SSC CHSL 2020-21अधिसूचना जारी हो गयी है। SSC CHSL 2020-21 के लिए पात्रता मानदंड क्या है? कई इच्छुक उम्मीदवार इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि क्या वे इस भर्ती के पात्र है और वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नहीं। इस पोस्ट में SSC CHSL पात्रता मानदंड और उसी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी शामिल की गयी है। SSC CHSL 2020-21 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड के साथ-साथ आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया आदि भी यहाँ दी गयी है। यहां CHSL 2020-21 अधिसूचना के बारे में आपके सभी संदेहों को समाप्त करने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न को भी शामिल किया गया हैं।
- Check SSC CHSL Exam Pattern in detail here
- Click here to check SSC CHSL Syllabus in detail
- Click here to check SSC CHSL Cut off in detail
SSC CHSL पात्रता मानदंड: SSC द्वारा जारी नवीनतम सूचना
उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में किए गए संशोधनों के बारे में SSC द्वारा जारी नवीनतम नोटिस को देख सकते हैं।दिव्यांगों के लिए अनुमान्य पदों में बदलाव किया गया है। विवरण देखने के लिए नीचे दिए गए नोटिस पर क्लिक करें:
SSC CHSL Official Notice (Released on 6th Nov 2020)
SSC CHSL पात्रता मानदंड सम्बन्धी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
SSC CHSL पात्रता मानदंड: SSC CHSL 2020-21 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
SSC CHSL 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 है।
SSC CHSL पात्रता मानदंड: SSC CHSL के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 01-01-2021 को 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए(यानी उम्मीदवार का जन्म 02-01-1994 से पहले या 01-01-2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए)
SSC CHSL पात्रता मानदंड: क्या आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आयु छूट दी गई है?
हाँ, आयु में दी गई छूट इस प्रकार है:
S.No | Category | Age Relaxation |
---|---|---|
1 | OBC | 3 years |
2 | ST/SC | 5 years |
3 | PH + Gen | 10 years |
4 | PH + OBC | 13 years |
5 | PH + SC/ST | 15 years |
6 | Ex-Servicemen (Gen) | 3 years |
7 | Ex-Servicemen (OBC) | 6 years |
8 | Ex-Servicemen (SC/ST) | 8 years |
मैं स्नातक हूँ। क्या मैं SSC CHSL 2020-21 के लिए आवेदन कर सकता हूं?
हां, स्नातक SSC CHSL अधिसूचना 2020-21 के लिए आवेदन कर सकता है।
SSC CHSL पात्रता मानदंड: SSC CHSL 2019-20 के अंतर्गत कौन-कौन से पद आते हैं?
SSC CHSL के अंतर्गत आने वाले पद निम्नलिखित हैं-
- Lower Division Clerk (LDC)/ Junior Secretariat Assistant (JSA): Pay Level-2 (Rs. 19,900-63,200).
- Postal Assistant (PA)/ Sorting Assistant (SA): Pay Level-4 (Rs. 25,500-81,100).
- Data Entry Operator (DEO): Pay Level-4 (Rs. 25,500-81,100) and
- Data Entry Operator, Grade „A‟: Pay Level-4 (Rs. 25,500-81,100)
मैंने कॉमर्स स्ट्रीम में 12 वीं पास की है। क्या मैं भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (C & AG) के कार्यालय में DEO के पद के लिए पात्र हूं?
C & AG में DEO के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एक विषय के रूप में गणित के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
SSC CHSL के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
- LDC/ JSA, PA/ SA, DEO (C&AG में DEO के पदों को छोड़कर)के लिए: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (C & AG) के कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO ग्रेड A) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एक विषय के रूप में गणित के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष
शैक्षणिक योग्यता और आयु की गणना किस तिथि को आधार मानकर की जाएगी?
उम्मीदवारों को 15 दिसंबर 2020 तक आयु और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करनी होगी।
SSC CHSL 2020-21 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
SSC CHSL की चयन प्रक्रिया में तालिका में दिए गए अनुसार 3 चरण शामिल हैं
Tier | Type | Mode |
---|---|---|
Tier – I | Objective Multiple Choice | Computer-Based (online) |
Tier – II | Descriptive Paper in English/Hindi | Pen and Paper mode |
Tier – III | Skill Test/Typing Test |
Wherever Applicable
|
SSC CHSL कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (टीयर 1) की तारीख क्या है?
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 12 अप्रैल से 27 अप्रैल 2021 तक आयोजित की जाएगी।
SSC CHSL के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
सभी उम्मीदवारों द्वारा देय शुल्क 100 रुपये(एक सौ रुपये) है। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग(पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) आरक्षण के पात्र उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CHSL 2020-21 के लिए कितनी रिक्तियां जारी की गई हैं?
SSC CHSL 2020-21 के रिक्त पदों की संख्या आयोग द्वारा समय पर घोषित किया जाएगा।
क्या किसी भी पद के लिए कोई शारीरिक मानक आवश्यक हैं?
केवल BRO में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल स्टैंडर्ड की आवश्यकता होती है।
SSC CHSL notification 2020-21 | Click here for detailed notification
Click here for Best Study Material for SSC CHSL
Are you looking for free study material for SSC CHSL 2020-21? Click here to register