Home   »   RRB ग्रुप-D, RRB NTPC CBT 2...

RRB ग्रुप-D, RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा के सम्बन्ध में रेलवे ने जारी किया नोटिस: यहाँ देखें पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथियों के संबंध में आज यानी 31 मई 2021 को एक नोटिस जारी किया है। आरआरबी ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा, आरआरबी ग्रुप डी और मिनिस्टरल और आइसोलेटेड कैटेगरी की परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए यह नोटिस जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया हैं कि “आरआरबी ने विभिन्न श्रेणियों के लिए तीन केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 01/2019, 03/2019, और RRC 01/2019 को अधिसूचित किया है। COVID 19 में कमी के बाद दिसंबर 2020 से फेज-वाइज आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा आयोजित किया गया था। उसके बाद कोविड -19 महामारी के फैलने के कारण प्रभावित राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के कारण आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के आगे के शेड्यूल को रोक दिया गया।

CEN RRC-01/2019 RRB Group-D
CEN-01/2019 RRB Non-Technical Popular Categories(NTPC)/Under Graduate & Graduate Posts
CEN-03/2019 Various Posts of Ministerial and Isolated Categories

नोटिस में आगे कहा गया हैं कि देश के कई हिस्सों में दिन-प्रतिदिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद आगे की तारीखें जारी की जाएगी और परीक्षाएं ली जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।

RRB NTPC Exam Related Links

RRB ग्रुप-D, RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा के सम्बन्ध में रेलवे ने जारी किया नोटिस: यहाँ देखें पूरी जानकारी_50.1


You may also like to read:

RRB ग्रुप-D, RRB NTPC CBT 2 की परीक्षा के सम्बन्ध में रेलवे ने जारी किया नोटिस: यहाँ देखें पूरी जानकारी_60.1

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *