RPSC Recruitment 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा एक राज्य-स्तरीय सिविल सेवा भर्ती परीक्षा है। इस परीक्षा को राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। हर साल, RPSC द्वारा प्रशासनिक विभाग में हजारों योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए कई परीक्षा अधिसूचनाएं जारी की जाती हैं। RAS सर्वोच्च राज्य सेवाएं हैं और राज्य में सबसे अधिक डिमांड वाली नौकरी भी है। राजस्थान राज्य में ग्रुप-A और B के रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। RPSC RAS भर्ती परीक्षा, RAS में प्रवेश पाने का द्वार है। आइए RPSC RAS 2021 परीक्षा के बारे में विस्तार से जानते है।
RPSC RAS Recruitment 2021
RPSC RAS चयन प्रक्रिया:
- प्रीलिम्स एग्जाम: यह 200 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रकार का स्क्रीनिंग टेस्ट है। उम्मीदवारों को तीन घंटे की अवधि में पेपर पूरा करना होगा।
- मेंस एग्जाम: यह एक वर्णनात्मक- / विश्लेषणात्मक-प्रकार की लिखित परीक्षा है। इस टेस्ट में 200 अंकों के चार पेपर होते हैं। प्रत्येक पेपर को पूरा करने के लिए तीन घंटे समय होते है।
- साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एक व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होता है। व्यक्तित्व परीक्षण का वेटेज 100 अंकों का है।
RPSC 2020 Exams: Rajasthan Public Service Commission
RPSC RAS प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न : RPSC RAS Preliminary Exam Pattern
RPSC RAS प्रीलिम्स परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है और इसमें ऑब्जेक्टिव-टाइप बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को फाइनल RPSC RAS परीक्षा मेरिट सूची में नहीं गिना जाता है।
Subjects | Total Marks | Exam Time |
---|---|---|
General Knowledge | 200 | 3 hours |
General Science |
RPSC RAS प्रीलिम्स सिलेबस : RPSC RAS Preliminary Syllabus
RPSC RAS सिलेबस को राजस्थान और सामान्य विषयों पर केंद्रित विषयों/सेक्शन में विभाजित किया जा सकता है। परीक्षा में पूछे गए सभी टॉपिक नीचे दिए गए हैं।
RAS Syllabus – Prelims (Simplified) | |
Rajasthan Specific Parts | General Topics |
|
|
RPSC RAS मेंस परीक्षा पैटर्न : RPSC RAS Mains Exam Pattern
RPSC RAS की RPSC RAS मेंस परीक्षा में सामूहिक रूप से चार पेपर होते है जिसमें प्रत्येक 200 अंकों के होते हैं। प्रत्येक पेपर में वर्णनात्मक/विश्लेषणात्मक आधारित प्रश्न होते हैं। उम्मीदवारों को दिए गए समय की अवधि के भीतर प्रत्येक पेपर को पूरा करना होता है।
Paper No. | Paper Name | Marks |
---|---|---|
I | General Studies-I | 200 |
II | General Studies-II | 200 |
III | General Studies-III | 200 |
IV | General Hindi and General English | 200 |
Total Marks | 800 |
RPSC RAS मेंस सिलेबस : RPSC RAS Mains Syllabus
RPSC RAS प्रीलिम्स परीक्षा के समान, उम्मीदवारों को मेन्स में राजस्थान पर केन्द्रित विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सामान्य विषयों में भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था आदि है।
Paper I | General Studies I |
|
Paper II | General Studies II |
|
Paper III | General Studies III |
|
Paper IV | General Hindi and General English |
|
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. RPSC RAS मेन्स भर्ती परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
Ans. RAS मुख्य परीक्षा में 4 प्रश्न पत्र होते हैं -सामान्य अध्ययन- I, सामान्य अध्ययन- II, सामान्य अध्ययन- III और सामान्य हिंदी तथा सामान्य अंग्रेजी।
Q. RAS परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?
Q. RPSC RAS परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. RPSC RAS भर्ती परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता किसी भी सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है।