Home   »   NWDA परीक्षा शिफ्ट 1 और 2...

NWDA परीक्षा शिफ्ट 1 और 2 Analysis

NWDA Exam Analysis: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) 1 अगस्त 2021 को जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और LDC पदों के लिए NWDA परीक्षा आयोजित कर रही है। परीक्षा विश्लेषण वह महत्वपूर्ण पहलू है जिसका इंतजार उम्मीदवार परीक्षा के बाद करते हैं। कई उम्मीदवार शिफ्ट 1 के NWDA exam analysis पर नजर गड़ाए हुए हैं क्योंकि यह परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए प्रश्नों की जानकारी प्रदान करता है। इस लेख में, हम 1 अगस्त 2021 को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित NWDA शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 का विषयवार परीक्षा विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं। हम एक विस्तृत विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं ताकि अन्य सभी उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर के बारे में एक समग्र और क्लियर आईडिया मिल सके।

NWDA 1 अगस्त शिफ्ट 1 Exam Analysis : NWDA Exam Analysis 1st August Shift 1

छात्रों से प्राप्त review के अनुसार, NWDA परीक्षा का लेवल आसान-मध्यम था। इस परीक्षा में 2 घंटे में कुल 100 प्रश्नों को हल करने थे। हम आपको सीधे परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवारों से विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं। कुल मिलाकर परीक्षा पैटर्न आसान से मध्यम था। लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए यह काफी आसान था। प्रश्न 10वीं कक्षा पर आधारित थे।

NWDA लोअर डिवीजन क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2021

यहां हम आपको NWDA शिफ्ट 1 परीक्षा 2021 का एक विस्तृत विश्लेषण दे रहे हैं। इस परीक्षा में 5 खंड हैं यानी सामान्य हिंदी / अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर साक्षरता और गणित।

Subject Total Questions Max Marks
General Hindi / English 20 20
General Knowledge 20 20
Logical Reasoning 20 20
Computer Literacy 20 20
Quantitative Aptitude 20 20
Total Marks 100 100

NWDA परीक्षा के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
  • यह एक Objective Type की परीक्षा होगी।
  • परीक्षा 100 प्रश्नों के लिए कुल 100 अंकों की होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

Click here to check NWDA Exam Pattern for all posts

NWDA परीक्षा विश्लेषण 2021 1 अगस्त सामान्य हिंदी/अंग्रेजी

सामान्य हिंदी / अंग्रेजी खंड आम तौर पर उम्मीदवारों को कठिन होता है। आज की NWDA परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं।

अंग्रेजी का स्तर बहुत आसान था। हम आपको जल्द ही सवालों के बारे में अपडेट करेंगे।

1 अगस्त NWDA परीक्षा सामान्य ज्ञान का विश्लेषण 2021

सामान्य ज्ञान भी आम तौर पर उम्मीदवारों को कठिन होता है। आज की NWDA परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न नीचे दिए गए हैं।

प्रश्न पिछले तीन महीनों के करेंट अफेयर्स पर आधारित थे। प्रश्नों में पुस्तकें और लेखक शामिल हैं।

  • भारत पाकिस्तान सीमा से संबंधित प्रश्न था।
  • चुनाव आयुक्त का नाम पूछा गया था
  • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता हैं
  • रूस में भारत के पहले राजदूत कौन थे
  • क्लोरोफॉर्म का रासायनिक नाम क्या हैं
  • पंचायती राज किस अनुच्छेद में है?
  • ऑरेंज पुरस्कार किससे संबंधित है?

NWDA 1 अगस्त शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण 2021 : कंप्यूटर साक्षरता

कुछ प्रश्न सिलेबस से बाहर के थे। प्रश्न थोड़े कठिन थे। अभ्यर्थी ने 18-20 प्रश्न किए। प्रश्न बहुत गहरे थे।

  • आईपी ​​एड्रेस बिट्स संबंधित प्रश्न था।
  • शॉर्टकट कुंजी से संबंधित प्रश्न था ।

NWDA 1 अगस्त शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण 2021 : लॉजिकल रीजनिंग

रीजनिंग सेक्शन उम्मीदवारों की सोचने की क्षमता का परीक्षण करता है और इसमें 20 अंकों के कुल 20 प्रश्न होते हैं। रीजनिंग सेक्शन का स्तर आसान था और उसी विषय से प्रश्न पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। स्तर सहित पूछे गए प्रश्नों का विषयवार वितरण नीचे दिया गया है।

प्रश्न ADDA247 के रीजनिंग प्रश्नों पर आधारित थे। प्रश्न आसान थे।

Topic No of Questions Level
Coding-Decoding 3-4 easy
Sitting arrangement (Circular)
Venn Diagram
Puzzle
Blood Relation 1 easy
Statement & Assumptions
Statement & Conclusion
Syllogism
Analogy 3-4 easy
Mathematical Operations 1-2 easy
Odd one out 2-3 easy
Misc. 7-8 easy
Total 20 Easy-Moderate

NWDA 1 अगस्त शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण 2021 : गणित

गणित सेक्शन आम तौर पर लंबा होता है जिसमें अंकगणित और अग्रिम गणित के प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा में इस खंड का स्तर आसान से मध्यम था और प्रश्न उन्हीं विषयों से पूछे गए थे जो पिछली पाली में पूछे गए थे। प्रश्नों का विषयवार वितरण नीचे दिया गया है।
प्रश्न 10वीं कक्षा के आधार पर पूछे गए थे।

Topic No of Questions
Algebra
Mensuration
Ratio & Proportion
Partnership
Profit/Loss 2-3
Geometry
Number System
Simplification 4-5
Time and Work 1-2
Statistics 1
Time, Speed, and Distance 1-2
SI/ CI 1-2
DI (Pie chart, Bar Graph)
Misc. 6-7
Total 20

NWDA Exam Analysis: FAQ

Q1. NWDA 1 अगस्त 1 पाली परीक्षा का कठिनाई स्तर क्या था?

उत्तर: कठिनाई स्तर बहुत आसान था।

Q2. एलडीसी पद के लिए एनडब्ल्यूडीए परीक्षा में कितने सेक्शन हैं?

उत्तर: NWDA परीक्षा में 5 सेक्शन थे।

Q3. NWDA परीक्षा के लिए 1 अगस्त 2021 शिफ्ट 1 के लिए शिफ्ट का समय क्या है?

उत्तर: NWDA 1 अगस्त शिफ्ट 1 परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक हैं।

Q4. क्या NWDA परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?

निगेटिव मार्किंग नहीं है।

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *