SSC CGL टियर-2 परीक्षा विश्लेषण
आइए SSC CGL टीयर -2 के अनुभाग-वार परीक्षा विश्लेषण और इस वर्ष पूछे गए प्रश्नों के प्रकार पर विस्तार से एक नज़र डालें।
SSC CGL Cut Off Comparison with Previous Years
गणित [लेवल-मध्यम]
इस वर्ष की परीक्षा में इस खंड में अंकगणित और एडवांस मैथ शामिल थे। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की समीक्षाओं के अनुसार, यह खंड आसान से लेकर मध्यम स्तर तक का था। आइए नीचे दिए गए तालिका में पूछे गए प्रश्नों के टॉपिक-वाइज वितरण पर एक नज़र डालें।
S.No. | Topics | Number Of Questions | Level of difficulty |
---|---|---|---|
1 | Number System/HCF/LCM | 7 | Easy |
2 | Percentage, Average | 10 | Easy |
3 | Time & Work , Pipe & Cistern | 6 | Easy-moderate |
4 | Profit & Loss , Discount | 10 | Easy |
5 | Ratio, Mixture & Alligation | 6 | Easy |
6 | Time Speed Distance , Boat & Stream Trains | 4 | Easy-moderate |
7 | Interest (CI & SI) | 4 | moderate |
8 | Geometry | 18 | moderate |
9 | Mensuration | 11 | Easy |
10 | Trigonometry, Height & Distance | 6-7 | moderate |
11 | DI | 5 | moderate |
12 | Algebra | 7 | Easy-moderate |
13 | Surds & Indices , Simplification | 2 | easy |
14 | Misc. | 4-5 | moderate |
Total | 100 Questions | Moderate |
आइए कुछ सवालों पर एक नजर डालते है, जो हमारे एक्सपर्ट द्वारा परीक्षा में उपस्थित छात्रों से एकत्र किए गए है।
Q. AB, ’O’ केंद्र वाले एक वृत्त का व्यास है और ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है; ∠COD = 60° है; और AD और BC को बढ़ाने पर वे P पर मिलते हैं। तो ∠APB की माप ज्ञात कीजिए।
Q. ABC एक त्रिभुज है जिसमें ∠CAB = 80° और ∠ABC = 50° है; AE, BF और CD शीर्षलंब हैं; और O लंबकेंद्र है। तो ∠AOB की माप ज्ञात कीजिए।
Q. ABC एक समकोण त्रिभुज है जिसका ∠B = 90° है और BD माध्यिका है। O, त्रिभुज का केन्द्रक है। यदि AB = 9 सेमी और AC = 41 सेमी है तो OB की लंबाई ज्ञात कीजिए।
Q. ∆ABC को 4 सेमी त्रिज्या के एक वृत्त को घेरने के लिए इस प्रकार बनाया जाता है कि रेखाखंड BD और DC, जो BC के सम्पर्क बिंदु(point of contact) D से विभाजित होने से बने है, क्रमशः 8 सेमी और 6 सेमी लंबाई के हैं। तो भुजा AB और AC की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
Q. एक अर्धवृत्त बनाया गया है जिसका व्यास AB है। AB पर स्थित एक बिंदु C से AB पर एक लम्बवत रेखा खिची गयी है, जो अर्ध-वृत्त के परिधि पर बिंदु D से मिलती है। यह दिया गया है कि AC = 2 सेमी और CD = 6 सेमी है, तो अर्ध-वृत्त का क्षेत्रफल(वर्ग सेमी में) ज्ञात कीजिए।