अपने नवीनतम अपडेट में, रेलवे ने 15 दिसंबर 2020 से RRB NTPC परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द एक विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे परीक्षा की तिथि के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए इस पेज को चेक करते रहें। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इससे पहले 35,208 रिक्तियों के लिए RRB NTPC अधिसूचना जारी की थी। कई रेलवे उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उत्सुक होंगे। आपको जानकारी देने के लिए, हम इस बड़े भर्ती के परीक्षा पैटर्न बता रहे हैं। आइए इसपर एक नज़र डालते हैं।
RRB NTPC परीक्षा की चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पोपुलर केटेगरी (NTPC) के लिए 35,208 रिक्तियां जारी करी है। रेलवे कर्मचारी बनने की प्रतीक्षा कर रहे सभी सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है। RRB NTPC नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड वाले लोगों के लिए सबसे पसंदीदा कैरियर विकल्पों में से एक है। आप में से कई परीक्षा पैटर्न जानने के लिए उत्सुक होंगे। इसलिए हम आपको RRB NTPC के लिए परीक्षा पैटर्न प्रदान कर रहें हैं।
भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा के निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो)
- दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा।
यहां भर्ती प्रक्रिया का सारांश दिया गया है:
Sl. No. |
Name of the post | Level in 7th CPC |
1st stage CBT |
2nd stage CBT |
Skill Test requirement |
---|---|---|---|---|---|
1 | Junior Clerk cum Typist |
2 | Common for all posts |
Common For all Level 2 Posts |
Typing Skill Test |
2 | Accounts Clerk cum Typist |
2 | Typing Skill Test | ||
3 | Junior Time Keeper | 2 | Typing Skill Test | ||
4 | Trains Clerk | 2 | —————— | ||
5 | Commercial cum Ticket Clerk |
3 | Separate for Level 3 post |
—————— | |
6 | Traffic Assistant | 4 | Separate for Level 4 post |
Computer Based Aptitude Test |
|
7 | Goods Guard | 5 | Common For all Level 5 posts |
—————— | |
8 | Senior Commercial cum Ticket Clerk |
5 | —————— | ||
9 | Senior Clerk cum Typist |
5 | Typing Skill Test | ||
10 | Junior Account Assistant cum Typist |
5 | Typing Skill Test | ||
11 | Senior Time Keeper | 5 | Typing Skill Test | ||
12 | Commercial Apprentice |
6 | Common For all Level 6 posts |
—————— | |
13 | Station Master | 6 | Computer Based Aptitude Test |
- अंग्रेजी डिफ़ॉल्ट भाषा है।
- यदि उम्मीदवार कोई अन्य भाषा चुनना चाहता है, तो उसे भाषाओं की ड्रॉप डाउन सूची से चुना जा सकता है। सूचीबद्ध भाषाएँ असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं।
- अंग्रेजी और चुने हुए भाषा के बीच के प्रश्नों में किसी अंतर / विसंगति / विवाद के मामले में, अंग्रेजी भाषा को सही माना जाएगा।
Get best study material for RRB NTPC Exam 2020
RRB NTPC Stage-1 Exam Pattern
Subjects | No. Of Questions | Marks | Duration | |
---|---|---|---|---|
1 | General Awareness | 40 | 40 | 90 Minutes |
2 | Mathematics | 30 | 30 | |
3 | General Intelligence & Reasoning | 30 | 30 | |
Total | 100 | 100 |
- PWD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट है
- 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी
- स्टेज 1 स्क्रीनिंग होगी।
- चरण 2 के लिए चुने गए उम्मीदवारों की संख्या प्रत्येक पद के लिए रिक्तियों की संख्या से 20 गुना होगी
- अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा
RRB NTPC Stage-2 Exam Pattern
Subjects | No. Of Questions | Marks | Duration | |
---|---|---|---|---|
1 | General Awareness | 50 | 50 | 90 Minutes |
2 | Mathematics | 35 | 35 | |
3 | General Intelligence & Reasoning | 35 | 35 | |
Total | 120 | 120 |
- 7 वीं CPC के समान स्तर पर आने वाली सभी पोस्टों में एक सामान्य द्वितीय चरण CBT होगा (जैसा कि ऊपर दी गई तालिका में बताया गया है)।
- PWD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट है
- 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी
- विभिन्न स्तरों के पदों के लिए प्रश्नों का स्तर अलग-अलग होगा.
- अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा
RRB NTPC Computer Based Aptitude Test (CBAT)
(केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने यातायात सहायक और स्टेशन मास्टर की पोस्ट चुनी है)
- क्वालीफाइंग अंक: उम्मीदवारों को क्वालीफाई होने के लिए प्रत्येक टेस्ट बैटरी में न्यूनतम 42 अंकों का T-Score प्राप्त करना होगा।
- यह सभी समुदाय या श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होता है और न्यूनतम T- स्कोर में छूट की अनुमति नहीं है।
- उम्मीदवारों को SM/TA के पद के लिए CBAT की प्रत्येक टेस्ट बैटरी को क्वालीफाई करना होगा।
- CBAT में केवल अंग्रेजी और हिंदी में प्रश्न और उत्तर विकल्प होंगे।
- CBAT में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
- CBAT में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों में से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जो केवल दूसरी स्टेज CBT में प्राप्त अंकों के लिए 70% वेट और CBAT में प्राप्त अंकों के लिए 30% वेटेज के साथ निकाली जाएगी।
टाइपिंग स्किल टेस्ट(TST)
- यह केवल क्वालीफाइंग है।
- रिक्तियों की संख्या से 8 गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर बिना किसी एडिटिंग टूल और वर्तनी जांच सुविधा के अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) और हिंदी में 25 WPM टाइप करने में सक्षम होना चाहिए ।
Document Verification (DV)
द्वितीय चरण CBT में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर और द्वितीय चरण CBT और CBAT/TST (जैसा कि लागू होता है) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, रिक्तियों की संख्या के बराबर उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और विकल्प के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q. RRB NTPC 2020 भर्ती के लिए जारी की गयी रिक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 35,208 रिक्तियों के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) की भर्ती के लिए RRB NTPC अधिसूचना जारी की है।
Q.क्या RRB NTPC स्टेज -1 भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हां, हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
Q. RRB NTPC स्टेज -1 भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया क्या है?
भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण होंगे:
- प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जिस पद के लिए आवश्यक है)
- दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा।
Q. क्या चरण 1 और चरण 2 CBT में नॉर्मलाईजेशन होगा?
हाँ चरण 1 और चरण 2 CBT में नॉर्मलाईजेशन होगा।
Click Here To Get Free Study Material For RRB NTPC Exam 2020
Important Links For RRB NTPC