SSC CPO 2018 मेडिकल एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 16 मार्च 2020 से SSC CPO मेडिकल परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन महामारी के कारण, इसने कुछ उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा स्थगित कर दी। विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के लिए, पेपर-2 से 3,784 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। SSC CPO 2018 भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 1688 रिक्त पदों को भरनी है। SSC अब 7 सितंबर 2020 से शेष उम्मीदवारों के लिए DME आयोजित करेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को SMS के माध्यम से DME के पुनर्निर्धारण के बारे में भी सूचित किया जा रहा है।
Click here to check official notice on SSC NR
SSC CPO मेडिकल एडमिट कार्ड : यहाँ से करें डाउनलोड
उत्तरी क्षेत्र(Northern Region) और मध्य क्षेत्र(Central Region) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Region Names | SSC CPO Admit Card (Medical Exam) |
---|---|
Western Region | To be updated |
Northern Region | Download Now |
Southern Region | To be updated |
North Western Region | To be updated |
Eastern Region | To be updated |
KKR Region | To be updated |
Central Region | Download Now |
Madhya Pradesh Region | To be updated |
North Eastern Region | To be updated |
पेपर- I + पेपर- II में आयोग द्वारा निर्धारित कटऑफ के आधार पर, 317 महिला उम्मीदवार और 3467 पुरुष उम्मीदवार, SSC CPO 2018 के विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) में शामिल होने के लिए चयनित हुए है।
SSC CPO के विस्तृत मेडिकल परीक्षा के संबंधी मुख्य बातें:
- विस्तृत चिकित्सा परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की जांच CAPFs के चिकित्सा अधिकारी या किसी अन्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जाएगी। परीक्षा में अनफिट पाए गए उम्मीदवार 15 दिनों के भीतर अपील कर सकते हैं।
- दृष्टि: न्यूनतम निकट दृष्टि N6 (better eye) और N9 (worse eye) होनी चाहिए। बिना चश्मे और सर्जरी के दोनों आँखों की न्यूनतम दूर दृष्टि 6/6 (better eye) और 6/9 (worse eye) होनी चाहिए।
- दाएं हाथ वाले व्यक्ति में, दाईं आंख better eye होती है और vice versa।
- उम्मीदवार को knock knee, flat foot, varicose vein or squint in eyes नहीं होना चाहिए और उनके पास high colour vision होनी चाहिए।