रेलवे भर्ती बोर्ड 15 दिसंबर 2020 से 18 दिसंबर 2020 तक RRB MI (मिनिस्ट्रल और आइसोलेटेड कैटेगरी) परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा बहुत कम ही दिन शेष हैं। कोरोना को देखते हुए उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान कुछ नियमों का पालन करने की आवश्यकता होगी। इस लेख में हम RRB MI 2020 परीक्षा के परीक्षा केंद्र पर ध्यान देने योग्य बातों पर चर्चा करेंगे। आइए पहले RRB MI (मिनिस्ट्रल और आइसोलेटेड कैटेगरी) परीक्षा 2020 के परीक्षा पैटर्न पर नजर डालते हैं-
RRB MI 2020: परीक्षा पैटर्न
Subjects | Number of Questions (Objective Multiple Choice Questions of 1 mark each) | Duration |
Professional Ability | 50 | 1 hour 30 minutes (2 Hours for PwBD Candidates) |
General Awareness | 15 | |
General Intelligence & Reasoning | 15 | |
Mathematics | 10 | |
General Science | 10 | |
Total | 100 Questions of 100 marks |
परीक्षा केंद्र पर ध्यान देने योग्य बातें
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों / चीजों को ले जाएं और RRB MI (मिनिस्ट्रल और आइसोलेटेड कैटेगरी) परीक्षा 2020 के परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय नीचे दिए गए परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें:
सुरक्षा सम्बन्धी सावधानियां:
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोविड -19 के प्रकोप ने हमारे देश को बुरी तरह से प्रभावित किया है। सुरक्षित रहना और अपने आसपास दूसरों को भी सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। 15 दिसंबर 2020 से होने वाली RRB MI परीक्षा 2020 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को कुछ सुरक्षा सम्बन्धी सावधानियां रखनी चाहिए, जैसे:-
- फेस मास्क पहनना अनिवार्य है
- उम्मीदवारों को एक व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइज़र बोतल ले जाने की अनुमति होगी
- सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें- किसी भी तरह की भीड़ से बचें।
- कतार में खड़े होने के समय उम्मीदवारों को दूसरों से दूरी बनाए रखने के लिए फर्श पर बने गोले में खड़ा होना है।
- कोविड-19 के कारण दस्तावेज़ सत्यापन एक सुरक्षित दूरी से किया जाएगा।
RRB Ministerial and Isolated Categories Phase-I Practice Questions 2020 Online Test Series
परीक्षा केंद्र में ले जाने वाले महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट
परीक्षा में उपस्थित होने के समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेजों को ले जाना चाहिए:
- RRB MI एडमिट कार्ड 2020: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जानी अनिवार्य हैं
- 2 फोटो: उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट आकार की फोटो भी ले जानी हैं।
- पहचान पत्र: सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ओरिजनल पहचान पत्र ले जाना होगा
- उम्मीदवारों को किसी भी व्यक्तिगत सामान / सामग्री को अन्य उम्मीदवारों के साथ साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने और बाहर निकलने के समय उम्मीदवारों को किसी भी परेशानी से बचने के लिए उचित सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।