RRB NTPC Exam Analysis: रेलवे द्वारा 23 जुलाई को पहली पाली में आयोजित RRB NTPC CBT 1 2021 परीक्षा अब समाप्त हो गई है। उम्मीदवार परीक्षा के बाद जिसका सबसे अधिक बेसब्री से इंतजार करते हैं, वह Exam Analysis हैं। कई उम्मीदवार RRB NTPC शिफ्ट 1 exam analysis देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए प्रश्नों की जानकारी मिलेगी। इस पोस्ट में 23 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित RRB NTPC 2021 शिफ्ट 1 की परीक्षा का विषयवार परीक्षा विश्लेषण दिया जा रहा है ताकि अन्य सभी उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में एक ओवरऑल क्लियर आईडिया मिल सके। RRB NTPC एक ऑनलाइन परीक्षा हैं जिसमें 3 सेक्शन होते हैं जिसमें 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न होते हैं, परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती हैं।
RRB NTPC परीक्षा Analysis 23 जुलाई शिफ्ट 1 : RRB NTPC Exam Analysis 23rd July Shift 1
छात्रों से प्राप्त review के अनुसार, RRB NTPC परीक्षा का स्तर आसान-मध्यम था। 90 मिनट में कुल 100 प्रश्नों को हल करने थे।
Examination Section | No. of Questions | Good Attempts |
Mathematics | 30 | 23-25 |
General Awareness | 40 | 28-31 |
General Intelligence & Reasoning | 30 | 26-27 |
Total | 100 | 77-83 |
23 जुलाई की शिफ्ट-1 का RRB NTPC सेक्शन वाइज Analysis : RRB NTPC Section Wise Details Exam Analysis for 23rd July Shift 1:
यहां हम आपको RRB NTPC शिफ्ट 1 परीक्षा 2021का detailed analysis दे रहे हैं। परीक्षा में 3 सेक्शन थे -गणित, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंटेलीजेन्स एंड रीजनिंग।
23 जुलाई के सामान्य जागरूकता का आरआरबी एनटीपीसी शिफ्ट 1 Exam Analysis 2021 : RRB NTPC Shift 1 Exam Analysis 2021 for 23rd July of General Awareness [Easy-Moderate]
सामान्य जागरूकता(GA) सेक्शन आम तौर पर उम्मीदवारों के लिए कठिन होता है। करंट अफेयर्स के प्रश्न मुख्य रूप से इस सेक्शन में परीक्षा में पूछे जाते हैं, जो अधिकांश भाग को कवर करता हैं। इस विशेष सेक्शन में पूछे गए प्रश्नों के डिटेल और लेवल नीचे दिए गए हैं। आज के आरआरबी एनटीपीसी सामान्य जागरूकता exam analysis में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं।
- विश्व टीबी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
- रक्तदान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है ?
- स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग में सबसे लंबी दूरी किसकी है?
- निम्नलिखित में से कौन सबसे अधिक दूरी को कवर करता हैं, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, मकर रेखा, अंटार्कटिका
- कौन सा अम्ल पाचन में मदद करता है?
- मुगल राजवंश का समय के अनुसार क्रम व्यवस्थित करना था।
- कंप्यूटर के माउस का आविष्कार किसने किया?
- NAIC का फुल फॉर्म क्या है?
- 1995 में उड्डयन के लिए कौन सा अधिनियम पारित किया गया?
- निम्नलिखित में से कौन UNSC का सदस्य नहीं है?
- जॉनी ब्रिस्टो किस देश से संबंधित हैं?
- HITC का फुल फॉर्म क्या है ?
- मुंबई के राज्यपाल कौन हैं?
- जो बिडेन अमेरिकी के कौन से राष्ट्रपति चुने गए है?
- साइलेंट वैली का संबंध किससे है?
- RBI की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
- ऊंट मेला राजस्थान के किस शहर में आयोजित होता है?
23 जुलाई के गणित का RRB NTPC शिफ्ट 1 Exam Analysis 2021 : RRB NTPC Shift 1 Exam Analysis 2021 for 23rd July of Mathematics
गणित सेक्शन आम तौर पर लंबा होता है जिसमें अंकगणित और advance math के प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा में इस सेक्शन का लेवल आसान से मध्यम था और प्रश्न उन्हीं विषयों से पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण नीचे दिया गया है।
- डेटा इंटरप्रिटेशन से पाई चार्ट, बार ग्राफ पर आधारित 5 अलग-अलग प्रश्न पूछे गए थे।
Topic | No of Questions | Level |
---|---|---|
Algebra | 1 | Easy |
Mensuration | 3-4 | Easy |
Ratio & Proportion | 3-4 | Easy |
Partnership | 2 | Easy-Moderate |
Profit/Loss | 2 | Easy |
Geometry | 1 | Easy |
Number System | 2 | Easy |
Simplification | 2 | Easy |
Time and Work | 2 | Easy |
Statistics | 2 | Easy |
Time, Speed, and Distance | 2 | Easy |
SI/ CI | 2 | Easy-moderate |
DI (Pie chart, Bar Graph) | 5 | moderate |
Total | 30 | Easy-moderate |
23 जुलाई के जनरल इंटेलीजेन्स एंड रीजनिंग का RRB NTPC शिफ्ट 1 Exam Analysis 2021 : RRB NTPC Exam Analysis 23rd July for General Intelligence & Reasoning
रीजनिंग सेक्शन उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता का टेस्ट करता है और इसमें 30 अंकों के लिए कुल 30 प्रश्न होते हैं। रीजनिंग सेक्शन का स्तर आसान था और उसी विषय से प्रश्न पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। प्रश्नों का टॉपिक-वाइज वितरण नीचे दिया गया है।
Topic | No of Questions | Level |
---|---|---|
Coding-Decoding | 5-6 | Easy-moderate |
Sitting arrangement (Circular) | 4 | Easy |
Venn Diagram | 3-4 | Easy |
Puzzle | – | – |
Blood Relation | 3-4 | Easy |
Statement & Assumptions | 2 | Easy |
Statement & Conclusion | 1 | Easy |
Syllogism | 2 | Easy |
Analogy | 3 | Easy |
Mathematical Operations | 3-4 | Easy |
Odd one out | 1-2 | Easy |
Misc. | 2-3 | Easy |
Total | 30 | Easy |
RRB NTPC Exam Analysis:FAQ:
Q1. 7वें फेज की 23 जुलाई की पहली शिफ्ट की RRB NTPC 2021 CBT 1 परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या था?
उत्तर : 7वें फेज की RRB NTPC परीक्षा का लेवल आसान था।
Q2. RRB NTPC 2021 CBT 1 परीक्षा में कितने सेक्शन हैं?
उत्तर: RRB NTPC 2021 CBT 1 परीक्षा में 3 सेक्शन हैं।
Q3. RRB NTPC की 23 जुलाई 2021 की शिफ्ट 1 का समय क्या है?
उत्तर: RRB NTPC की 23 जुलाई 2021 की शिफ्ट 1 का समय सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक हैं।