RRB NTPC Application Status जारी:रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट के पदों के लिए आवेदन की स्थिति के बारे में एक आधिकारिक सूचना जारी की है। गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) में अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदनों की जांच पूरी हो गई है और उम्मीदवार अपने आवेदनों की स्थिति देख सकते हैं। कुल 1.26 करोड़ उम्मीदवारों ने विभिन्न एनटीपीसी पदों के लिए आवेदन किया है।RRB NTPC परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार आवेदन की स्थिति, संबंधित RRB वेबसाइट पर आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके देख सकते है।यह लिंक 30 सितंबर, 2020 तक सक्रिय था।भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए पोस्ट में RRB NTPC Application status से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।
RRB NTPC Application Status
नीचे आधिकारिक वेबसाइट का स्क्रीनशॉट है जहां से उम्मीदवार RRB NTPC Application status 2019-2020 देख सकते हैं। हम सभी रेलवे भर्ती बोर्डों के क्षेत्र-वार आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक प्रदान कर रहे हैं। अपने नवीनतम अपडेट में, रेलवे ने 15 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बहुत जल्द एक विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे परीक्षा की तारीखों के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें। RRB NTPC एडमिट कार्ड परीक्षा से 10-15 दिन पहले उपलब्ध होगा और इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी करते रहें।
नीचे क्षेत्रवार RRB NTPC Application Status चेक करने के डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं:
S. No. |
Name of the RRB Region |
RRB NTPC Application Status Link |
---|---|---|
1 | RRB Ahmedabad | Check Here |
2 | RRB Ajmer | Check Here |
3 | RRB Allahabad | Check RRB Allahabad Application Status |
4 | RRB Bangalore | Check Here |
5 | RRB Bhubhaneshwar | Check Here |
6 | RRB Bilaspur | Check Here |
7 | RRB Chandigarh | Check Here |
8 | RRB Chennai Application Status | Check Here |
9 | RRB Gorakhpur | Check Here |
10 | RRB Guwahati | Check Here |
11 | RRB Jammu – Srinagar | Check Here |
12 | RRB Kolkata Application Status | Check Here |
13 | RRB Bhopal Application Status | Check Here |
14 | RRB Malda | Check RRB Malda Application Status |
15 | RRB Mumbai | Check Here |
16 | RRB Muzaffarpur | Check Here |
17 | RRB Patna Application Status | Check Here |
18 | RRB Ranchi | Check Here |
19 | RRB Secunderabad | Check Here |
20 | RRB Thiruvanathapuram | Check Here |
21 | RRB Siliguri | Check Here |
Click Here To Download The Official Notice
RRB NPTC Application Status कैसे चेक करें
- सबसे पहले आप संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या नीचे दिए गए रीजन-वाइज डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- ” Check Application Status CEN no. 01/2019″ पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- अपने जन्म की तारीख दर्ज करें।
- आपका एप्लिकेशन स्टेटस आपके स्क्रीन पर आ जायेगा।
RRB NTPC 2020:महत्वपूर्ण तिथियाँ
Event | Important Dates |
RRB NTPC application status out on | 21 Sep 2020 |
Last date to check the application status of RRB NTPC |
30 Sep 2020 |
Intimation of exam city, date, and shift | 7-8 Dec 2020 Tentative |
RRB will release NTPC admit card on | 10 days before the exam date |
RRB NTPC 2020 exam date | 28 Dec 2020 – March 2021 |
जानिए RRB NTPC Application Status को कैसे चैलेंज करें
यदि उम्मीदवारों को पता चलता है कि उनका आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया गया है, और वे RRB से complain करना चाहते हैं। तो उम्मीदवार ईमेल, पत्र या भारतीय रेलवे भर्ती हेल्पडेक्स को कॉल कर complain दर्ज करा सकते हैं। यहां RRB NTPC (CEN 01/2019) के application status को चैलेंज करने की सटीक प्रक्रिया दी गयी है।
RRB NTPC का क्षेत्रवार complain हेल्पडेस्क नंबर:
उम्मीदवार नीचे प्रत्येक RRB के संपर्क विवरण नोट कर सकते हैं। यदि RRB शिकायतें सुनते हैं, तो उनसे इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
RRB | Phone Number | RRB | Phone Number |
---|---|---|---|
Ahmedabad | 079 – 22940858 | Guwahati | 0361 – 2540815 |
Ajmer | 0145 – 2425230 | Jammu – Srinagar | 0191 – 2476757 |
Allahabad | 0532 –2224531 | Kolkata | 033 – 25430108 |
Bangalore | 080 – 23330378 080 – 23334147 |
Malda | 03512 – 264567 |
Bhopal | 0755 – 2746660 | Mumbai | 022 – 23090422 |
Bhubaneswar | 0674 – 2303015 | Muzaffarpur | 0621 – 2213405 |
Bilaspur | 07752 – 247291 | Patna | 0612 – 2677680 |
Chandigarh | 0172 – 2730093 | Ranchi | 0651 – 2462429 |
Chennai | 044 – 28275323 | Secunderabad | 040 – 27821663 |
Gorakhpur | 0551 – 2201209 | Siliguri | 0353 – 2663840 |
Thiruvananthapuram | 0471-2323357 |
RRB NTPC 2020 Application Status का महत्व
रेलवे भर्ती के लिए, बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। हालांकि, प्रत्येक भर्ती में रिक्तियों की संख्या केवल सीमित है। इसलिए, भारतीय रेलवे प्रारंभिक स्तर पर उम्मीदवारों की छटनी शुरू करता है। ऐसा करने के लिए, यह सभी आवेदन पत्रों की जांच करता है और उन आवेदकों को रिजेक्ट करता है जो उपयुक्त नहीं हैं। इस तरह टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम हो जाती है।
RRB NTPC application status का महत्त्व निम्नलिखित है:
- यह सूचित करता है कि आवेदन पत्र स्वीकार किया गया है या नहीं।
- यह सुनिश्चित करता है कि एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा, जिनका फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है।
- जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म चुने गए हैं, वे फॉर्म रिजेक्ट होने के डर से मुक्त होकर तैयारी कर सकते हैं।
RRB NTPC Syllabus 2020: Check Detailed CBT 1 And CBT 2 Syllabus
RRB NTPC भर्ती रिक्तियां
RRB NTPC साल की सबसे बड़ी रेलवे भर्ती में से एक है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB ) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के विभिन्न पदों जैसे कि अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट, कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड, आदि के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। कुल 35,208 रिक्तियों के लिए 2020 के आगामी महीने में परीक्षा होंगी।
RRB NTPC | Total Vacancies |
RRB NTPC UG | 10628 |
RRB NTPC PG | 24649 |
Final Total Vacancies | 35,208 |
Total number of candidates applied | 1,26,30,885 |
RRB NTPC 2020 एडमिट कार्ड:
रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट पदों के लिए RRB NTPC application status जारी किया है। इससे पहले, RRB NTPC ने अंततः भारत में सबसे प्रतीक्षित रेलवे भर्ती परीक्षा की तारीखों के बारे में एक आधिकारिक घोषणा जारी की है, अधिकारियों के अनुसार परीक्षा 15 दिसंबर 2020 से आयोजित हो सकती है और RRB ने 21 सितंबर 2020 को RRB NTPC application status का लिंक को भी सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार 30 सितंबर 2020 तक अपना status चेक कर सकते हैं। आरआरबी प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
RRB NTPC एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
जब एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, तो डाउनलोड करने के चरणों के बारे में जानना अनिवार्य होता है। आपको अपने क्षेत्र के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपका रीजन(region), आवेदन के समय आपके द्वारा आवेदन किया रीजन होगा। रीजन(क्षेत्र) का जानकारी होने से, आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। आइये जानते हैं कि इसे डाउनलोड करने के कौन कौन से चरण होंगे:
- RRB NTPC एडमिट कार्ड के लिए अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट के दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- दिए गए स्थान पर अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एंटर करें।
- कैप्चा एंटर करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 देखें और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रिंट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य की किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड को अवश्य सेव करें।
Click here to check RRB NTPC Previous year exam analysis
RRB NTPC एडमिट कार्ड पर कौन कौन सी जानकारी होगी?
एडमिट कार्ड पर प्रकाशित विवरण और जानकारी इस प्रकार है:
- अभ्यर्थी का नाम
- अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभ्यर्थी की जन्म तिथि
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- RRB NTPC परीक्षा स्थल की जानकारी
- RRB NTPC परीक्षा की तिथि
- RRB NTPC परीक्षा का समय
Check Official Notice for RRB NTPC vacancies (Post wise)
RRB NTPC परीक्षा के बैठने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
परीक्षा हॉल में आपको कौन से दस्तावेज़ ले जाने की आवश्यकता है? इसके अलावा, आवश्यक दस्तावेजों के बिना, आपकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जा सकता है। RRB NTPC परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने से पहले नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट पर ध्यान दें:
- उम्मीदवारों को वैध फोटो आईडी के साथ ई-कॉल पत्र लाना होगा।
- आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आईडी पर नाम, जन्मतिथि और फोटो ऑनलाइन आवेदन में दिए गए विवरण के साथ मेल खाना चाहिए, ऐसा नहीं होने पर उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को आवेदन में अपलोड की गई एक रंगीन तस्वीर (आकार 35 मिमी x 45 मिमी) भी लानी होगी।
- परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले स्व-घोषणा पैराग्राफ लिखने, हस्ताक्षर करने, बाएं अंगूठे का निशान लगाने के लिए डाउनलोड किए गए ई-कॉल पत्र में उम्मीदवारों को रिक्त स्थान छोड़ना चाहिए।
Click Here to check latest updates about RRB NTPC Admit Card
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. उम्मीदवार RRB NTPC 2019-20 application status कैसे चेक कर सकता है?
Ans. आप आरआरबी क्षेत्र-वार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपनी आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Q. आरआरबी एनटीपीसी application status 2020 की जांच के लिए क्या विवरण आवश्यक हैं?
Ans. RRB NTPC Application Status 2020 चेक करने के लिए एक उम्मीदवार को संबंधित लॉगिन विंडो में अपना आवेदन पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Q. उम्मीदवार को कैसे पता चलेगा कि RRB NTPC के आवेदन पत्र को अस्वीकार कर लिया गया है या स्वीकार कर लिया गया है?
Ans. जब कोई उम्मीदवार लॉग इन करेगा, तो स्क्रीन पर एप्लिकेशन फॉर्म स्टेटस प्रदर्शित होगा। अस्वीकृत या स्वीकार किए गए आवेदन पत्र की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
Q. RRB NTPC के अंतर्गत कौन-कौन से पद आते हैं?
Ans. Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk cum Typist, Junior Time Keeper, Trains Clerk, Commercial cum Ticket Clerk, Traffic Assistant, Goods Guard, Senior Commercial cum Ticket Clerk, Senior Clerk cum Typist, Junior Account Assistant cum Typist, Senior Time Keeper, Commercial Apprentice and Station Master पद इसके अंतर्गत आते हैं।
Q. RRB NTPC admit card परीक्षा से कितने दिन पहले जारी होगा?
Ans. एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 10-15 दिन पहले जारी किया जाएगा।
Q. RRB NTPC 2020 application status चेक करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. RRB NTPC Application Status चेक करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2020 है।
Q. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड के साथ कौन से आवश्यक दस्तावेज ले जाने हैं?
Ans. उम्मीदवारों को एक फोटो आईडी, और 1-2 पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहिए ताकि कोई परेशानी न हो।
Q. RRB NTPC Application Form 2019-20 की अस्वीकृति के क्या कारण हैं?
Ans. RRB NTPC Application Status रिजेक्ट होने का कारण, अनुचित फोटो, अनुचित हस्ताक्षर, आवेदन शुल्क का भुगतान न होना आदि है।
Q. RRB NTPC 2019-20 CBT की संभावित तिथि क्या है?
Ans. RRB NTPC 2019-20 CBT 28 दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी।
Q. RRB NTPC की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. RRB NTPC चयन प्रक्रिया में 2 कंप्यूटर आधारित test के बाद स्किल test है।