National Water Development Agency (NWDA) Admit Card Out: राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी ने विज्ञापन संख्या 07/2021 के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और LDC की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। एजेंसी द्वारा जारी रिक्तियों की कुल संख्या 62 है। जिन उम्मीदवारों ने एनडब्ल्यूडीए के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से और नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की भर्ती इसके मुख्यालय और देश भर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए की जाएगी।
NWDA भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां( NWDA Recruitment 2021: Important Dates):
Activity | Date |
Starting date | 10th May 2021 |
Closing Dates | 25th June 2021 |
Pay Exam Fee Last Date |
25/06/2021 |
Exam Date | Notified Soon |
Admit Card Available | 14th July 2021 |
Click here to register for NWDA Exam Analysis
NWDA Admit Card 2021 कैसे डाउनलोड करें?(How to download the NWDA Admit Card 2021?):
- उम्मीदवारों को NWDA की आधिकारिक वेबसाइट – nwda.gov.in पर जाना होगा या उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- ‘Vacancy’ टैब पर क्लिक करें और ‘Vacancy Details’ टैब चुनें।
- अब, जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और LDC के एडमिट कार्ड के लिए ‘ Download Admit Card Online’ पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लिंक पर पुनः निर्देशित किया जाएगा
- अब‘Download NWDA Admit Card’ पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा और अपना ‘लॉगिन आईडी’ और ‘पासवर्ड’ दर्ज करें।
- अब Admit Card डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट लें।
NWDA चयन प्रक्रिया 2021(NWDA Selection Process 2021):
- जूनियर इंजीनियर, हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, अपर डिवीजन क्लर्क के लिए – चयन एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड- II और LDC के लिए – चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट और स्किल टेस्ट (शॉर्टहैंड / टाइपिंग) के माध्यम से किया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट केवल कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में आयोजित किया जाएगा।
NWDA Admit Card:FAQ
Q. NWDA एडमिट कार्ड 2021 कब जारी किया जाएगा?
उत्तर: एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, उम्मीदवार इसे वहां से या ऊपर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. उम्मीदवार NWDA LDC, UDC admit card कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
उत्तर: NWDA की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 07/2021 की हालिया नोटिस पर क्लिक करके।
Q. NWDA भर्ती 2021 की परीक्षा तिथि क्या हैं?
उत्तर: उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी जानकारी होगी।
Q. NWDA कितनी रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है?
उत्तर: NWDA 62 विभिन्न रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।