्स और रीजनिंग
रीजनिंग सेक्शन का समग्र स्तर मध्यम से आसान तक का था। प्रश्न में गैर-शाब्दिक, शाब्दिक रीजनिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, सिओलोगिज़्म आदि जैसे विषय शामिल थे, आइए आज इस खंड में पूछे जाने वाले प्रश्नों और उनके टॉपिक पर चर्चा करते हैं-
Topic | No of Questions | Level |
Syllogism | 2 | Easy |
Matrix | – | |
Mathematical Operations | 3 | Easy |
Blood Relations | 2 | Easy |
Non-Verbal (Mirror Image, Counting figure, Embedded figure) | 7-8 | Easy |
Odd one out | 10 | Easy |
Coding-Decoding | 4-5 | Easy |
Direction Sense Test | 1 | Easy |
Analogy | 4-5 | Easy |
Series | 5-6 | Easy |
Miscellaneous | 5-7 | Easy-moderate |
Total | 50 | Easy |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : समान्य जागरूकता
इस सेक्शन में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और भारत और इसके पड़ोसी देशों की सामान्य जागरूकता शामिल होती है। आज का यह सेक्शन मध्यम कठिनाई स्तर का था। अधिकतर करंट अफेयर्स प्रश्न 2019 से पूछे गए थे। आइए उन प्रश्नों और टॉपिक पर चर्चा करते हैं, जो पूछे गए हैं-
- रिक्टर स्केल से जुड़ा एक सवाल था।
- स्पाइडर के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
- ट्विटर के संस्थापक कौन है?
- कालिदास से संबंधित एक प्रश्न था।
- गांधी जी भारत कब आयें?
- 2014 में शुरू की गई सरकारी योजनाओं से कुछ प्रश्न पूछे गए थे।
- अनुच्छेद 12 से एक प्रश्न पूछा गया था।
- भौतिकी का जनक किसे कहा जाता है?
- नमामि गंगे परियोजना कब शुरू हुई?
- राजीव गांधी के पीएम बनने के समय कौन राष्ट्रपति थे?
- एक प्रश्न बिहू नृत्य रूप से पूछा गया था।