Latest SSC jobs   »   SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण : SSC...

SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण : SSC CHSL परीक्षा 12 अप्रैल शिफ्ट 1 का विश्लेषण देखें

SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण 2021: कर्मचारी चयन आयोग बड़ी संख्या में रिक्तियों की भर्ती के लिए SSC CHSL परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। SSC हर साल विभिन्न पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है। SSC CHSL परीक्षा 12 अप्रैल 2021 से 27 अप्रैल 2021 तक आयोजित की जाएगी। इस आर्टिकल में, हम आपको 12 अप्रैल की पहली शिफ्ट के लिए SSC CHSL का विस्तृत विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं।

हम SSC CHSL द्वारा 12 अप्रैल 2021 से 27 अप्रैल 2021 तक आयोजित की जा रही 3 शिफ्ट की सटीक शिफ्ट टाइमिंग साझा कर रहे हैं। उपस्थित उम्मीदवारों को भ्रम से बचाने के लिए निम्न शिफ्ट टाइमिंग दी गई हैं:

Name of Shift  Reporting Time Exam Time
Shift 1 7:30 AM 9-10 am
Shift 2 10:30 AM 12-1 pm
Shift 3 1:30 pm 3-4 pm

Watch SSC CHSL 12th April Exam Analysis [Shift 1]

SSC CHSL Tier-I परीक्षा पैटर्न

Section Subject No of Questions Max Marks Exam Duration
1 General Intelligence 25 50 60 minutes
2 General Awareness 25 50
3 Quantitative Aptitude (Basic Arithmetic Skill) 25 50
4 English Language (Basic Knowledge) 25 50
Total 100 200

SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण 2021: शिफ्ट-1 समग्र गुड अटेम्प्ट

आज 12 अप्रैल 2021 को SSC CHSL की आयोजित परीक्षा की पहली शिफ्ट का विश्लेषण दिया गया है। सामान्य जागरूकता अनुभाग के प्रश्न छात्र की समीक्षाओं के अनुसार काफी कठिन थे। अनुभाग-वार कठिनाई स्तरों के साथ समग्र अटेम्प नीचे सूचीबद्ध किए गए हैं।

Section Good Attempts  Difficulty Level
English Language 19-20 Moderate
Quantitative  Aptitude 18-20 Easy to Moderate
General Intelligence & Reasoning 21-23 Easy
General Awareness 17-18 Easy to Moderate
Overall 76-80 Easy to Moderate

SSC CHSL Tier-I सामान्य जागरूकता के लिए परीक्षा विश्लेषण

यह समग्र परीक्षा के महत्वपूर्ण खण्डों में से एक है क्योंकि यह कम समय लेने वाला खंड भी है। इसमें 50 अंक के 25 प्रश्न हैं। यह ज्यादातर करंट अफेयर्स की गतिविधि और इतिहास, भूगोल आदि पर निर्भर करता है।

  1. चंपारण विद्रोह से संबंधित एक प्रश्न?
  2. विश्व टीबी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
  3. जनगणना 2011 के अनुसार साक्षरता दर किस राज्य में सबसे अधिक है?
  4. “पाथवे टू गॉड” के लेखक कौन हैं?
  5. काजू को उगाने के लिए सही मिट्टी?
  6. किस भारतीय बल्लेबाज ने सर्वाधिक टेस्ट मैच खेले?
  7. किस राज्य में सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पार्क है?
  8. Bluevitriol का रासायनिक सूत्र क्या है?
  9. वर्तमान कृषि मंत्री कौन हैं?
  10. सरयू नदी के किनारे शहर?
  11. भारत के उप चुनाव आयुक्त कौन हैं?
  12. तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
  13. गांधी सागर बांध किसमें स्थित है?
  14. विटामिन सी का रासायनिक नाम क्या है?
  15. ग्लोबल हंगर इंडेक्स रैंक ऑफ इंडिया?
  16. कोशिका सिद्धांत किसके द्वारा दिया जाता है?
  17. भारत का नेपोलियन कौन है?

SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण : SSC CHSL परीक्षा 12 अप्रैल शिफ्ट 1 का विश्लेषण देखें_50.1

SSC CHSL संख्यात्मक अभियोग्यता परीक्षा विश्लेषण (मूलभूत अंकगणितीय कौशल)

यह स्कोरिंग के साथ-साथ परीक्षा का गणनात्मक भाग है। गणनात्मक भाग के कारण कभी-कभी यह अधिक समय लेने वाला होता है। आइए हम क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के विस्तृत विश्लेषण को देखते हैं।

  1. x+1/x=5 तो x^3+1/X^3= ?
  2. 48 KM की दूरी 40 KM / hr की चाल से तय की जाती है और 52 किमी की दूरी 65 किमी / घंटा की गति से तय की जाती है। औसत गति ज्ञात कीजिये?
  3. त्रिभुज ABC में, AB = 6 रूट 3, बिंदु A से लंबाई 9 वाले BC के बिंदु E पर लंब डाला गया और EC = 3 रूट 3, कोण A ज्ञात कीजिये?
  4. यदि 2000 राशि का मूलधन 3 वर्षों में 2662 रु. हो जाता है। तो SI ज्ञात कीजिए?
  5. x^4+ y ^4 +x^2y^2=117 और x^2+ y^2-xy = 13 तो x^2+y^2 ज्ञात कीजिये।
  6. 450 सेबों में से 30% सड़े हुए हैं, कितने सेब सड़े नहीं हैं?
  7. कितने वर्षों में 3000 का मूलधन 12% की ब्याज दर पर 1080 का SI कमाएगा?
  8. 550 रुपये को राम और श्याम के बीच 5:6 के अनुपात में विभाजित करें?
  9. A:B = 3:5 , B:C = 7:9 तो C:A है?
  10. cosec A = Root 5/ 2 तो sec A + tan A – Cot A sin A?
  11. त्रिभुज PQR में कोण Q & R के कोणों समद्विभाजक I पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि कोण I, 107 है तो कोण P?

जल्द ही और भी प्रश्न अपडेट होंगे…..

SSC CHSL Tier-I: English Language Analysis

Let us check the shift 1 analysis for the English Section in SSC CHSL. The level of English was “easy”.

  • Antonym-> Resolve 
  • Antonym-> Precious 
  • Synonym-> Prevalent 
  • Synonym-> Extent
  • Idioms & phrase-> Fool paradise
    जल्द ही और भी प्रश्न अपडेट होंगे…..

SSC CHSL 2021 सामान्य बुद्धिमत्ता विश्लेषण

इस खंड में 50 अंकों के लिए 25 प्रश्न हैं। यह परीक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। आइए हम शिफ्ट 1 के लिए विस्तृत SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण देखें:

  • प्रश्न जल्द ही अपडेट होंगे…..

SSC CHSL Tier-I परीक्षा विश्लेषण: FAQ

Q. SSC CHSL TIER I प्रथम पाली की समग्र परीक्षा का स्तर क्या था?

उत्तर: SSC CHSL टीयर- I परीक्षा का स्तर जो पहली पाली में आयोजित की गई [12 अप्रैल] आसान-माध्यम था।

Q. SSC CHSL टीयर- I परीक्षा की प्रथम पाली के गुड अटेम्प क्या हैं?

उत्तर: समग्र गुड अटेम्प 76-80 हैं।

Q. SSC CHSL परीक्षा की पहली पाली में सबसे कठिन खंड कौन सा था?

उत्तर: इसमें सबसे कठिन खंड अंग्रेजी था।

SSC CHSL परीक्षा विश्लेषण : SSC CHSL परीक्षा 12 अप्रैल शिफ्ट 1 का विश्लेषण देखें_60.1

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.