Padma Awards 2021: पद्म पुरस्कार भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में वर्गीकृत किया गया है। पुरस्कार विजेताओं को उनकी उपलब्धि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जाते हैं। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में दिया जाता है।
- ‘पद्म विभूषण’, असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
- ‘पद्म भूषण’, उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
- ‘पद्म श्री’, किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है, जिसे हर साल प्रधानमंत्री द्वारा गठित किया जाता है। इसकी नामांकन प्रक्रिया जनता के लिए खुली है। यहां तक कि स्व-नामांकन भी किया जा सकता है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण, और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस वर्ष की सूची में 29 महिलाएं हैं, वहीँ विदेशियों की श्रेणी के 10 व्यक्ति और मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले में 16 व्यक्ति, तथा 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।
Click here to get 25 memory based paper of RRB NTPC Exam
पद्म विभूषण(7)
क्रम. संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य/देश |
1 | श्री शिंजो आबे | सार्वजनिक मामले(Public Affairs) | जापान |
2 | श्री एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) |
कला | तमिलनाडु |
3 | डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े | चिकित्सा | कर्नाटक |
4 | श्री नरिंदर सिंह कपानी (मरणोपरांत) |
विज्ञान और इंजीनियरिंग | संयुक्त राष्ट्र अमेरिका |
5 | मौलाना वहीदुद्दीन खान | आध्यात्मिकता | दिल्ली |
6 | श्री बी बी लाल | पुरातत्व | दिल्ली |
7 | श्री सुदर्शन साहू | कला | ओडिशा |
पद्म भूषण(10)
क्रम. संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य |
1 | कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा |
कला | केरल |
2 | तरूण गोगोई (मरणोपरांत) | जनसेवा | असम |
3 | श्री चंद्रशेखर कंबारा | साहित्य और शिक्षा | कर्नाटक |
4 | सुमित्रा महाजन | जनसेवा | मध्यप्रदेश |
5 | श्री नृपेंद्र मिश्र | लोक सेवा(Civil Service) | उत्तर प्रदेश |
6 | श्री रामविलास पासवान((मरणोपरांत) | जनसेवा | बिहार |
7 | श्री केशुभाई पटेल (मरणोपरांत) |
जनसेवा | गुजरात |
8 | श्री कल्बे सादिक (मरणोपरांत) |
अध्यात्म(piritualism) | उत्तर प्रदेश |
9 | श्री रजनीकांत देवदास श्रॉफ | व्यापार और उद्योग | महाराष्ट्र |
10 | श्री तरलोचन सिंह | जनसेवा | हरियाणा |
पद्म श्री (102)
कला, साहित्य और शिक्षा, सामाजिक कार्य, खेल, चिकित्सा, आदि क्षेत्र में दिए जाने वाले पद्म श्री पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करके देख सकते हैं:
Click here to download Padma Awards List 2021
Click here to download Padma Awards List 2020
You May Also Like To Read:-