रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आखिरकार 17 दिसंबर 2020 को RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा का पहला चरण 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक होना है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
RRB NTPC EXAM SCHEDULE FOR CBT-1: Check official Notification here
RRB NTPC 2020: Exam Date
आरआरबी ने हमारे देश में चल रही महामारी और कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए RRB NTPC परीक्षा को कई चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पद के लिए लगभग 1.25 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है जिसमें से लगभग 23 लाख उम्मीदवार पहले चरण में उपस्थित होंगे जो 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को आरआरबी की RRB NTPC CBT परीक्षा के उन चरणों के बारे में जानना चाहिए, कि किनमें उनकी परीक्षा होनी है।
Important Dates: Overview
Exam Name | Exam Date |
Admit Card for RRB NTPC 2019 (CEN 01/2019) Phase-1 | 24th December 2020 |
RRB NTPC 2019 (CEN 01/2019) Phase-1 | December 28, 2020, to January 21, 2021 |
फेज-1 में किसकी होगी परीक्षा?
उम्मीदवार यह जाँच करने के लिए कि वे इस फेज में शामिल हैं या नहीं, वे आरआरबी द्वारा प्रदान की जाने वाली लिंक पर क्लिक करके इसे देख सकते हैं। परीक्षा शहर और तारीख को देखने के लिए लिंक सभी आरआरबी वेबसाइटों पर उनकी परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
जब वे उम्मीदवार, जिनकी परीक्षा इस चरण में नहीं हैं, इस लिंक पर जाते हैं, तो उन्हें कुछ इस प्रकार की बाते स्क्रीन पर प्राप्त होगी : -“Dear candidate, you are not scheduled in the present phase. Please wait for the intimation from RRBs”.
RRB NTPC 2020: Phase-1 Admit Card
कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड होना 24 दिसंबर 2020 से शुरू होगा। अन्य के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम सिटी में बताई गई परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड करें और अंतिम समय का इंतजार न करें। हम एडमिट कार्ड जारी होते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक अपडेट करेंगे।