राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019
प्रिय उम्मीदवारों,
राजस्थान उच्च न्यायालय ने विभिन्न राजस्थान अधीनस्थ न्यायालयों में ड्राईवर और क्लास IV पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2019 जारी करी है। जिला अदालतों और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में कुल 3678 रिक्तियां घोषित की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। और उन्हें 12,400 रूपए प्रति माह दिए जाएँगे। प्रशिक्षण के बाद, उन्हें L1 पद के लिए 17,700 रूपए दिए जाएँगे। राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019 में ग्रुप D पदों के बारे में वेतन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आदि के बारे में विवरण नीचे दिया गया है।
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 18 नवम्बर 2019, 13:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 दिसम्बर 2019, 23:59 बजे
लिखित परीक्षा की तिथि- सूचित किया जाएगा
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: 3678 रिक्तियां
Court | Area Name | Gen. | OBC | MBC | EWS | SC | ST | Total Post |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
District Court | TSP | 1281 | 534 | 158 | 326 | 472 | 388 | 3159 |
Non-TSP | 69 | 0 | 0 | 14 | 6 | 62 | 151 | |
Other courts/Taluka/Lok Adalat | TSP | 149 | 68 | 17 | 58 | 53 | 30 | 345 |
Non-TSP | 12 | 0 | 0 | 0 | 0 | 11 | 23 | |
Total Vacancies | 3678 |
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: शैक्षिक योग्यता
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 वीं कक्षा है।
- उम्मीदवारों को देवनागरी में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: आयु सीमा
- उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: वेतनमान
- चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 12,400 रूपए प्रति माह दिए जाएँगे। प्रशिक्षण के बाद, उन्हें L1 पद के लिए 17,700 दिए जाएँगे।
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: आवेदन शुल्क
- सामान्य / EBC/OBC / अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – रु 150
- SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क – रु 100
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: चयन प्रक्रिया
ग्रुप D के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- लिखित परीक्षा (85% वेटेज)
- साक्षात्कार (15% वेटेज)
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: परीक्षा पैटर्न
- लिखित परीक्षा में 2 घंटे में प्रयास किए जाने वाले प्रत्येक 1 अंक के 85 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा OMR आधारित यानि ऑफलाइन होगी।
S.NO | Subjects | No. Of Questions |
Marks | Time Duration |
---|---|---|---|---|
1 | General Hindi | 40 | 40 | 2 Hours |
2 | General English | 25 | 25 | |
3 | Rajasthan Culture | 20 | 20 | |
85 | 85 |
- नकारात्मक अंकन नहीं होगा
- अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा (85) + साक्षात्कार (15) के आधार पर तैयार की जाएगी।
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2019: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: www.hcraj.nic.in पर जाकर ग्रुप D के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं
Click here to download the Rajasthan High Court Group D Official Notification
Register Here To Get free study material for Rajasthan High Court Recruitment 2019 For Group D
- SSC CGL 2019 Exam: Major Changes Announced In SSC CGL 2019-20[CLICK HERE]
- SSC CGL 2019 Eligibility Criteria: Click Here
- SSC CGL Syllabus 2019
- SSC CGL Salary: Check Post Wise Salary Structure
- SSC CGL Vacancy 2019: Check Vacancies for 2019-20
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooks