Important Topics For a High Score in RRC Group D 2022 Exam: ग्रुप D के पदों की 1,03,769 रिक्तियों पर भर्ती के लिए रेलवे की परीक्षा 17 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बेहतर स्कोर करने के लिए आपको RRC ग्रुप D लिखित परीक्षा के विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक को जानना आवश्यक है। स्कोरिंग टॉपिक के साथ पूरे सिलेबस को जानना RRC ग्रुप D की तैयारी में उम्मीदवारों के लिए काफी सहायक होता हैं।
RRC ग्रुप D परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग तथा करंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल हैं। क्योंकि इसका दायरा काफी बड़ा हैं इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, आपको महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में पता होना चाहिए। नीचे RRC ग्रुप D 2020 का परीक्षा पैटर्न दिया गया हैं:
Subjects | No. Of Questions | Marks | Duration | |
---|---|---|---|---|
1 | General Science | 25 | 25 | 90 Minutes |
2 | Mathematics | 25 | 25 | |
3 | General Intelligence & Reasoning | 30 | 30 | |
4 | General Awareness And Current Affairs | 20 | 20 | |
Total | 100 | 100 |
- PWD छात्रों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट है।
- 1/3 की नेगेटिव मार्किंग है।
- अंकों को नॉर्मलाइज किया जाएगा।
Click here to check Railway Group D Exam Pattern
RRC ग्रुप D परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक
परीक्षा को क्रैक करने और साथी छात्रों से अधिक अंक प्राप्त कर के आगे निकलने के लिए, आपको RRC ग्रुप D के विस्तृत सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। और इसके लिए सुनियोजित रणनीति के साथ नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। RRC ग्रुप D परीक्षा 2022 के लिए स्कोरिंग टॉपिक निम्नलिखित हैं।
गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक
संख्या पद्धति | BODMAS |
दशमलव | भिन्न |
LCM, HCF | अनुपात और अनुपात |
प्रतिशत | क्षेत्रमिति |
समय और कार्य | समय और दूरी |
साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज | लाभ और हानि |
बीजगणित | ज्यामिति |
त्रिकोणमिति | प्राथमिक सांख्यिकी |
वर्गमूल | आयु गणना |
कैलेंडर और घड़ी | पाइप और टंकी |
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के महत्वपूर्ण टॉपिक
एनालॉगी | वर्णमाला और संख्या श्रृंखला |
कोडिंग और डिकोडिंग | गणितीय संचालन |
संबंध | सिलोग |
जम्ब्ल | वेंन डायग्राम |
डेटा व्याख्या और पर्याप्तता | निष्कर्ष और निर्णय लेना |
समानताएं और भेद | विश्लेषणात्मक तर्क |
वर्गीकरण | दिशा |
कथन- तर्क | मान्यताएं |
सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक
भौतिकी | रसायन | जीव-विज्ञान |
---|---|---|
|
|
|
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण टॉपिक
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं
- गेम और खेल
- भारत की कला और संस्कृति
- भारतीय साहित्य
- भारत के स्मारक और स्थान
- भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
- भारत और विश्व की भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
- भारतीय राजनीति और शासन- संविधान और राजनीतिक व्यवस्था
- अंतरिक्ष और भारत के परमाणु कार्यक्रम सहित सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास की जानकारी
- संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक संगठन
- भारत और विश्व के बड़े पर्यावरण संबंधी मुद्दे
- कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल जानकारी, सामान्य संकेताक्षर(Common Abbreviations)
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियां
- फ्लैगशिप सरकारी कार्यक्रम
- भारत की वनस्पति और जीव
- भारत की महत्वपूर्ण सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन