RRB NTPC Exam Analysis: रेलवे द्वारा 26 जुलाई को दूसरी पाली में आयोजित RRB NTPC CBT 1 2021 परीक्षा अब समाप्त हो गई है। उम्मीदवार परीक्षा के बाद जिसका सबसे अधिक बेसब्री से इंतजार करते हैं, वह Exam Analysis हैं। कई उम्मीदवार RRB NTPC शिफ्ट 2 exam analysis देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा की इस पाली में पूछे गए प्रश्नों की जानकारी मिलेगी। इस पोस्ट में 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित RRB NTPC 2021 शिफ्ट 2 की परीक्षा का विषयवार परीक्षा विश्लेषण दिया जा रहा है ताकि अन्य सभी उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में एक ओवरऑल क्लियर आईडिया मिल सके। RRB NTPC एक ऑनलाइन परीक्षा हैं जिसमें 3 सेक्शन होते हैं जिसमें 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होते हैं, परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती हैं।
RRB NTPC परीक्षा Analysis 26 जुलाई शिफ्ट 2 : RRB NTPC Exam Analysis 26th July Shift 2
छात्रों से प्राप्त review के अनुसार, RRB NTPC परीक्षा का स्तर आसान-मध्यम था। 90 मिनट में कुल 100 प्रश्नों को हल करने थे।
Examination Section | No. of Questions | Good Attempts |
Mathematics | 30 | 23-25 |
General Awareness | 40 | 28-31 |
General Intelligence & Reasoning | 30 | 26-27 |
Total | 100 | 77-83 |
26 जुलाई की शिफ्ट-2 का RRB NTPC सेक्शन वाइज Analysis :
यहां हम आपको RRB NTPC शिफ्ट 1 परीक्षा 2021का detailed analysis दे रहे हैं। परीक्षा में 3 सेक्शन थे -गणित, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंटेलीजेन्स एंड रीजनिंग।
26 जुलाई के सामान्य जागरूकता का आरआरबी एनटीपीसी शिफ्ट 2 Exam Analysis 2021 :
सामान्य जागरूकता(GA) सेक्शन आम तौर पर उम्मीदवारों के लिए कठिन होता है। करंट अफेयर्स के प्रश्न मुख्य रूप से इस सेक्शन में परीक्षा में पूछे जाते हैं, जो अधिकांश भाग को कवर करता हैं। इस विशेष सेक्शन में पूछे गए प्रश्नों के डिटेल और लेवल नीचे दिए गए हैं। आज के आरआरबी एनटीपीसी सामान्य जागरूकता exam analysis में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं।
- कोशिकाओं का अध्ययन कहलाता है?
- बल का SI मात्रक क्या है?
- निम्नलिखित में से कौन सा देश सार्क का सदस्य नहीं है?
- एसएमपीएस का फुल फॉर्म क्या है?
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
- UNO के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
- भारत का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म?
- बंगाल डिवीजन किस वर्ष आयोजित किया गया था?
26 जुलाई के गणित का RRB NTPC शिफ्ट 2 Exam Analysis 2021 :
गणित सेक्शन आम तौर पर लंबा होता है जिसमें अंकगणित और advance math के प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा में इस सेक्शन का लेवल आसान से मध्यम था और प्रश्न उन्हीं विषयों से पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण नीचे दिया गया है।
Topic | No of Questions | Level |
---|---|---|
Algebra | 1 | Easy |
Mensuration | 3-4 | Easy |
Ratio & Proportion | 3-4 | Easy |
Partnership | 2 | Easy-Moderate |
Profit/Loss | 2 | Easy |
Geometry | 1 | Easy |
Number System | 2 | Easy |
Simplification | 2 | Easy |
Time and Work | 2 | Easy |
Statistics | 2 | Easy |
Time, Speed, and Distance | 2 | Easy |
SI/ CI | 2 | Easy-moderate |
DI (Pie chart, Bar Graph) | 5 | moderate |
Total | 30 | Easy-moderate |
26 जुलाई के जनरल इंटेलीजेन्स एंड रीजनिंग का RRB NTPC शिफ्ट 2 Exam Analysis 2021:
रीजनिंग सेक्शन उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता का टेस्ट करता है और इसमें 30 अंकों के लिए कुल 30 प्रश्न होते हैं। रीजनिंग सेक्शन का स्तर आसान था और उसी विषय से प्रश्न पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण नीचे दिया गया है।
Topic | No of Questions | Level |
---|---|---|
Coding-Decoding | 5-6 | Easy-moderate |
Sitting arrangement (Circular) | 4 | Easy |
Venn Diagram | 3-4 | Easy |
Puzzle | – | – |
Blood Relation | 3-4 | Easy |
Statement & Assumptions | 2 | Easy |
Statement & Conclusion | 1 | Easy |
Syllogism | 2 | Easy |
Analogy | 3 | Easy |
Mathematical Operations | 3-4 | Easy |
Odd one out | 1-2 | Easy |
Misc. | 2-3 | Easy |
Total | 30 | Easy |
RRB NTPC Exam Analysis:FAQ:
Q1. 7वें फेज की 26 जुलाई की दूसरी शिफ्ट की RRB NTPC 2021 CBT 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या था?
उत्तर : आसान से मध्यम स्तर
Q2. RRB NTPC 2021 CBT 1 परीक्षा में कितने सेक्शन हैं?
उत्तर: RRB NTPC 2021 CBT 1 परीक्षा में 3 सेक्शन हैं।
Q3. RRB NTPC की 26 जुलाई 2021 की शिफ्ट 2 का समय क्या है?
उत्तर: RRB NTPC की 23 जुलाई 2021 की शिफ्ट 2 का समय दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक हैं।