UP SI परीक्षा विश्लेषण: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 3 चरणों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड द्वारा भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को UP SI परीक्षा विश्लेषण के लिए खुद को अवश्य पंजीकृत करना चाहिए। यह विश्लेषण आपको परीक्षा के स्तर और परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करेगा। इस विश्लेषण के माध्यम से आपको परीक्षा के कठिनाई स्तर जानने को मिलेगा। परीक्षा में 400 अंकों के लिए 160 पूछे जाएंगे जिसके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जायेगी। हम उम्मीदवारों से UP SI परीक्षा विश्लेषण के लिए नीचे दिए गए लिंक से खुद को पंजीकृत करने का आग्रह करते हैं।
यूपी पुलिस SI भर्ती 2021: संशोधित परीक्षा तिथियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा का नाम | परीक्षा का चरण | परीक्षा की तिथियां | शिफ्ट का समय |
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 | चरण 1 | 12 से 17 नवंबर 2021 | शिफ्ट 1 – 09:00 AM To 11:00 AM शिफ्ट 2 – 12: 30 PM to 2:30 PM
शिफ्ट 3 – 4:00 PM to 6:00 PM |
चरण 2 | 20 से 25 नवंबर 2021 | ||
चरण 3 | 27 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 |
Click here to register for the UP SI Exam Analysis 2021
यूपी पुलिस SI 2021 चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस SI भर्ती निम्नलिखित 3 चरणों में आयोजित की जायेगी और भर्ती लिखित परीक्षा, PET और DV में प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक मापन परीक्षण (PMT)
यूपी पुलिस परीक्षा पैटर्न
- यूपी पुलिस SI के लिए परीक्षा सामान्य हिंदी को छोड़कर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी
- यूपी पुलिस SI परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए समय अवधि 120 मिनट है (02 घंटे)
- यूपी SI ऑनलाइन परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी जिसमें कुल 160 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा
- प्रत्येक खंड में 40 प्रश्न और 100 अंक होंगे।
- यूपी पुलिस SI परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
- प्रत्येक विषय में योग्यता अंक 35 अंक होंगे।
यूपी पुलिस SI परीक्षा पैटर्न 2020-21 |
|||
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | कुल समय |
General Hindi सामान्य हिंदी |
40 | 100 | 120 मिनट का कुल समय |
Basic Law/ Constitution/General Knowledge मूल कानून / संविधान /सामान्य ज्ञान |
40 | 100 | |
Numerical & Mental Ability Test संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण |
40 | 100 | |
Mental Aptitude Test/Intelligence Quotient Test/Reasoning मानसिक योग्यता परीक्षण/इंटेलिजेंस क्वोटिएंट टेस्ट/रीजनिंग |
40 | 100 | |
Total | 160 | 400 |
You may also like to read this: