राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2020: राजस्थान पुलिस ने होम गार्ड के पद पर उम्मीदवारों को भर्ती करने के लिए अपनी नई नौकरी की अधिसूचना जारी की है। कुल 2500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। सभी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती फॉर्म के लिए 10 जून से आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जुलाई है। राजस्थान होम गार्ड भर्ती अधिसूचना 04 मार्च को प्रकाशित हुई थी, लेकिन कोरोनवायरस और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है।
Click Here To Download The Recruitment Notification
Check Online Application Notice
महत्वपूर्ण तिथियाँ:-
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 8 मार्च 2020
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 10 जून 2020
- आवेदन की अंतिम तिथि – 09 जुलाई 2020, दोपहर 12 बजे तक
रिक्तियां:-
होम गार्ड: 2500 पद
पात्रता मानदंड:-
Category | General Candidates | Sahariya in Baran District | ||
Male | Female | Male | Female | |
Minimum Height | 168 cm | 152 cm | 160 cm | 145 cm |
Chest (Only for Male Candidates) | With Expansion – 86 cm Without Expansion – 81 cm |
Not Applicable | With Expansion – 79 cm Without Expansion – 74 cm |
Not Applicable |
Weight (Only for Female Candidates) | Not Applicable | 47.5 Kg | Not Applicable | 43 Kg |
- Rajasthan Day 2020: Know Everything About Rajasthan
- Rajasthan General Awareness Quiz For State Exams: Take The Test Now
- RPSC 2020 Exams: Rajasthan Public Service Commission
शैक्षणिक योग्यता:-
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 8 वीं कक्षा या इसके समकक्ष की डिग्री हो।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
नोट: नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया:-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा
आवेदन शुल्क:-
कैटेगरी | आवेदन शुल्क |
General/ OBC | Rs. 200/- |
SC/ST/EWS/ MBC candidates | Rs. 175/- |
- RSMSSB Recruitment: Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board
- Rajasthan High Court 2020 Online Test Series
आवेदन कैसे करें:-
- सभी इच्छुक उम्मीदवारों को SSO ID बनाना आवश्यक है।
- SSO ID के लिए अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- SSO ID को सफलतापूर्वक पंजीकृत करने के बाद उम्मीदवार लॉग इन कर सकते हैं।
- उपलब्ध विकल्प एप्लिकेशन पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे- मूल विवरण, व्यक्तिगत विवरण, योग्यता और अनुभव फिर आइडेंटीफिकेशन और एनक्लोजर एवं ‘नेक्स्ट’ पर क्लिक करें।
- सभी विवरणों को ध्यान से देखें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।