अंग्रेजी और गणित के लिए SSC टॉपर की SSC CGL टियर-2 स्ट्रेटजी (SSC CGL Tier 2 Strategy For Quantitative Aptitude & English)
कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL टियर-1 के रिजल्ट घोषित करने के बाद SSC CGL टियर 2 परीक्षा आयोजित करेगा। SSC CGL टियर 2 के लिए तैयारी की स्ट्रेटजी कैसी हो? हाई मार्क्स प्राप्त करने के लिए छात्रों को SSC CGL टियर 2 में कौन सी स्ट्रेटजी अपनानी चाहिए। SSC CGL टियर 2 में गणित और अंग्रेजी भाषा दोनों सेक्शन में से प्रत्येक में 200 मार्क्स होते हैं। सरकारी पोस्ट के लिए आपको दोनों सेक्शन में कम से कम 150+ स्कोर करने का प्रयास करना चाहिए। अब सवाल यह हैं कि हाई मार्क्स कैसे प्राप्त करें? आपको इन सारें सवालों के जबाब इस पोस्ट में लेकर आये हैं। इस पोस्ट में आपको अंग्रेजी और गणित के लिए SSC टॉपर की SSC CGL टियर-2 स्ट्रेटजी की जानकारी मिलेगी।
SSC CGL Tier 2 Exam Date-> 28th & 29th January 2022
SSC टॉपर की SSC CGL टियर-2 स्ट्रेटजी(SSC CGL Tier 2 Strategy By SSC Topper)
जैसा कि हम हमेशा सुनते है कि सफलता के लिए केवल अभ्यास ही एक मात्र रास्ता है, हम अंग्रेजी और गणित दोनों सेक्शन के लिए एक क्लियर स्ट्रेटजी दे रहे हैं जिससे आपकी तैयारी में इजाफा हो। जितनी जल्दी आप अपनी तैयारी शुरू करेंगे, आप सीजीएल टियर- II परीक्षा के लिए उतनी ही बेहतर तैयारी करेंगे और आपको अंतिम समय में कम परेशान होना पड़ेगा। CGL टियर-II परीक्षा में कुल चार पेपर होते हैं। पेपर -1 (गणित) और पेपर -2 (English Language and Comprehension) सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं, लेकिन पेपर -3 (सांख्यिकी), पेपर -4 (सामान्य अध्ययन वित्त और अर्थशास्त्र) आपके द्वारा आवेदन चुने गए पद के अनुसार हैं। यहां हम केवल पेपर 1 और पेपर 2 को कवर करेंगे जो कि टियर 1 के बाद उम्मीदवारों के सामने सबसे पहली बाधा होती है जिससे आपकी तैयारी बेहतर होगी।
SSC CGL Exams Related Links
SSC CGL | SSC CGL Salary |
SSC CGL Exam pattern | SSC CGL Admit Card |
SSC CGL Cut Off | SSC CGL Result |
SSC CGL Syllabus | SSC CGL Exam Analysis |
SSC CGL Answer Key |
SSC CGL टियर 2 परीक्षा के लिए अंग्रेजी की स्ट्रेटजी(English Language Strategy for SSC Tier 2 Exam)
आइए SSC CGL टियर 2 के English section के प्रश्नवार वितरण पर एक नज़र डालते हैं। यहां पिछले साल की परीक्षा में English section में पूछे गए टॉपिक और प्रश्नों की संख्या दी गई है:
SSC CGL Tier 2: Topic Wise Distribution Of Questions in the English Language | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
S.No | Topic | 2012 | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 |
1 | Spot the error | 20 | – | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
2 | Fill In The Blanks | 5 | – | 5 | 5 | 5 | 5 | 11 |
3 | Synonyms | 3 | – | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 |
4 | Antonyms | 3 | – | 3 | 3 | 3 | 3 | 3 |
5 | Spelling/detecting misspelt words | 3 | – | 3 | 3 | 3 | 3 | 4 |
6 | Idioms & Phrases | 10 | – | 10 | 10 | 10 | 10 | 10 |
7 | One word substitution | 12 | – | 12 | 12 | 14 | 12 | 12 |
8 | Improvement of sentences | 22 | – | 22 | 22 | 22 | 22 | 22 |
9 | Active/Passive voice of verbs | 20 | – | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
10 | Conversion into Direct/ Indirect narration | 27 | – | 27 | 27 | 26 | 27 | 25 |
11 | Jumbled Paragraph / Sentence Rearrangement | 20 | – | 20 | 20 | 20 | 20 | 20 |
12 | Cloze passage | 25 | – | 25 | 25 | 24 | 25 | 25 |
13 | Comprehension Passage | 30 | – | 30 | 30 | 30 | 30 | 25 |
Total | 200 Questions |
(1) अधिकांश छात्र के लिए अंग्रेजी सेक्शन एक बाधा के रूप में लगती हैं। अंग्रेजी में, तीन प्रकार के प्रश्न होते हैं: Vocabulary questions, Grammar questions और Reading Comprehension।
- ग्रामर से संबंधित प्रश्नों के लिए, आपको tenses, articles, nouns, pronouns, subject-verb agreement, usage of conjunctions और prepositional phrases से संबंधित सभी नियमों को रिवाइज करना चाहिए।
- रोजाना 5 पैसेज की प्रैक्टिस करें, पहले प्रश्नों को पढ़ें फिर पैसेज को पढ़ें। एक भी नियम की भूल से आप प्रतियोगिता से बाहर हो सकते है।
- लगभग आधे घंटे तक रोजाना अंग्रेजी अखबार पढ़ें, यह न केवल आपके सामान्य ज्ञान और vocabulary को बढ़ाएगा बल्कि निश्चित रूप से आपको रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पार्ट के लिए तैयार करेगा और साथ ही इससे आपकी शीघ्र रीडिंग क्वालिटी भी निखरेगी।
(2) एक बार जब आप अंग्रेजी शब्दों के शाब्दिक और आलंकारिक अर्थ को समझ लेते हैं, तो Synonyms, Antonyms, One-word substitutions, and idioms/phrases पर आधारित सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना आसान हो जाता हैं। इसके लिए एकमात्र तरकीब यह है कि डेली रिवाईज करे। one word substitutions, idioms and phrases के लिए, हमने सभी महत्वपूर्ण और पिछले वर्षों के प्रश्न पीडीएफ और क्विज रूप में उपलब्ध कराए हैं।
(3) SSC हमेशा SSC CGL टियर- II के अंग्रेजी सेक्शन सहित सभी सेक्शन में प्रश्नों को रिपीट करता है। इसलिए, केवल पिछले वर्षों के पेपर को हल करने से ही कप्जी काम आसान हो सकता है। अंतिम 10-20 दिनों में मॉक टेस्ट जितना हो सके हल करें और प्रत्येक दिन के साथ अपने परफॉरमेंस का विश्लेषण करें और परीक्षा के दिन आने तक सभी नियमों और vocabulary को रिवाईज करना जारी रखें।
SSC CGL टियर 2 परीक्षा के लिए गणित की स्ट्रेटजी (Quantitative Aptitude Strategy For SSC Tier 2 Exam)
गणित सेक्शन में पिछले साल की परीक्षा में पूछे गए टॉपिक और प्रश्नों की संख्या यहां दी गई है।
SSC CGL Tier 2: Topic Wise Distribution Of Questions in Quantitative Aptitude | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
S.No | Topic | 2012 | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 |
1 | Number System/HCF/LCM | 7 | 8 | 7 | 7 | 10 | 7 | 8 |
2 | Percentage, Average | 10 | 8 | 10 | 9 | 10 | 7 | 6 |
3 | Time & Work, Pipe & Cistern | 6 | 6 | 6 | 5 | 6 | 5 | 4 |
4 | Profit & Loss, Discount | 10 | 11 | 11 | 10 | 10 | 9 | 9 |
5 | Ratio, Mixture & Alligation | 6 | 6 | 4 | 4 | 7 | 8 | 6 |
6 | Time Speed Distance, Boat & Stream Trains | 4 | 5 | 6 | 8 | 4 | 3 | 4 |
7 | Interest (CI & SI) | 4 | 4 | 5 | 4 | 3 | 4 | 4 |
8 | Geometry | 18 | 14 | 15 | 13 | 15 | 12 | 13 |
9 | Mensuration | 11 | 15 | 11 | 13 | 10 | 13 | 13 |
10 | Trigonometry, Height & Distance | 9 | 7 | 10 | 9 | 10 | 9 | 11 |
11 | DI | 5 | 4 | 5 | 5 | 5 | 5 | 7 |
12 | Algebra | 7 | 8 | 10 | 11 | 10 | 10 | 5 |
13 | Surds & Indices, Simplification | 2 | 4 | 0 | 2 | 0 | 3 | 3 |
14 | Partnership | – | – | – | – | – | 2 | 2 |
15 | Coordinate Geometry | – | – | – | – | – | – | 2 |
16 | Misc. | – | – | – | – | – | – | |
Total | 100 Questions |
क्वांट सेक्शन को लेकर उम्मीदवारों की अलग-अलग राय होती है। आप में से बहुत से लोग बहुत प्रैक्टिस करते हैं इसलिए यह उनके लिए आसान होता है, और कुछ को बेसिक कांसेप्ट को समझने में भी कठिनाई होती है। जैसा कि पिछले वर्ष के पेपर से देखा जा सकता है, गणित सेक्शन उम्मीदवारों के लिए कठिन हैं। इस सेक्शन में डर को दूर करने का एक मात्र रास्ता केवल बेसिक कांसेप्ट की अच्छी समझ है जिससे तुरंत पूछे गए प्रश्न पर लागू किया जा सके, जो कि टॉपिक और ट्रिक्स के रिवीजन के बाद ही होता है।
- लगभग 9-10 प्रश्न सरलीकरण / संख्या पद्धति /HCF & LCM से पूछे जाते हैं। यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह CGL टियर -2 के गणित सेक्शन में अन्य सभी विषयों की नींव है। इस सेक्शन को हल्के में लेने की गलती न करें क्योंकि प्रश्न कभी-कभी मुश्किल भी आते हैं।
- ज्यामिति और क्षेत्रमिति में कुल मिलाकर 25 प्रश्न होते हैं और इसलिए इसे सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन कहा जाता है। इसके कठिनाई का स्तर आसान से मध्यम तक होता है। ज्यामिति के लिए, आपको सभी महत्वपूर्ण प्रमेयों, पाइथागोरस त्रिक, त्रिभुज, वृत्त, आयत, बहुभुज, निर्देशांक ज्यामिति के क्षेत्रफल के सभी सूत्र, आदि याद रखने की आवश्यकता है। आपको वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल, कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल, और आयतन की भी जानकारी होनी चाहिए।
- बीजगणित से लगभग 10 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इन टॉपिक को हल करने से कम समय में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
- प्रतिशत और अनुपात के कांसेप्ट लाभ और हानि और छूट जैसे टॉपिक भी इसके लिए महत्वपूर्ण हैं । शीघ्र उत्तर के लिए, आपको प्रतिशत के संदर्भ में 30 तक के सभी भिन्नात्मक मान याद होने चाहिए। लाभ और हानि और छूट 4 शर्तों के आसपास घूमती है और वह है C.P, S.P, M.P और डिस्काउंट। C.P, S.P, M.P के कांसेप्ट और M.P पर दी गई छूट और उनके बीच संबंध को समझें, इससे परीक्षा में लाभ होगा।
- Inverse relation और समय, गति और दूरी के बीच संबंध बहुत मदद करेगा। सापेक्ष वेग की अवधारणा आपको ट्रेन और नाव और धारा के प्रश्नों को हल करने में मदद करेगा। बंदूक और गोली के प्रश्न, ट्रेन दुर्घटना के प्रश्न, समय पर गति बढ़ने/घटने का प्रभाव, इनपर आधारित प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछी जाती हैं।
- LCM पद्धति की सहायता से समय और कार्य के प्रश्नों को हल करें जिससे प्रश्नों को हल करते समय बहुत समय कम हो सकता है। वैकल्पिक कार्य(alternate work), दक्षता और कार्य और मजदूरी के कांसेप्ट भी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
मॉक टेस्ट का विश्लेषण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मॉक टेस्ट देना। और बाकी समय में पिछले साल के प्रश्नों को हल करें। पिछले वर्ष की बात करें तो परीक्षा कठिन लेवल की थी। क्वांट सेक्शन में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को पर्याप्त अभ्यास करने की आवश्यकता है।
जिसे सोच सकते हैं, तो आप उसे निश्चित रूप से प्राप्त कर सकते हैं। कभी भी अपना बेस्ट देना बंद न करें क्योंकि यह सच है कि इसके लिए स्किल की जरूरत नहीं होती है, अगर आप पर्याप्त रूप से अडिग हैं, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती है। Adda247 आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देता हैं। Adda247 के साथ सीखें और सफल हों, यही हमारी कामना हैं।