कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CPO पेपर 1 परीक्षा का शिफ्ट-1, आज 24 नवंबर, 2020 को सफलतापूर्वक आयोजित किया है।उम्मीदवार SSC CPO टियर 1 परीक्षा के विश्लेषण का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। यहाँ पर हम ओवरऑल एनालिसिस के साथ-साथ सेक्शन-वाइज एनालिसिस और गुड एटेम्पट के बारे में इस पोस्ट में चर्चा करेंगे।
SSC CPO टियर 1 शिफ्ट 1 का ओवरऑल एनालिसिस और गुड एटेम्पट
SSC CPO टियर 1 परीक्षा में 50-50 प्रश्नों के चार सेक्शन होते हैं, जिसे उम्मीदवारों को 2 घंटे की अवधि में हल करना होता है। शिफ्ट-1 ओवरऑल मध्यम स्तर का था और गुड एटेम्पट निम्नलिखित है:
Section | Level | Good Attempts |
English Language | Easy-Moderate | 37-41 |
Quantitative Aptitude | Easy-Moderate | 30-37 |
General Intelligence | Easy | 44-48 |
General Awareness | Moderate | 32-34 |
Overall | Easy-Moderate | 144-152 |
Clich here to get SSC CPO Tier-I 2020 (Memory Based Paper) Online Test Series
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : अंग्रेजी भाषा
यह सेक्शन उम्मीदवार के grammar, vocabulary, और reading skills के ज्ञान की जांच करता है, और उन्हें इसी आधार पर आंका जाता है। इस सेक्शन में 50 प्रश्न हैं।आज यह सेक्शन आसान से मध्यम स्तर तक का था। आइए हम उन टॉपिक को देखें जो आज की परीक्षा के पाली 1 में पूछे गए थे।
- Spelling Error – Vengeance
- Synonym – Ignominy
- Antonym – Meticulous, ephemeral
Topic | No of Questions | Level |
Sentence Improvement | 5-6 | Easy-moderate |
Error Detection | 6-7 | Moderate |
Idioms/Phrases | 4 | Easy-moderate |
Reading Comprehension | 10 | Easy |
Antonym/ Synonym | 7-8 | Easy |
One word substitution | 5 | Easy |
Spelling check | 4-5 | Easy |
Indirect Direct | – | |
Cloze test | 5 | Easy-moderate |
Misc | 3-4 | Easy-moderate |
Total | 50 | Easy-moderate |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : गणित
इसमें उम्मीदवारों को उनके गणनात्मक कौशल के आधार पर आंकी जाती है। इसमें 50 प्रश्न होते हैं। आज यह सेक्शन मध्यम से कठिन स्तर तक का था। आइए हम उन सवालों पर चर्चा करें जो आज की इस पाली में पूछे गए थे-
- क्रयमूल्य = 8400 , विक्रयमूल्य = 9000 है, तो लाभ % ज्ञात कीजिए।
- A की आय B से 30% अधिक है और B की आय C से 30% अधिक है, तो a, c से कितना % अधिक है?
- चार संख्याओं का अनुपात 1: 3: 4: 7 है, इनका योग 105 है, तो सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए।
Topic | No of Questions | Level |
S.I. | 1 | Easy-moderate |
Ratio & Proportion | – | |
Profit/Loss | 5-6 | Easy |
Mensuration | 6-7 | Easy-moderate |
Trigonometry | 6-7 | Moderate |
Algebra | 3-4 | Easy |
Time and Work/ Pipe & Cistern | 6 | Easy-moderate |
Geometry | 6-7 | Easy-moderate |
Speed and Distance | 5-6 | Easy-moderate |
Average & Percentage | 5-6 | Easy-moderate |
DI (Bar Grapgh) | 5 | Moderate |
Total | 50 | Easy-Moderate |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : जनरल इंटेलीजेन्स और रीजनिंग
रीजनिंग सेक्शन का समग्र स्तर मध्यम था। प्रश्न में गैर-शाब्दिक, शाब्दिक रीजनिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, सिओलोगिज़्म आदि जैसे विषय शामिल थे, आइए आज इस खंड में पूछे जाने वाले प्रश्नों और उनके टॉपिक पर चर्चा करते हैं-
Topic | No of Questions | Level |
Syllogism | 2 | Easy |
Matrix | – | |
Mathematical Operations | 3 | Easy |
Blood Relations | 2 | Easy |
Non-Verbal (Mirror Image, Counting figure, Embedded figure) | 7-8 | Easy |
Odd one out | 10 | Easy |
Coding-Decoding | 4-5 | Easy |
Direction Sense Test | 1 | Easy |
Analogy | 4-5 | Easy |
Series | 5-6 | Easy |
Miscellaneous | 5-7 | Easy-moderate |
Total | 50 | Easy |
SSC CPO टीयर 1 परीक्षा विश्लेषण : समान्य जागरूकता
इस सेक्शन में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और भारत और इसके पड़ोसी देशों की सामान्य जागरूकता शामिल होती है। आज का यह सेक्शन मध्यम कठिनाई स्तर का था। आइए उन प्रश्नों और टॉपिक पर चर्चा करते हैं, जो पूछे गए हैं-
- OPEC का मुख्यालय कहाँ हैं?
- संयुक्त राष्ट्र का गठन कब हुआ?
- ‘An era of Darkness’ के लेखक हैं?
- GNP से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
- अनुच्छेद 24 किससे संबंधित है?
- मटकी नृत्य किस राज्य का है?
- वैकुंठ पेरुमल मंदिर किस राजवंश द्वारा बनवाया गया था?
- RBI के 24वें गवर्नर कौन हैं?
- रजिया सुल्तान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे?
- वल्लभ भाई पटेल से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे?