Latest SSC jobs   »   RRB NTPC और RRC ग्रुप D...

RRB NTPC और RRC ग्रुप D परीक्षा: 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का पिछले वर्ष से इंतजार

RRB NTPC और RRC ग्रुप D परीक्षा: इस वर्ष, जिस रेलवे की भर्तियों का बेसब्री से इन्तजार हैं, वह है:- RRB NTPC और RRC ग्रुप D की भर्ती। RRB NTPC की परीक्षा, रेलवे की लोकप्रिय श्रेणी Non-Technical जबकि RRC ग्रुप D, ग्रुप D के पदों के लिए की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। कुल 1.38 लाख रिक्तियों के लिए दोनों भर्तियों को मिलाकर कुल 2.4 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। RRB NTPC अधिसूचना एक साल पहले जारी हुई थी और भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार, RRB NTPC और RRC ग्रुप D परीक्षा के स्थगित होने के बाद दुविधा में हैं। RRB द्वारा परीक्षा की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने से यह उम्मीदवारों के बीच बहस का विषय बन गया है। परीक्षार्थी परीक्षा की संभावित तिथि पर विचार कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके और वे अपनी तैयारी उसी हिसाब से करें। 2 करोड़ से अधिक परीक्षार्थी रेल मंत्रालय के तहत भर्ती होने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

घटनाक्रम:-

RRB NTPC के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2019 को शुरू हुई और 31 मार्च 2019 को समाप्त हुई, जबकि RRC ग्रुप D के लिए 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक आवेदन प्राप्त हुए थे। शुरुआत में, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार , RRB NTPC परीक्षा जून से सितंबर 2019 के बीच आयोजित होने वाली थी। परीक्षा के स्थगित होने की आधिकारिक अधिसूचना 14 अक्टूबर 2019 को जारी की गई। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 35,208 पदों के लिए 1.26 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे और RRC ग्रुप D की 1,03,769 रिक्तियों के लिए 1.15 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए। नीचे दी गई सारणी में, दिए गए आंकड़ो को देखिए:

Post Number of Vacancies Total Applications Received Notification Release Date
RRB NTPC 35,208 1,26,30,885 28th February 2019
RRC Group D 1,03,769 1,15,67,248 12th March 2019
Total 1,38,977 2,41,98,133

सितंबर 2019 में, बोर्ड द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि वह इतने अधिक परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए परीक्षा संचालन एजेंसी की तलाश कर रहा है। आज तक, आधिकारिक अधिकारियों द्वारा इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। RRB द्वारा लगातार देरी से परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्र बेचैन हो रहे हैं। आकांक्षाओं को छोड़ सभी इसी आशा और प्रतीक्षा में हैं कि और कितना इंतजार करें?

RRB NTPC और RRC ग्रुप D परीक्षा: 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का पिछले वर्ष से इंतजार_50.1

Watch: NTPC GK – रेलवे में पूछे गए STATIC GK के प्रश्न – RRB NTPC Previous Year Questions 

 

RRB NTPC रिक्तियां : क्षेत्र वार घोषित रिक्तियां
सभी क्षेत्रों के लिए RRB NTPC की कुल 35,208 रिक्तियां जारी की गयी थी। RRB द्वारा अधिसूचित क्षेत्रवार रिक्तियों को चेक करें।

Name of RRBs No. Of Vacancy
Ahmedabad 1024
Ajmer 1773
Allahabad 4030(UPDATED)
Bangalore 2470
 Bhopal 997
Bhubaneshwar 498
Bilaspur 1207
Chandigarh 2483
Chennai 2694
Gorakhpur 1298
Guwahati 851
 Jammu-Srinagar 898
Kolkata 2949
 Malda 1043
Mumbai 3665
Muzaffarpur 329
Patna 1039
Ranchi 1386
Secunderabad 3234
Siliguri 443
Trivandrum 897
Total 35208

 

RRC ग्रुप D रिक्तियां : क्षेत्रवार घोषित रिक्तियां
RRC ग्रुप D के लिए कुल 1,03,769 रिक्तियां, बोर्ड ने अधिसूचित की थी। रिक्तियों के क्षेत्रवार वितरण चेक करें:

RRC No. Of Vacancy
Central Railway (Mumbai) 9345
Eastern Railway (Kolkata) 10873
East Central Railway (Hajipur) 3563
East Coast Railway (Bhubaneswar) 2555
Northern Railway (New Delhi) 13153
North Central Railway (Allahabad) 4730
North Eastern Railway (Gorakhpur) 4002
Northern Frontier Railway (Guwahati) 2894
North Western Railway (Jaipur) 5249
Southern Railway (Chennai) 9579
South Central Railway (Secunderabad) 9328
South Eastern Railway (Kolkata) 4914
South East Central Railway (Bilaspur) 1664
South Western Railway (Hubli) 7167
Western Railway (Mumbai) 10734
West Central Railway (Jabalpur) 4019
Total 1,03,769

 

Get free study material for Railway Exams? Register now

RRB NTPC और RRC ग्रुप D परीक्षा: 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का पिछले वर्ष से इंतजार_60.1RRB NTPC और RRC ग्रुप D परीक्षा: 2 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का पिछले वर्ष से इंतजार_70.1

Sharing is caring!

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *